Wednesday, May 1, 2019

current affairs today

1. हाल ही में किस बैंक द्वारा देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए ग्रीन कार लोन जारी किये जाने की घोषणा की गई है?
a.    एसबीआई
b.    येस बैंक
c.    एचडीएफसी
d.    सेन्ट्रल बैंक


2. हाल ही में किस मुस्लिम बहुल देश ने हिंदू पिता, मुस्लिम मां की बेटी को जन्म प्रमाणपत्र दिया है?
a.    पाकिस्तान
b.    कुवैत
c.    अफगानिस्तान
d.    यूएई


3. हाल ही में किस देश में मानव के सबसे प्राचीन पैरों के निशान खोजे जाने का दावा किया गया है?
a.    अमेरिका
b.    चिली
c.    ब्राज़ील
d.    मेक्सिको


4. नेपाल ने हाल ही में माउंट एवरेस्ट से कितनी मात्रा में कचरा एकत्रित किया है?
a.    2000 किलोग्राम
b.    3000 किलोग्राम
c.    4000 किलोग्राम
d.    5000 किलोग्राम


5. भारत में हाल ही में किस जगह पर बोधिसत्वा की 1700 वर्ष पुरानी मूर्ति की खोज की गई है? 
a.    हरियाणा
b.    तमिलनाडु
c.    तेलंगाना
d.    महाराष्ट्र


6. चीन और किस देश ने अंतरिक्ष में संभावनाएं तलाशने को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
a.    पाकिस्तान
b.    नेपाल
c.    भारत
d.    रूस


7. निम्न में से किस खिलाड़ी ने 29 अप्रैल 2019 को टेबल टेनिस विश्व रैंकिंग में शीर्ष 25 में जगह बनाने वाले पहले भारतीय बने?
a.    अंचत शरत कमल
b.    जी साथियान
c.    मौमा दास
d.    अंकिता दास


8. किस देश ने धमाकों के बाद सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध को हटाया है?
a.    नेपाल
b.    भूटान
c.    श्रीलंका
d.    चीन


9. किस मंत्रालय ने एक आरटीआई के जवाब में बताया है कि साल 2009 से जनवरी 2019 तक नक्सल-रोधी अभियानों में सुरक्षाबलों के 1,125 जवान शहीद हुए?
a.    गृह मंत्रालय
b.    रेल मंत्रालय
c.    रक्षा मंत्रालय
d.    इनमें से कोई नहीं


10. किस आईआईटी के अनुसंधानकर्ताओं ने भारती लिपि के लिए सरल ओसीआर सिस्टम विकसित किया?
a.    आईआईटी कानपुर
b.    आईआईटी दिल्ली
c.    आईआईटी मद्रास
d.    आईआईटी खड़गपुर


11. देश के सबसे बड़े विमानवाहक पोत का नाम बताएं, जिसमें 26 अप्रैल को आग लग गई और एक नौसैनिक की मौत हो गई?
a. आईएनएस विक्रांत
b. आईएनएस विक्रमादित्‍य
c. आईएनएस विराट
d. आईएनएस राजपूत


Answer: b. आईएनएस विक्रमादित्‍य
- आग उस समय लगी जब यह पोत कारवार बंदरगाह पहुंच रहा था। - नेवी के मुताबिक, लेफ्टिनेंट कमांडर डीएस चौहान ने आईएनएस विक्रमादित्‍य के एक कम्पार्टमेंट में आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश की। इसी दौरान वे धुएं की वजह से उनकी मौत हो गई।
- नेवी के अनुसार, युद्धपोत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। आग पर नियंत्रण पा लिया गया।
- इससे पहले साल 2016 में भी आईएनएस विक्रमादित्य पर दुर्घटना हो चुकी है। तब जहरीली गैस लीक होने से नौसेना के दो कर्मियों की जान चली गई थी।
- आईएनएस विक्रमादित्य अपडेट किया गया कीव क्लास का एयरक्राफ्ट कैरियर है।
- यह भारतीय नौसेना में 2013 में सर्विस में आया।
- रूस के युद्धपोत एडमिरल गोर्शकोव को ही नौसेना ने आईएनएस विक्रमादित्य नाम दिया गया है।
- उज्जैन के महान सम्राट विक्रमादित्य के सम्मान में इसका फिर से नामकरण किया गया।
- सोवियत रूस में यह 1982 में सर्विस में आया था।
खूबी -
- यह लगातार 45 दिन समुद्र में रह सकता है।
- इसकी हवाई पट्टी 284 मीटर लंबी और अधिकतम 60 मीटर चौड़ी है।
- इस विमानवाहक पोत का आकार तीन फुटबॉल मैदान के बराबर है।
- 15 हजार करोड़ रुपए की लागत से बने बना है।
- इस पर 30 लड़ाकू विमान, टोही हेलिकॉप्टर तैनात किए जा सकते हैं।
- एक बार में 1600 से अधिक जवान इस पर तैनात किए जा सकते हैं।
-------


12. भारत ने किस पूर्व सेना प्रमुख को सेशल्स में नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है?
a. जनरल बिपिन रावत
b. जनरल दलबीर सिंह सुहाग
c. दीपक कपूर
d. बिक्रम सिंह


Answer: b. जरनल दलबीर सिंह सुहाग
- सेशेल्स हिंद महासागर में भारत के लिए सामरिक रूप से महत्वपूर्ण देश है.
- भारत यहां के Assumption Island (असम्पशन द्वीप) को एक नौसैनिक अड्डे के रूप में विकसित कर रहा है।
- इस परियोजना के लिए भारत और सेशेल्स के बीच वर्ष 2015 में समझौता हुआ था।
- सुहाग जुलाई, 2014 से दिसंबर, 2016 तक सेना प्रमुख रह चुके हैं।
- जनरल सुहाग भारतीय सेना के 26वें सेना प्रमुख थे।
------


13. मुख्य न्यायधीश रंजन गोगोई के विरुद्ध यौन शोषण के मामले की जांच के लिए किसके नेतृत्व में 3 सदस्यीय आंतरिक जांच समिति का गठन किया गया है?
a. जस्टिस एसए बोबडे
b. जस्टिस इंदिरा बनर्जी
c. जस्टिस इंदू मल्होत्रा
d. जस्टिस एन वी रमन


Answer: a. जस्टिस एसए बोबडे
- दरअसल, सुप्रीम कोर्ट की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने सुप्रीम कोर्ट के 22 जजों को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई ने अक्टूबर 2018 में उनका यौन उत्पीड़न किया था.
- 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच के लिए पैनल बनाया।
- उस समय इसमें जस्टिस बोबडे, इंदिरा बनर्जी, और एनवी रमण थे। लेकिन ताजा अपडेट है कि जस्टिस एनवी रमन इस कमेटी से हट गए और जस्टिस इंदू मल्‍होत्रा को इसमें शामिल किया गया है।
-------


14. CJI रंजन गोगोई को फंसाने की कथित साजिश और मुकदमों की सुनवाई के लिए बेंच फिक्सिंग के आरोपों की जांच के लिए किसे जिम्‍मेदारी सौंपी है?
a. रिटायर्ड एन संतोष हेगड़े
b. रिटायर्ड जज एके पटनायक
c. रिटायर्ड जज दीपक मिश्रा
d. रिटायर्ड जज टीएस ठाकुर


Answer: b. रिटायर्ड जज एके पटनायक
- दरअसल, वकील उत्‍सव सिंह बैंस ने यह दावा किया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने एक सदस्‍यीय जांच कमेटी बनाई है।
- कोर्ट ने केन्द्रीय जांच ब्यूरो, गुप्तचर ब्यूरो और दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया कि न्यायमूर्ति पटनायक को जरूरत के समय हर तरह से सहयोग करें।
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अब इस देश के अमीर एवं ताकतवर लोगों को यह बताने का समय आ गया है कि वे 'आग' से खेल रहे हैं और यह रुक जाना चाहिए।
--------


15. बौद्धिक संपदा दिवस विश्व भर में किस दिन मनाया जाता है?
a. 22 अप्रैल
b. 24 अप्रैल
c. 20 अप्रैल
d. 26 अप्रैल


Answer: d. 26 अप्रैल
वर्ष 2019 में इस दिवस का मुख्य विषय- रीच फॉर गोल्ड: आईपी एंड स्पोर्ट्स (Reach for Gold: IP and Sports) है.
-------

16. किस देश में दुनिया का पहला मलेरिया का टीका लांच किया गया?
a. भारत
b. केन्या
c. घाना
d. मलावी

Answer: d. मलावी
- 25 अप्रैल को विश्‍व मलेरिया दिवस होता है।
- इसी दिन WHO ने अफ्रीकी देश मलावी दुनिया का पहले मलेरिया टीके को लांच किया गया।
- इस टीके का नाम आरटीएस है, जिसे मोस्कुइरिक्स या मोस्कीरिक्स भी कहा जाता है।
- इसे ब्रिटिश फार्मास्यूटिकल कंपनी ग्लाक्सोस्मिथक्लाइन द्वारा PATH मलेरिया वैक्सीन इनिशिएटिव के साथ मिलकर तैयार किया गया है।
- हालाँकि यह टीका भी पूरी तरह से मलेरिया के विरुद्ध सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकता है, परन्तु यह अब तक का सबसे प्रभावशाली टीका है।
- अभी पायलट टेस्ट किया जा रहा है।
- इसका प्रयोग घाना और केन्‍या में भी किया जाएगा।
देश राजधानी मुद्रा 
मलावी लिलोंग्वे मलावीयन क्वाचा
घाना अक्करा घानियन सेडी
केन्या नैरोबी केन्याई शिलिंग
डब्ल्यूएचओ के बारे में: - स्थापित: 7 अप्रैल, 1948
- मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
- महानिदेशक: टेड्रोस एधानोम
स्टैटिक जी.के.
-------

17. उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग 25 अप्रैल को उन किस देश की यात्रा पर पहुंचे हैं?
a. चीन
b. रूस
c. मिस्र
d. सऊदी अरब

Answer: b. रूस
- किम जोंग उन अपनी निजी बख्तरबंद ट्रेन से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के से मिलने के लिए पहुंचे हैं।
- मुलाकात कहां हो रही है - रूस के शहर व्लादिवोस्तोक में.
- यह शहर नॉर्थ कोरिया के पास में ही है। मैप में दिखाता हूं।
- देखिए - ये रहा प्‍यारा भारत। इस तरफ है चीन और यहां नॉर्थ कोरिया। इधर है बड़ा सा देश रूस।
- तो इस तरफ चीन और नॉर्थ कोरिया के करीब ये शहर है व्‍लादिहवोस्‍तोक।
-------

18. भारतीय मुक्केबाज अमित पंघल ने एशियन चैंपियनशिप के 52 किलोग्राम भार वर्ग में कौन सा पदक जीता?
a. रजत पदक
b. स्वर्ण पदक
c. कांस्य पदक
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. स्वर्ण पदक
- उन्‍होंने कोरिया के किम इनक्यू को मात दी।
- इस साल का अपना लगातार दूसरा गोल्ड मेडल हासिल किया।
- इस टूर्नमेंट से पहले उन्होंने फरवरी में स्ट्रेंजा मैमोरियल टूर्नमेंट में गोल्ड जीता था।
- पिछले वर्ष एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
-------

19. भारतीय निशानेबाजों मनु भाकर व सौरभ चौधरी ने ISSF शूटिंग विश्व कप 2019 के कितने मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता?
a. 10 मीटर
b. 20 मीटर
c. 50 मीटर
d. 100 मीटर

Answer: a. 10 मीटर
------


20. किस हाईकोर्ट ने 'टिकटॉक' के एप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड ना किया जा सकने वाला बैन एक हफ्ते बाद हटा लिया?
a. दिल्ली हाईकोर्ट
b. मद्रास हाईकोर्ट
c. इलाहाबाद हाईकोर्ट
d. पटना हाईकोर्ट

Answer: b. मद्रास हाईकोर्ट
- एप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने पर बैन एक हफ्ते बाद हटा लिया.
- टिकटॉक की पेरेंट कंपनी बाइटडांस का कहना है कि उसके पास आपत्तिजनक कंटेंट का अपलोड रोकने वाली टेक्नोलॉजी है.
--------

21. संयुक्त राष्ट्र अंग्रेजी भाषा दिवस कब मनाया जाता है?
a. 23 अप्रैल
b. 24 अप्रैल
c. 25 अप्रैल
d. 26 अप्रैल

Answer: a. 23 अप्रैल
- 23 अप्रैल को विलियम शेक्सपियर की जन्म तिथि तथा मृत्यु तिथि है। इसी वजह से इस दिन को अंग्रेजी भाषा दिवस चुना गया।
- 2010 में जन सूचना विभाग ने संयुक्त राष्ट्र की सभी 6 आधिकारिक भाषाओं के लिए दिवस की स्थापना के लिए पहल शुरू की थी।
भाषाओं के लिए अलग-अलग दिवस निश्चित किये गये हैं-
अरबी भाषा : 18 दिसम्बर
चीनी : 20 अप्रैल
अंग्रेजी : 23 अप्रैल
फ़्रांसिसी : 20 अप्रैल
रूसी : 6 जून

No comments:

Post a Comment

MP High Court Stenographer Test 1

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (MP High Court) भर्ती परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह विशेष ऑनलाइन प्रैक्टिस क्विज़ (Mock Test...