Sunday, April 21, 2019

22 april RRB NTPC 2019 | RRB GROUP D | RRB JE



1. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में किस लॉन्च व्हीकल के चौथे चरण को जारी रखने के लिए मंजूरी प्रदान की है?
a.    PSLV
b.    GSLV
c.    JKLS
d.    KPLV


1. b. GSLV
विवरण:
 केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में जीयोसिंक्रोनस सेटेलाइट लांच व्हेकिल (जीएसएलवी) के चौथे चरण को जारी रखने की मंजूरी दी. चौथे चरण के अंतर्गत 2021-24 की अवधि के दौरान 5 जीएसएलवी उड़ानें शामिल है.


2. वह देश जिसने हाल ही में विश्व की पहली सशस्त्र उभयचर (पानी एवं जमीन पर चलने वाली) ड्रोन नौका का सफल परीक्षण किया?
a.    भारत
b.    फ्रांस
c.    चीन
d.    अमेरिका


2. c. चीन
विवरण:
 चीन ने विश्व की पहली सशस्त्र उभयचर (पानी एवं जमीन पर चलने वाली) ड्रोन नौका का सफल परीक्षण किया. हवाई ड्रोनों एवं अन्य ड्रोन पोतों के साथ मिलकर यह युद्ध में त्रिकोण बना सकने में सक्षम है.


3. चुनाव प्रचार के दौरान गलतबयानी के कारण चुनाव आयोग ने किस महिला केन्द्रीय मंत्री के चुनाव प्रचार पर 48 घंटे के लिए रोक लगा दी थी?
a.    निर्मला सीतारमण
b.    सुषमा स्वराज
c.    हेमामालिनी
d.    मेनका गांधी



3. d. मेनका गांधी
विवरण:
 चुनाव प्रचार के दौरान गलतबयानी के कारण चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को चुनाव प्रचार से रोक दिया था. मेनका गांधी को 48 घंटे तक और और आजम खान को 72 घंटे के लिए चुनाव प्रचार से रोका गया था.



4. वैज्ञानिकों की एक टीम ने किस महासागर में लगभग 11 हज़ार मीटर की गहराई में एक ऐसे अनोखे बैक्टीरिया की खोज की है, जो तैलीय पदार्थों को अपना भोजन बनाता है?
a.    हिन्द महासागर
b.    काला सागर
c.    आर्कटिक सागर
d.    प्रशांत महासागर


4. d. प्रशांत महासागर
विवरण:
 वैज्ञानिकों की एक टीम ने पश्चिमी प्रशांत महासागर में लगभग 11 हज़ार मीटर की गहराई में एक ऐसे अनोखे बैक्टीरिया की खोज की है, जो तैलीय पदार्थों को अपना भोजन बनाता है.



5. हाल ही में किस सरकारी विभाग द्वारा प्रत्येक राज्य में स्थानीय स्तर पर तीन महीने के भीतर जैव विविधता संबंध में समितियां गठित करने के बारे में पर्यावरण और वन मंत्रालय को रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया गया है?
a.    दिल्ली हाई कोर्ट
b.    राष्ट्रीय हरित अधिकरण
c.    वन एवं पर्यावरण मंत्रालय
d.    सुप्रीम कोर्ट

5. b. राष्ट्रीय हरित अधिकरण
विवरण:
 राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने प्रत्येक राज्य में स्थानीय स्तर पर तीन महीने के भीतर जैव विविधता संबंधी समितियां गठित करने के बारे में पर्यावरण और वन मंत्रालय को रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है.


6. गूगल ने हाल ही में अफ्रीका के किस देश में पहली बार आर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस केंद्र आरंभ किया है?
a.    नामीबिया
b.    कांगो
c.    चाड
d.    घाना


6. d. घाना
विवरण:
 गूगल ने परियोजना की घोषणा करने के एक वर्ष बाद घाना की राजधानी अकरा में अपना पहला अफ्रीकी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) केंद्र खोला है. अनुसंधान प्रयोगशाला अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकी के लिए समर्पित परियोजनाओं पर कार्य करने के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियरों और अनुसंधान वैज्ञानिकों की मेजबानी करेगी.



7. भारतीय मूल के अमेरिकी छात्र का क्या नाम है जिसकी अगुवाई वाली टीम द्वारा तैयार क्यूबसैट को नासा द्वारा अंतरिक्ष में भेजा जायेगा?
a.    केशव राघवन
b.    अम्बित प्रसाद
c.    विपुल नाथ
d.    चंद्रकात दत्तात्रेय



7. a. केशव राघवन
विवरण:
 केशव राघवन (21) की अगुवाई में येल अंडरग्रेजुएट एयरोस्पेस एसोसिएशन (वाईयूएए) के अनुसंधानकर्ताओं की टीम देश भर की उन 16 टीमों में शामिल है जिनके क्यूबसैट को 2020, 2021 और 2022 में अंतरिक्ष में भेजे जाने की योजना है.



8. प्रसिद्ध कंपनी सोनी द्वारा जापान में हाल ही में किस नाम से टैक्सी सेवा आरंभ की गई है?
a.    V. Pride
b.    S.Ride
c.    X.Taxi
d.    P.Road


8. b. S.Ride
विवरण: प्रसिद्ध कंपनी सोनी द्वारा जापान में S.Ride नाम से टैक्सी सेवा आरंभ की गई है. इसमें S का अर्थ सिंपल, स्मार्ट और स्पीड है.




9. निम्नलिखित में से किस देश के वैज्ञानिकों ने हाल ही में कृत्रिम 3डी हृदय बनाने में सफलता प्राप्त की है?
a.    भारत
b.    चीन
c.    अमेरिका
d.    इज़राइल



9. d. इज़राइल
विवरण: इज़राइल की तेल अवीव यूनिवर्सिटी में वैज्ञानिकों ने 3डी प्रिंटर से एक दिल बनाया है. यह हृदय मानव उत्तक और धमनियों की मदद से बनाया गया है.




10. खोजकर्ताओं ने हाल ही में केपलर-47 प्रणाली में कौन-से ग्रह की खोज की है?
a.    पहले
b.    दूसरे
c.    तीसरे
d.    चौथे


10. c. तीसरे
विवरण: 
सैन डिएगो यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा हाल ही में केपलर-47 प्रणाली में तीसरे ग्रह की खोज की गई है. यह ग्रह पृथ्वी से सात गुना बड़ा है और अपनी प्रणाली में सबसे बड़ा है.

11. प्रोजेक्ट-75 इंडिया किस भारतीय सशस्त्र बल से सम्बंधित है?
a. नौसेना
b. वायुसेना
c. थल सेना
d. सीआरपीएफ


Answer: a. नौसेना
- हिन्द महासागर क्षेत्र में चीन के बढ़ते हुए वर्चस्व को नियंत्रित करने के लिए भारतीय नौसेना ने प्रोजेक्ट 75 इंडिया शुरू किया है। - इस प्रोजेक्ट के तहत नौसेना छह पारंपरिक डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियां बनाना चाहती है।
- यह पनडुब्बियां मुंबई के Mazagon Dockyard में तैयार हो रहीं स्कॉर्पीन क्लास पनडुब्बियों से तकरीबन 50 फीसदी बड़ी होंगी।
- परियोजना की लागत 50,000 करोड़ रुपये है।
- प्रोजेक्ट-75 इंडिया के तहत बनने वाली पनडुब्बियों में हैवी-ड्यूटी फायर पॉवर होगी। इसके अलावा इनमे 12 लैंड अटैक क्रूज मिसाइल तथा एंटी शिप क्रूज मिसाइल होंगी।
---------


12. रोंगाली बिहू त्योहार हाल ही में किस राज्‍य में मनाया गया?
a. असम
b. मिजोरम
c. मणिपुर
d. कर्नाटक


Answer: a. असम
- 14 अप्रैल 2019 को, असम का सबसे बहुप्रतीक्षित त्योहार - रोंगाली बिहू, जिसे 'बोहाग बिहू' के नाम से भी जाना जाता है, जो नए असमिया कैलेंडर वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है, को मनाया गया।
- पंजाब में बैसाखी, बंगाल में पोइला बैसाख, तमिलनाडु में पुथंडु और केरल में विशु मनाया जाता है।
असम:
- राजधानी: दिसपुर
- मुख्यमंत्री: सर्बानंद सोनोवाल
- नेशनल पार्क: काजीरंगा नेशनल पार्क, मानस नेशनल पार्क, ओरंग नेशनल पार्क, डिब्रू-सैखोवा नेशनल पार्क
--------


13. दुनिया के सबसे बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन का आयोजन किस देश में किया जायेगा?
a. USA
b. UAE
c. रूस
d. जापान


Answer: b. UAE (संयुक्त अरब अमीरात)
- संयुक्त अरब अमीरात के दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 30 अप्रैल से 1 मई, 2019 के दौरान विश्व के सबसे बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
- इसकी थीम "AI एव्रीथिंग" है।
- इसका आयोजन UAE राष्ट्रीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यक्रम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) तथा विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) के साथ मिलकर किया जाएगा।
-------



14. केनरा बैंक का एमडी एवं सीईओ हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?
a. आर.ए. शंकरनारायणन
b. अरविन्द आर सुब्रहमन्यम
c. विवेक बंसल
d. ज्योति कुमार वर्मा


Answer: a. आर.ए. शंकरनारायणन
- 15 अप्रैल से बैंक में अपना पद संभाल चुके हैं. वे 31 जनवरी 2020 या इससे पहले सरकार के अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे.
-------



15. LIC का नया मैनेजिंग डायरेक्टर किसे नियुक्त किया गया?
a. राजेश चंद्रा
b. विपिन आनंद
c. उपेंद्र तिवारी
d. इनमें से कोई नहीं


Answer: b. विपिन आनंद
- इससे पहले वे LIC की पश्चिमी जोन में कार्यरत्त थे। विपिन आनंद 35 वर्षों से LIC में कार्य कर रहे हैं।
-------



16. फीफा कार्यकारी परिषद् में शामिल होने वाले पहले भारतीय कौन बने?
a. प्रफुल पटेल
b. ऑस्‍कर फर्नांडीज
c. राकेश मेहता
d. सचिन तेंदुलकर



Answer: a. प्रफुल पटेल
- वह अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के अध्यक्ष हैं।
- प्रफुल पटेल फीफा कार्यकारी परिषद् में शामिल होने वाले पहले भारतीय बन गये हैं।
- उन्हें 46 में से 38 वोट मिले। इस पद के लिए 8 उम्मीदवार खड़े थे, इसके लिए 29वें एशियाई फुटबॉल कांग्रेस के दौरान कुआलालंपुर में मतदान हुआ। - प्रफुल पटेल की सदस्यता 2019 से 2023 तक लागू होगी।
-------



17. हाल ही में विश्व बैंक का नया अध्यक्ष किसे चुना गया?
a. इवांका ट्रंप
b. डेविड मल्पस
c. इसाका वोरोतावा
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. डेविड मल्पस
- इससे पहले विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम थे, जिन्‍होंने कुछ महीने पहले इस्‍तीफा दे दिया था।
- विश्व बैंक का मुख्यालय वाशिंगटन डी. सी. में है।
- स्थापना जुलाई 1945 को हुई थी।
- वर्ल्‍ड बैंक लोन देने वाली एक ऐसी संस्था है जिसका उद्देश्य अलग-अलग देशों की अर्थ व्यवस्थाओं को एक व्यापक वर्ल्‍ड इकोनॉमी में शामिल करना और विकासशील देशों में ग़रीबी उन्मूलन के प्रयास करना है।
- इसके कुल 189 सदस्य देश हैं।
-------



18. भारतीय उद्योग महासंघ (CII) का नया अध्यक्ष किसे बनाया किया गया?
a. विक्रम किर्लोस्कर
b. आदित्‍य बिड़ला
c. आदि गोदरेज
d. इनमें से कोई नहीं


Answer: a. विक्रम किर्लोस्कर
- विक्रम किर्लोस्कर भारतीय उद्योग महासंघ (CII : Confederation of Indian Industry)
- विक्रम किर्लोस्कर, किर्लोस्कर सिस्टम्स लिमिटेड के चेयरमैन तथा टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाईस-चेयरमैन हैं।
- उन्हें राकेश भारती मित्तल के स्थान पर CII का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
--------





19. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में किस लॉन्च व्हीकल के चौथे चरण को जारी रखने के लिए मंजूरी प्रदान की है?
a. PSLV
b. GSLV
c. JKLS
d. KPLV


Answer: b. GSLV
- केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 15 अप्रैल को जीयोसिंक्रोनस सेटेलाइट लांच व्हेकिल (जीएसएलवी) के चौथे चरण को जारी रखने की मंजूरी दी.
- चौथे चरण के अंतर्गत 2021-24 की अवधि के दौरान 5 जीएसएलवी उड़ानें शामिल है.
- चरण 4 कार्यक्रम के लिए 2,729.13 करोड़ के फंड की जरूरत होगी।
- यह जियो-इमेजिंग, नेविगेशन, डेटा विलंब संचार और अंतरिक्ष विज्ञान के लिए 2 टन के उपग्रहों के लांच को सक्षम करेगा।
-------


20. किस देश ने हाल ही में दुनिया की पहली सशस्त्र उभयचर (पानी एवं जमीन पर चलने वाली) ड्रोन बोट 'मरीन लिज़र्ड' का सफल परीक्षण किया?
a. भारत
b. फ्रांस
c. चीन
d. अमेरिका



Answer: c. चीन
- चीन ने विश्व की पहली सशस्त्र उभयचर (पानी एवं जमीन पर चलने वाली) ड्रोन नौका का सफल परीक्षण किया. हवाई ड्रोनों एवं अन्य ड्रोन पोतों के साथ मिलकर यह युद्ध में त्रिकोण बना सकने में सक्षम है
- यह चीन के बेइदो नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम द्वारा निर्देशित है
- ड्रोन जहाज की अधिकतम संचालन सीमा 1,200 किलोमीटर है और इसे उपग्रहों की मदद से दूर से नियंत्रित किया जा सकता है।
- 'मरीन लिज़र्ड', 12-मीटर लंबा, एक जहाज के आकार के रूप में है।
- तटीय रक्षा के लिए, 'मरीन लिज़र्ड' 8 महीने तक निर्जन द्वीप पर निष्क्रिय रह सकती है, जिसके बाद आदेश मिलने पर यह युद्ध में शामिल हो जाएगी।
-------




21. यूनेस्को/गुइलेर्मो कानो प्रेस स्वतंत्रता पुरस्कार 2019 के लिए किसे चुना गया है?
a. वा लोन
b. क्याव सो ऊ
c. a और b
d. इनमें से कोई नहीं



Answer: c. a और b (वा लोन तथा क्याव सो ऊ)
- ये दोनों रायटर्स के रिपोर्टर हैं।
- इन दो पत्रकारों ने म्यांमार के राखिन राज्य में मानवाधिकार उल्लंघन की रिपोर्टिंग की थी।
- वर्तमान में, वे आधिकारिक रहस्य अधिनियम के तहत 12 दिसंबर 2017 से म्यांमार में सात साल की जेल की सजा काट रहे हैं
- रॉयटर्स के लिए काम करते समय, उन्होंने अवैध रूप से सैन्य रिकॉर्ड एकत्र किए, जिसमें रखाइन राज्य में सेना द्वारा रोहिंग्या मुसलमानों की असाधारण हत्याओं का खुलासा हुआ।
- इथियोपिया में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (3 मई) के पालन के तहत यूनेस्को/गुइलेर्मो कैनो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइज 2 मई को दिया जाएगा।
- यह पुरस्कार कोलंबियाई पत्रकार गुइलेर्मो कैनो इसाज़ को श्रद्धांजलि है। 17 दिसंबर 1986 को, उन्हें कोलंबिया के बोगोटा में अपने अखबार एल एस्पेक्टाडोर के कार्यालय के सामने मारा गया था।
रॉयटर्स के बारे में:
- मूल संगठन: थॉमसन रॉयटर्स कॉर्पोरेशन
- सीईओ: जेम्स सी स्मिथ
- मुख्यालय: कैनरी व्हार्फ़, लंदन, यूनाइटेड किंगडम
- संस्थापक: पॉल रॉयटर
- स्थापित: अक्टूबर 1851

No comments:

Post a Comment