Wikipedia

Search results

Friday, April 19, 2019

20 april current affairs | RRB NTPC | RRB GROUP D | BSA TRICKY CLASSES

RRB NTPC CURRENT AFFAIRS 20 APRIL 2019

1. वित्त वर्ष 2018-19 में भारत के निर्यात में कितना प्रतिशत की वृद्धि हुई है?
a. 10 प्रतिशत
b. 9 प्रतिशत
c. 8 प्रतिशत
d. 7 प्रतिशत

Answer: b. 9 प्रतिशत
- वाणिज्य मंत्रालय ने इसका आंकड़ा हाल ही जारी किया है।
- यह 331 अरब डॉलर पहुंच गया है। इसने 2013-14 के रेकॉर्ड को तोड़ा है जब निर्यात 314.4 अरब डॉलर दर्ज किया गया था।
---------
2. किस महिला बॉक्सर ने 54 किग्रा श्रेणी में कोलोंग बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2019 में स्वर्ण पदक जीता?
a. साक्षी रोहिल्ला
b. आरती तेवतिया
c. तृप्ति देसाई
d. मीना कुमारी


Answer: d. मीना कुमारी
- यह आयोजन 13 अप्रैल 2019 को जर्मनी के कोलोन में आयोजित किया गया था।
------
3. हिमाचल दिवस कब मनाया जाता है?
a. 10 अप्रैल
b. 11 अप्रैल
c. 15 अप्रैल
d. 16 अप्रैल


Answer: c. 15 अप्रैल
- 15 अप्रैल, 1948 को हिमाचल प्रदेश का गठन किया गया था।
- इस दिन हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश होता है।
-------


4. दुनिया के सबसे बड़े विमान ने 14 अप्रैल को कैलिफ़ोर्निया में पहली परीक्षण उड़ान सफलता पूर्वक भरी, इसे किस कंपनी ने बनाया है?
a. स्ट्रेटोलॉन्च
b. माइक्रोसॉफ्ट
c. गूगल
d. बोइंग

Answer: a. स्ट्रेटोलॉन्च
Stratolaunch Systems Corporation
- स्ट्रेटोलॉन्च की स्थापना 2011 में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक दिवंगत पॉल ऐलन ने की थी।
- इस विमान को वास्तव में सेटेलाइट के लॉन्च पैड के रूप में तैयार किया गया है. इस विमान का मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष में सेटेलाइट को छोड़ने से पहले 10 किलोमीटर तक उड़ना है.।
- विमान के पंखों का फैलाव 385 फीट है और यह 238 फीट लंबा है, जो कि एक विश्व रेकॉर्ड है।
- यह धरती पर किसी भी हवाई जहाज की तुलना में सबसे ज्यादा चौड़ा है।
खासियत
- 5 लाख पौंड है विमान का वजन
- 238 फीट है विमान की लंबाई
- 385 फीट है पंखों का फैलाव
- मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष में सेटेलाइट को छोड़ने से पहले 10 किलोमीटर तक उड़ना है.।
--------


5. किस देश ने 15 अप्रैल 2019 को ओडिशा तट से स्वदेश निर्मित सब-सोनिक क्रूज़ मिसाइल 'निर्भय' का सफल परीक्षण किया?
a. भारत
b. नेपाल
c. चीन
d. रूस

Answer: a. भारत
- DRDO ने देश में विकसित लम्‍बी दूरी तक मार करने वाले सब-सोनिक क्रूज प्रक्षेपास्‍त्र 'निर्भय' का चांदीपुर ओडिशा स्थित परीक्षण स्‍थल से सफल परीक्षण किया।
- कम ऊंचाई पर परीक्षण हुआ है।
-------


6. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा बेरेशीट स्पेसक्राफ्ट किस देश से सम्बंधित है?
a. इजराइल
b. फ्रांस
c. श्रीलंका
d. यूएसए

Answer: a. इजराइल
- इजराइल का चन्द्रमा मिशन असफल हो गया है, हाल ही में इजराइल का बेरेशीट स्पेसक्राफ्ट चन्द्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
- इजराइल के बेरेशीट स्पेसक्राफ्ट को चन्द्रमा की सतह पर लैंड किया जा रहा था, उस समय मुख्य इंजन तथा संचार में खराबी आने के कारण टच डाउन से कुछ ही समय पूर्व स्पेसक्राफ्ट चन्द्रमा की सतह पर गिरकर क्रेश हो गया।
- स्पेस एक्स के फाल्कन 9 राकेट ने SpaceIL के लूनर लैंडर के साथ फ्लोरिडा से उड़ान भरी थी।
- यदि यह मिशन सफल होता तो इजराइल रूस, अमेरिका और चीन जैसे देशों की सूची में शामिल हो जाता जिन्होंने चन्द्रमा की सतह पर सफल नियंत्रित लैंडिंग की है।
-------


7. फिलिस्‍तीन सरकार के प्रधानमंत्री का नाम बताएं, जिन्‍होंने 14 अप्रैल 2019 को शपथ ली?
a. मोहम्मद इश्तियाह
b. रामी हमदल्ला
c. महमूद अब्बास
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. मोहम्मद इश्तियाह
- 14 अप्रैल 2019 को, फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने प्रधानमंत्री मोहम्मद इश्तियाह की अध्यक्षता में 24 सदस्यीय कैबिनेट से उनकी पदो की शपथ ली।
- मोहम्मद इश्तियाह एक अनुभवी शांति वार्ताकार और गाजा के हमास शासकों के कठोर आलोचक हैं।
- 1995 में फिलिस्तीन प्राधिकरण की स्थापना के बाद बनने वाली 18वीं फिलिस्तीनी सरकार है।;
- फिलिस्तीन पश्चिमी एशिया में स्थित है, इसका क्षेत्रफल 6,020 वर्ग किलोमीटर है।
- फिलिस्तीन की घोषित राजधानी जेरूसलम है, परन्तु वर्तमान में उनकी प्रशासनिक राजधानी रामल्लाह में स्थित है।
- फिलिस्तीन ने 15 नवम्बर, 1988 में स्वतंत्रता की घोषणा की थी। सीमा को लेकर इसका लम्बे समय से इजराइल से विवाद जारी है।
-------

8. किस भाषा के कवि के. सिवा रेड्डी को प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान 2018 के लिए चुना गया है?
a. हिन्दी
b. अवध
c. तेलुगु
d. उर्दू

Answer: c. तेलुगु
- तेलुगू के प्रख्यात कवि डॉ के. शिवा रेड्डी को 28 वां सरस्वती सम्मान दिए जाने की घोषणा की गयी है.
-----

9. BCCI ने किस देश में अगले महीने होने वाले आईसीसी विश्व कप 2019 के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है?
a. इंग्लैंड
b. चीन
c. रूस
d. पाकिस्तान

Answer: a. इंग्लैंड
भारत की टीम इस प्रकार है : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, के.एल. राहुल,विजय शंकर, एम.एस.धोनी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रविन्द्र जडेजा, भुवनेश्वर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह तथा मोहम्मद शामी।
------

10. हाल ही में फ़िनलैंड में हुए आम चुनावों में कौन सी पार्टी को बहुमत प्राप्त हुआ है?a. ग्रीन लीग पार्टी
b. नेशनलिस्ट फिन्स पार्टी
c. सोशल डेमोक्रेट्स पार्टी
d. सेंट्रल पार्टी

Answer: c. सोशल डेमोक्रेट्स पार्टी

- आम चुनाव के बाद फिनलैंड के राजनीतिक दल सोशल डेमोक्रेट्स ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कट्टर दक्षिणपंथी फिन्स पार्टी को 39 सीटें मिलीं.


11. निम्नलिखित में से किस महिला अंतरिक्ष यात्री द्वारा 328 दिन तक अन्तरिक्ष में रहने का रिकॉर्ड बनाया जायेगा?
a.    अल्बीना मायरा
b.    सुजेन विलियम्स
c.    क्रिस्टीना कोच
d.    पेट्रीशिया कोवेन

11. c. क्रिस्टीना कोच
विवरण: 
क्रिस्टीना कोच के मिशन की अवधि में विस्तार होने के साथ ही अब अंतरिक्ष स्टेशन में 328 दिन बिताने का नया रिकॉर्ड बन जाएगा. किसी भी महिला द्वारा एकल अंतरिक्ष यान में बिताया गया यह सबसे लंबा समय होगा.

12. निम्नलिखित में से कौन सी भारतीय महिला ब्रिटेन की फेलो रॉयल सोसाइटी की सदस्य बनने वाली 358 वर्ष के इतिहास में पहली महिला बनी हैं?
a.    वर्षा कौल
b.    गगनदीप कंग
c.    बबीता गर्ग
d.    नवज्योति भारती

12. b. गगनदीप कंग
विवरण: 
भारतीय मूल की वैज्ञानिक गगनदीप कंग रॉयल सोसायटी में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. हरियाणा के फरीदाबाद की गगनदीप कंग ने 358 वर्षों के इतिहास में पहली बार भारतीय महिला को इस सूची स्थान दिलाया है.

13. हाल ही में किस यूनिवर्सिटी के एक स्टोर में 22 मिलियन वर्ष पुराने जानवर के जीवाश्म पाये गये?
a.    ऑहियो यूनिवर्सिटी
b.    मिशिगन यूनिवर्सिटी
c.    होप्किंग्स यूनिवर्सिटी
d.    ओरलैंड यूनिवर्सिटी

13. a. ऑहियो यूनिवर्सिटी
विवरण:
 हाल ही में ऑहियो यूनिवर्सिटी के एक स्टोर में 22 मिलियन वर्ष पुराने जानवर के जीवाश्म पाये गये. यह जीवाश्म सिम्बकुवा कुतोकाफ्रिका नामक शेर जैसे दिखने वाले विशालकाय मांसाहारी जीव के माने जा रहे हैं.

14. माली के प्रधानमंत्री का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में देश में उनके खिलाफ बड़ रहे जनाक्रोश के चलते इस्तीफ़ा दे दिया?
a.    इब्राहिम केईता
b.    अमाडू तुमानी
c.    एसिका मुहम्मद
d.    सौमेलू बेउएबे मैगा

14. d. सौमेलू बेउएबे मैगा
विवरण:
 माली में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बीच प्रधानमंत्री सौमेलू बेउएबे मैगा और उनकी सरकार ने इस्तीफा दे दिया है. राष्ट्रपति कार्यालय ने गुरुवार को ट्विटर पर एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मैगा और उनके मंत्रिमंडल ने राष्ट्रपति इब्राहिम बूबाकर कीटा को त्यागपत्र सौंप दिया है.

15. दिल्ली मेट्रो को किस राज्य में स्थित रेवा मेगा सौर ऊर्जा परियोजना से बिजली मिलनी शुरू हो गयी है?
a.    बिहार
b.    राजस्थान
c.    मध्य प्रदेश
d.    ओडिशा

15. c. मध्य प्रदेश
विवरण:
 दिल्ली मेट्रो को मध्य प्रदेश में रेवा स्थित मेगा सौर ऊर्जा परियोजना से बिजली मिलनी शुरू हो गयी है और आज उसे 27 मेगावाट बिजली मिली जिसे बाद में 99 मेगावाट तक बढाये जाने की योजना है.

16. किस देश ने अपना पहला उपग्रह नेपालीसेट-1 सफलतापूर्वक लांच कर दिया है?
a.    चीन
b.    रूस
c.    नेपाल
d.    फ्रांस

16. c. नेपाल
विवरण: 
नेपाल ने अपना पहला उपग्रह नेपालीसेट-1 सफलतापूर्वक लांच कर दिया है. इसे अमेरिका के वर्जीनिया से अंतरिक्ष में छोड़ा गया. इसका वजन सिर्फ 1.3 किलोग्राम है.

17. विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक-2019 में भारत निम्न में से कितने स्थान पर है?
a.    140वें
b.    138वें
c.    126वें
d.    132वें

17. a. 140वें
विवरण: 
विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक-2019 में भारत की रैकिंग पिछले वर्ष की तुलना में दो स्थान गिरकर 140वें स्थान पर पहुंच गई है.

18. भारत में किस देश के उच्चायुक्त रह चुके सोहैल महमूद ने 17 अप्रैल 2019 को देश के नए विदेश सचिव का पदभार संभाल लिया?
a.    इराक
b.    ईरान
c.    बांग्लादेश
d.    पाकिस्तान

18. d. पाकिस्तान
विवरण:
 भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रह चुके सोहैल महमूद ने 17 अप्रैल 2019 को देश के नए विदेश सचिव का पदभार संभाल लिया. सोहैल महमूद ने तहमीना जांजुआ का स्थान लिया है, जो दो साल तक पाकिस्तान की विदेश सचिव के रूप में सेवा देने के बाद 16 अप्रैल को इस पद से सेवानिवृत हो गईं.

19. किस देश के प्रधानमंत्री सौमेयलोयू बोबेये मैगा ने देश के मध्य में बढ़ती हिंसा से निपटने और गत महीने हुए नरसंहार को लेकर आलोचनाओं के बाद अपनी पूरी सरकार के साथ इस्तीफा दे दिया?
a.    रूस
b.    माली
c.    इराक
d.    सूडान

19. b. माली
विवरण:
 माली के प्रधानमंत्री सौमेयलोयू बोबेये मैगा ने देश के मध्य में बढ़ती हिंसा से निपटने और गत महीने हुए नरसंहार को लेकर आलोचनाओं के बाद अपनी पूरी सरकार के साथ इस्तीफा दे दिया.

20. हाल ही में भारत और किस देश की नौसेनाओं ने चार दिवसीय नौसैनिक अभ्यास का आयोजन किया?
a.    नेपाल
b.    पाकिस्तान
c.    बांग्लादेश
d.    वियतनाम
20. d. वियतनाम
विवरण:
 भारत और वियतनाम की नौसेनाओं ने हाल ही में चार दिवसीय नौसैनिक अभ्यास का आयोजन किया. इस अभ्यास का आयोजन वियतनाम में कैम रनह खाड़ी में किया गया.

No comments:

Post a Comment

SSC GD 2025 Result Out for PST

                             SSC GD 2025 Result Out for PST