Thursday, April 25, 2019

RRB NTPC 25 APRIL CURRENT AFFAIRS 2019 | RRB GROUP D/JE /ALP

RRB NTPC 25 APRIL CURRENT AFFAIRS 2019 | RRB GROUP D/JE /ALP 

1. निम्नलिखित में से किस दिन राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है?
a.    24 अप्रैल
b.    23 अप्रैल
c.    22 अप्रैल
d.    21 अप्रैल

1. a. 24 अप्रैल
विवरण:
 राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल को मनाया जाता है. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस संविधान के अधिनियम -1992 (73वां संशोधन) को पारित करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है.



2. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की रिपोर्ट के अनुसार; भारत की निम्नलिखित औद्योगिक दुर्घटना में से कौन-सी 20वीं शताब्दी की प्रमुख औद्योगिक दुर्घटनाओं में सूचीबद्ध है?
a.    जयपुर अग्निकांड (2009)
b.    भोपाल गैस त्रासदी (1984)
c.    बॉम्बे डॉक धमाका (1944) 
d.    चासनाला खनन आपदा (1975)

2. b. भोपाल गैस त्रासदी (1984)
विवरण:
 संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट ने माना है की 1984 की भोपाल गैस त्रासदी, जिसमें हजारों लोग मारे गए, 20वीं सदी की दुनिया की "प्रमुख औद्योगिक दुर्घटनाओं" में से एक है.


3. हाल ही में चर्चा में रहा माउंट अगुंग किस देश का एक सक्रिय ज्वालामुखी है?
a.    मलेशिया
b.    दक्षिण कोरिया
c.    कंबोडिया
d.    इंडोनेशिया

3. d. इंडोनेशिया
विवरण:
 माउंट अगुंग इंडोनेशिया का सक्रिय ज्वालामुखी है. माउंट अगुंग ज्वालामुखी में फिर से हुए विस्फोट से आकाश में 2 किमी की ऊँचाई तक राख फैल गई.


4. सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में बिल्किस बानो को गुजरात सरकार द्वारा कितना मुआवजा दिए जाने के लिए आदेश दिया है?
a.    10 लाख रुपये
b.    25 लाख रुपये
c.    35 लाख रुपये
d.    50 लाख रुपये


4. d. 50 लाख रुपये
विवरण
: गुजरात दंगा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 23 अप्रैल, 2019 को आदेश दिया कि राज्य सरकार गैंगरेप पीड़िता बिल्किस बानो को 50 लाख रुपए का मुआवजा दे. कोर्ट ने इस दौरान यह भी कहा कि वह बानो को नियमानुसार सरकारी नौकरी और घर मुहैया कराए.



5. हाल ही में किस देश द्वारा भारत के साथ राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने पर रामायण पर आधारित डाक टिकट जारी किया गया?
a.    मालदीव
b.    इंडोनेशिया
c.    श्रीलंका
d.    म्यांमार


5. b. इंडोनेशिया
विवरण
: इंडोनेशिया ने भारत के साथ अपने राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरे करने के उपलक्ष्य में रामायण की थीम पर विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किया. इस डाक टिकट का डिजाइन इंडोनेशिया के जाने माने मूर्तिकार पद्मश्री बपक न्योमन नुआर्ता ने तैयार किया है.


6. बॉलीवुड की किस एक्ट्रेस को दूसरी बार 'दादा साहब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड फॉर इमर्जिंग टैलेंट ऑफ द इयर' से नवाज़ा गया है?
a.    आहना कुमरा
b.    करीना कपूर
c.    अनुष्का शर्मा
d.    सन्नी लियोन


6. a. आहना कुमरा
विवरण:
 बॉलीवुड एक्ट्रेस आहना कुमरा को एक बार फिर 'दादा साहब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड फॉर इमर्जिंग टैलेंट ऑफ द इयर' से नवाज़ा गया है. आहना कुमरा को लगातार दूसरे साल यह पुरस्कार मिला है.


7. पहलवान बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में कजाख्स्तान के पहलवान को 12-7 से हराकर कौन सा पदक अपने नाम किया?
a.    रजत पदक
b.    कांस्य पदक
c.    स्वर्ण पदक
d.    इनमें से कोई नहीं


7. c. स्वर्ण पदक 
विवरण: 
एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और अपने भारवर्ग में दुनिया के नंबर-1 पहलवान बजरंग पुनिया ने यहां जारी एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया, जबकि प्रवीण राणा को अपने वर्ग में रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा.


8. ईरान और किस देश ने संयुक्त सीमा अनुक्रिया बल की स्थापना करने का निर्णय लिया है?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    रूस
d.    पाकिस्तान

8. d. पाकिस्तान
विवरण:
 ईरान और पाकिस्तान ने संयुक्त सीमा अनुक्रिया बल की स्थापना करने का निर्णय लिया है, हाल ही में आतंकवादी समूहों द्वारा इन दोनों देशों के सीमान्त क्षेत्रों में कई घातक हमले किये हैं.



9. किस देश से आयात होने वाले चोकलेट, दूध और इसके उत्पादों के आयात पर रोक को अनिश्चितकाल के लिये बढ़ा दिया गया है?
a.    चीन
b.    नेपाल
c.    रूस
d.    भूटान

9. a. चीन
विवरण: 
चीन से आयात होने वाले चोकलेट, दूध और इसके उत्पादों के आयात पर रोक को अनिश्चितकाल के लिये बढ़ा दिया गया है. चीन से दूध तथा इससे जुड़ उत्पादों के आयात पर रोक अब बंदरगाहों पर स्थित प्रयोगशालाओं में जहरीले रसायन मेलामीन का परीक्षण करने की सुविधा उपलब्ध होने तक जारी रहेगी.

10. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत कितने किस्तों में 10,500 करोड़ रुपये जारी किए?
a.    तीन
b.    दो
c.    चार
d.    सात

10. b. दो
विवरण:
 केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दो किस्तों में 10,500 करोड़ रुपये जारी किए. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्त के तहत 3.10 करोड़ छोटे एवं सीमांत किसानों को 2,000 - 2,000 रुपये जारी किए गए हैं और 2.10 करोड़ किसानों को योजना की दूसरी किस्त भी पहुंच चुकी है.


11. वर्ल्‍ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्‍स 2019 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
a. 5वां
b. 10वां
c. 138वां
d. 140वां


Answer: d. 140वां
- रिपोर्टर्स विदआउट बॉर्डर्स ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक (world press freedom index) 2019 जारी किया। - इस इंडेक्‍स में भारत दो स्थान फिसलकर 140वें स्थान पर पहुँच गया है।
- 2018 में भारत इस सूचकांक में 138वें स्थान पर था।
- इसके अनुसार मौजूदा केंद्र सरकार के समर्थकों द्वारा सोशल नेटवर्क पर पत्रकारों पर निशाना साधा जाता है और नफरत वाले बयानों को बढ़ावा दिया जाता है।
- कट्टरवादी राष्ट्रवादियों के ऑनलाइन अभियानों का पत्रकार तेजी से निशाना बन रहे हैं. साथ ही कट्टर राष्ट्रवादी शारीरिक हिंसा की धमकी देते हैं.
- इस रिपोर्ट में आम चुनावों के वक्त को भारत में पत्रकारों के लिए सबसे खतरनाक समय बताया गया है.
- 2018 में अपने काम की वजह से भारत में कम से कम छह पत्रकारों की जान गई है.
- रिपोर्ट में भारत में हिंदुत्व वाले विषयों पर बोलने या लिखने वाले पत्रकारों के खिलाफ सोशल मीडिया पर घृणित अभियानों पर भी चिंता जताई गई है.
- इस रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन क्षेत्रों को प्रशासन संवेदनशील मानता है वहां रिपोर्टिंग करना बहुत मुश्किल है जैसे कश्मीर. कश्मीर में विदेशी पत्रकारों को जाने की इजाजत नहीं है और वहां अक्सर इंटरनेट काट दिया जाता है.
- world press freedom index में सबसे नीचे वियतनाम (176वां स्थान) तथा चीन (177वां स्थान), इरीट्रिया (178वां स्थान), दक्षिण कोरिया (179वां स्थान) तथा तुर्कमेनिस्तान (180वां स्थान) हैं।
- पाकिस्तान तीन पायदान लुढ़कर 142वें स्थान पर है.
- बांग्लादेश चार पायदान लुढ़कर 150वें स्थान पर है.
टॉप 10 देश 
1. नॉर्वे
2. फ़िनलैंड
3. स्वीडन
4. नीदरलैंड
5. डेनमार्क
6. स्विट्ज़रलैंड
7. न्यूजीलैंड
8. जमैका
9. बेल्जियम
10. कोस्टा रिका
- रिपोर्टर्स विदआउट बॉर्डर्स रिपोर्टर्स विदआउट बॉर्डर्स एक अंतर्राष्ट्रीय गैर-लाभकारी तथा गैर-सरकारी संगठन है।
- इसकी स्थापना 1985 में रोबर्ट मेनार्ड, रेमी लौरी, जैक मोलेनाट तथा एमिलियन जुबिनाऊ ने 1985 में की थी।
- इसका मुख्यालय फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित है। वर्तमान में इसके महानिदेशक क्रिस्टोफ डेलोइर हैं।
--------



12. भारत के किस पड़ोसी देश के सैटेलाइट 'रावण-1' को अमेरिका से लांच किया गया है?
a. पाकिस्‍तान
b. अफगानिस्‍तान
c. बांग्‍लादेश
d. श्रीलंका



Answer: d. श्रीलंका
- यह श्रीलंका का पहला उपग्रह रावण-1 है। इसे वर्जिनिया में नासा की फ्लाइट फैसिलिटी से अन्तरिक्ष में लांच किया गया।
इसका भार 1.05 किलोग्राम है, इसका आकार 1000 क्यूबिक सेंटीमीटर है।
- इस उपग्रह का न्यूनतम जीवनकाल लगभग डेढ़ वर्ष है, परन्तु इस उपग्रह के पांच वर्ष तक सक्रिय रहने की उम्मीद जताई गयी है।
- उपग्रह का विकास जापान में क्यूशू इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में दो श्रीलंकाई अनुसन्धान इंजीनियरों द्वारा किया गया है।
- इसका उद्देश्य श्रीलंका तथा इसके पड़ोसी देशों के चित्र लेना है।
- रावण-1 उपग्रह पृथ्वी से 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर परिक्रमा करेगा।
-------



13. दक्षिण अफ्रीका में नया भारतीय उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया गया है?
a. जयदीप सरकार
b. सुहेल एजाज़ खान
c. अमनप्रीत सिंह बरनाला
d. इनमें से कोई नहीं


Answer: a. जयदीप सरकार
- वर्तमान में वह भूटान में भारत के राजदूत हैं.
- इससे पहले वे टोक्यो, सीओल तथा बांग्लादेश में कार्य कर चुके हैं।
-------


14. लेबनान में नया भारतीय राजदूत किसे नियुक्‍त किया गया है?
Answer: b. सुहेल एजाज़ खान
--------


15. किस मिशन के द्वारा वैज्ञानिकों ने पृथ्वी की तरह के ग्रह HD21749c की खोज की है?
a. TESS मिशन
b. TERA मिशन
c. TISS मिशन
d. इनमें से कोई नहीं


Answer: a. TESS मिशन (Transiting Exoplanet Survey Satellite)
- HD 21749C नामक ग्रह पृथ्वी के व्यास के 89% के बराबर है।
- इस ग्रह एक तारा का चक्‍कर लगा रहा है। इसका द्रव्यमान सूर्य का 70% है, यह दक्षिणी तारामंडल रेटिकुलम में 53 प्रकाश वर्ष दूर है।
- यह ग्रह TESS द्वारा खोजा गया 10वां गृह है, अभी सैंकड़ों अन्य संभावित ग्रहों का रिसर्च किया जा रहा है।
-------
16. नरसंहार में 160 से अधिक लोगों की मौत के बाद माली के प्रधानमंत्री ने इस्‍तीफा दे दिया है, माली किस महाद्वीप में स्थित है?
a. यूरोप
b. अफ्रीका
c. दक्षिण अमेरिका
d. एशिया
.
Answer: b. अफ्रीका
- माली के प्रधानमंत्री सौमेय्लोऊ बौबेये मैगा ने कैबिनेट समेत अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
- माली के राष्ट्रपति इब्राहीम बौबकार किता ने प्रधानमंत्री तथा उनके मंत्रियों का इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है।
- दरअसल, मोप्ती क्षेत्र में हुई हिंसा को रोकने में नाकाम रहने के कारण उन पर इस्तीफे के दबाव था।
- 23 मार्च को हुए नरसंहार में लगभग 160 लोगों की हत्या हुई थी।
- इसके खिलाफ सड़कों पर उतर कर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया, लोगों का आरोप था कि सरकार ने हिंसा को रोकने के लिए आवश्यक कदम नही उठाये।
--------


17. विश्‍व यकृत (liver) दिवस कब मनाया जाता है?
a. 11 अप्रैल
b. 12 अप्रैल
c. 19 अप्रैल
d. 21 अप्रैल


Answer: c. 19 अप्रैल
- यकृत (liver) शरीर में भोजन के पाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसका भार लगभग 100 ग्राम होता है तथा इसकी लम्बाई लभग 15 सेंटीमीटर होती है।
-------


18. किस भारतीय खिलाड़ी ने 2019 डच इंटरनेशनल बैडमिंटन खिताब जीता?
a. विपिन मेहता
b. माइक फेंट
c. पीवी सिंधु
d. हर्शील दानी


Answer: d. हर्शील दानी
- फाइनल में उन्होंने डेनमार्क के मैड्स क्रिस्टोफरसन को 15-21, 21-12, 21-13 से पराजित किया।
-------

19. निर्वाचन आयोग की सिफारिश पर राष्‍ट्रपति ने वेल्लोर लोकसभा सीट पर मतदान रद कर दिया, वेल्‍लोर किस राज्‍य में है?
a. आंध्र प्रदेश
b. तमिलनाडु
c. कर्नाटक
d. केरल


Answer: b. तमिलनाडु
- वेल्लोर में 18 अप्रैल, 2019 को मतदान किया जाना था।
- दरअसल वहां DMK के उम्मीदवार के वेयरहाउस से 11.5 करोड़ रुपये की नकदी प्राप्त हुई थी।
- निर्वाचन आयोग ने इस धनराशी से चुनावों को प्रभावित किये जाने की आशंका से वेल्लोर में मतदान रद्द करने की सिफारिश की थी।
- ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी लोकसभा क्षेत्र में मतदान को नकदी मिलने के कारण रद्द किया गया है।
-------


20. विश्‍व एलर्जी सप्ताह 2019 की थीम क्‍या है?
a. खाद्य पदार्थ एलर्जी की वैश्विक समस्या
b. वायु प्रदूषण से एलर्जी की वैश्विक समस्या
c. केमिकल से एलर्जी की वैश्विक समस्या
d. इनमें से कोई नहीं


a. खाद्य पदार्थ एलर्जी की वैश्विक समस्या (Global problem of food allergies)
विश्व एलर्जी सप्ताह के द्वारा एलर्जी तथा इसकी रोकथाम के बारे जागरूकता इसके फैलाई जाती है। इस वर्ष विश्व एलर्जी सप्ताह 7 से 13 अप्रैल के बीच मनाया गया। इस वर्ष विश्व एलर्जी सप्ताह की थीम "खाद्य पदार्थ एलर्जी की वैश्विक समस्या" थी।
--------


21. किस टेलीकम्युनिकेशन कंपनी ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'माय सर्किल' नामक एप्प लांच की है?
a. बीएसएनएल
b. वोडाफोन आयडिया
c. जियो
d. भारती एयरटेल


Answer: d. भारती एयरटेल
- एयरटेल ने फिक्की लेडीज आर्गेनाइजेशन (FLO) के साथ मिलकर यह एप्प लांच की है।
- इसका उद्देश्य संकट के समय महिलाओं की सहायता करना है।
- इस एप्प के द्वारा महिलाएं संकट की स्थिति में अपने परिवार के 5 सदस्यों अथवा दोस्तों को SOS अलर्ट भेज सकती हैं।



LIKE SHARE AND SUBSCRIBE US.........................

No comments:

Post a Comment