Wikipedia

Search results

Monday, April 15, 2019

MARCH MONTHLY CURRENT AFFAIRS RRB NTPC

1. चुनाव आयोग द्वारा जारी घोषणा के अनुसार लोकसभा चुनाव 2019 कितने चरणों में कराये जायेंगे?
a.    सात
b.    आठ
c.    नौ 
d.    दस


2. हाल ही में किस राज्य में ओबीसी को 27% आरक्षण देने वाले अध्यादेश को राज्यपाल की मंज़ूरी मिल गई है?
a.    महाराष्ट्र
b.    तेलंगाना
c.    मध्य प्रदेश
d.    छत्तीसगढ़


3. अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के एक दल ने निम्नलिखित में से किस देश में ओर्का व्हेल की प्रजाति का पता लगाया है जो दुर्लभ किलर व्हेल की नई प्रजाति हो सकती है?
a.    बोलीविया
b.    ब्राज़ील
c.    पेरू
d.    चिली


4. अभिनेता से नेता बने कमल हासन की मक्कल नीति मय्यम (एमएनएम) पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कौन सा चुनाव चिन्ह दिया गया है?
a.    दीया
b.    टॉर्च
c.    पेड़
d.    किताब


5. केंद्र सरकार ने हाल ही में कितनी राशि की लागत वाली सूरत मेट्रो रेल परियोजना को दी मंज़ूरी है?
a.    12,000 करोड़ रुपये
b.    8,000 करोड़ रुपये
c.    7,000 करोड़ रुपये
d.    6,000 करोड़ रुपये


6. गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा किस देश की महिला काने तनाका को विश्व की सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति के खिताब से नवाजा गया है?
a.    फिलिपींस
b.    दक्षिण कोरिया
c.    कंबोडिया
d.    जापान


7. राष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल मूल्य प्राधिकरण (एनपीपीए) ने हाल ही में 390 गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं के दाम में कितने प्रतिशत की कमी की है?
a.    44%
b.    87%
c.    57%
d.    23%


8. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में फिलिस्तीन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है?
a.    मोहम्मद शतयेह
b.    आरिफ फतेह
c.    जावेद हमज़ा
d.    कारून सफायत


9. भारत में किस स्थान पर मिलने वाले मरयूर गुड़ को हाल ही में जीआई टैग मिला है?
a.    मैसूर
b.    इडुक्की
c.    अगरतला
d.    कोयम्बटूर


10. चुनाव आयोग द्वारा की गई घोषणा के अनुसार भारत में लोकसभा की कितनी सीटों के लिए सात चरणों में अप्रैल से मई के बीच चुनाव कराये जायेंगे?
a.    543
b.    546
c.    547
d.    550


11. भारत के पर्यटन मंत्रालय ने किस स्थान पर आयोजित 'अंतर्राष्ट्रीय गोल्डन सिटी गेट टूरिज़्म अवार्ड्स-2019' में टीवी सिनेमा स्पॉट की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार जीता है?
a.    पेरिस
b.    ज्यूरिख
c.    बर्लिन
d.    वेनिस


12. भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन द्वारा हाल ही में किस स्वदेश निर्मित गाइडेड रॉकेट प्रणाली का सफल परीक्षण किया गया है?
a.    अस्त्र
b.    अरुण
c.    पिनाक
d.    अर्जुन


13. स्वीडन स्थित थिंक टैंक SIPRI द्वारा कराये गये सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2014-2018 के मध्य किस देश ने सबसे अधिक हथियार आयात किये हैं?
a.    भारत
b.    सऊदी अरब
c.    पाकिस्तान
d.    मिस्र


14. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा हाल ही में छत्तीसगढ़ निवासी तथा कला क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए किस शख्सियत को पदम विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
a.    तीजन बाई
b.    बिमल पटेल 
c.    शांतनु नारायण
d.    ज्योति भट्ट


15. बांध पुनर्वास और सुधार परियोजना के तहत विश्व बैंक ने भारत के 220 बांधों के लिए कितनी सहायता राशि देने की घोषणा की है?
a.    95 मिलियन डॉलर
b.    137 मिलियन डॉलर
c.    167 मिलियन डॉलर
d.    195 मिलियन डॉलर


16. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना ने 11 मार्च 2019 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संयुक्त रूप से बांग्लादेश में कितने परियोजनाओं का उद्घाटन किया?
a.    चार
b.    पांच
c.    सात
d.    आठ


17. किस देश में साल 2013 में आधिकारिक तौर पर लुप्त घोषित की गई चीते की 'फॉर्मोसन क्लाउडेड' प्रजाति करीब 36 साल बाद देखी गई है? 
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    ताइवान
d.    रूस


18. मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण को मौजूदा 14 प्रतिशत से बढ़ाकर कितने प्रतिशत करने वाले अध्यादेश को मंज़ूरी दे दी है?
a.    20 प्रतिशत
b.    25 प्रतिशत
c.    30 प्रतिशत
d.    27 प्रतिशत


19. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वर्ष 2018-19 और वर्ष 2019-20 के दौरान अल्पकालिक फसल ऋण को लेकर कितने फीसदी की ब्याज सहायता (सब्सिडी) के संदर्भ में बैंकों के लिए नियमों को अधिसूचित किया?
a.    दो फीसदी
b.    चार फीसदी
c.    सात फीसदी
d.    दस फीसदी


20. केंद्र सरकार ने कैंसर के इलाज में काम आने वाले कितने गैर-अनुसूचित दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य में 87 प्रतिशत तक कमी कर दी है?
a.    500
b.    420
c.    390
d.    220



21. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम किस नाम से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वायु प्रदूषण से 2018 में भारत में 1.24 मिलियन लोगों की मृत्यु हुई जो कि सभी मौतों का लगभग 12.5 प्रतिशत है?
a.    GEO-6
b.    VAYU-2
c.    UNDP-2
d.    SSP-1


22. निम्नलिखित में से किस दिन अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है?
a.    12 मार्च
b.    13 मार्च
c.    14 मार्च
d.    15 मार्च


23. हाल ही में किस देश में एक आतंकी ने दो मस्जिदों पर हमला करके 49 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है?
a.    फ्रांस
b.    न्यूज़ीलैंड
c.    स्पेन
d.    जर्मनी


24. आरबीआई ने हाल ही में किस बैंक को प्राइवेट बैंक घोषित किया है?
a.    देना बैंक
b.    विजया बैंक
c.    सेंट्रल बैंक
d.    आईडीबीआई


25. हाल ही में भारत के किस राज्य में वेस्ट नील वायरस का पहला मामला सामने आया है?
a.    तमिलनाडु
b.    केरल
c.    तेलंगाना
d.    झारखंड


26. सुप्रीम कोर्ट ने 2013 आईपीएल स्पॉट-फिक्सिंग मामले में बीसीसीआई द्वारा किस क्रिकेटर पर लगाया गया आजीवन प्रतिबंध हटा दिया है?
a.    श्रीसंत
b.    राहुल द्रविड़
c.    हनुमा विहारी
d.    पार्थिव पटेल


27. कर्नाटक में लिंगायत समुदाय की किस पहली महिला जगदगुरु और बसवा धर्म पीठ प्रमुख का 14 मार्च 2019 को बेंगलुरु के अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया?
a.    रानी सचदेवा
b.    माते महादेवी
c.    माते आहूजा
d.    जया माँ


28. कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, एम.आर. कुमार को कितने साल के लिए देश की सबसे बड़ी व सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है?
a.    7 साल
b.    6 साल
c.    2 साल
d.    5 साल


29. भारत ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर चर्चा के दौरान पाकिस्तान से मांग की है कि वह ऐतिहासिक करतारपुर गुरुद्वारे तक जाने के लिए प्रतिदिन कितने भारतीय और भारतीय मूल के श्रद्धालुओं को वीज़ा मुक्त प्रवेश की सुविधा दे?
a.    2,000 भारतीय
b.    1,000 भारतीय
c.    5,000 भारतीय
d.    8,000 भारतीय


30. आईपीएल 2019 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने किस पूर्व भारतीय कप्तान को टीम के सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया है?
a.    सौरव गांगुली
b.    सचिन तेंदुलकर
c.    राहुल द्रविड़
d.    कपिल देव

31. अनिल अंबानी पर 550 करोड़ रुपये का एरिक्सन का बकाया भुगतान निम्नलिखित में से किसने चुकाया?
a.    आनंद महिंद्रा
b.    नरेंद्र मोदी
c.    संजीव मलिक
d.    मुकेश अंबानी


32. ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) द्वारा किस नाम से भारत में ऊर्जा दक्षता में तेजी लाने के लिए एक राष्ट्रीय रणनीति दस्तावेज विकसित किया है?
a.    TRADE
b.    NOTION
c.    UNNATEE
d.    FOREST


33. निम्नलिखित में से किसे गोवा का मुख्यमंत्री बनाया गया है?
a.    प्रमोद सावंत
b.    अश्विनी कुमार
c.    आलोक कामत
d.    अजीत सरकार


34. ग्लोबल कंसल्टिंग फर्म मर्सर द्वारा जारी एक सूची में, भारत के कितने शहरों को रहने योग्य गुणवत्ता में निकृष्ट माना गया है?
a.    पांच
b.    सात
c.    आठ
d.    दस


35. हाल ही में किस देश ने शिक्षा उपरांत दिये जाने वाले वीज़ा व्यवस्था में सुधार करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा रणनीति’ की घोषणा की है?
a.    कनाडा
b.    अमेरिका
c.    रूस
d.    ब्रिटेन


36. भारतीय सेना ने 18 मार्च 2019 को महाराष्ट्र के औंध में कितने अफ्रीकी देशों के साथ 10 दिवसीय सैन्य अभ्यास की शुरुआत की?
a.    17
b.    10
c.    12
d.    15


37. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी की विवाद समाधान समिति में मुकदमा हारने के बाद किस बोर्ड को मुआवजे के रूप में 16 लाख डॉलर की राशि दी है?
a.    इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड
b.    भारतीय क्रिकेट बोर्ड
c.    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड
d.    अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड


38. अमेरिका ने द्विपक्षीय असैन्य परमाणु ऊर्जा सहयोग को बढ़ावा देने के लिये भारत में कितने परमाणु संयंत्र बनाने के लिए सहमति व्यक्त की है?
a.    सात
b.    आठ
c.    दस
d.    छह


39. आरबीआई ने किस बैंक को निजी क्षेत्र के बंधन बैंक में सिर्फ 9.9% हिस्सेदारी रखने की मंज़ूरी दी है?
a.    एचडीएफसी बैंक
b.    देना बैंक
c.    पंजाब नेशनल बैंक
d.    इनमें से कोई नहीं


40. हाल ही में राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को किस प्रदूषण के समाधान हेतु एक्शन प्लान बनाने का निर्देश दिया है?
a.    जल प्रदूषण
b.    ध्वनि प्रदूषण
c.    वायु प्रदूषण
d.    भूमि प्रदूषण 


41. भारत और किस देश के बीच 26 मार्च से 8 अप्रैल के बीच मित्र शक्ति नामक युद्ध अभ्यास का आयोजन किया जायेगा?
a.    श्रीलंका
b.    नेपाल
c.    चीन
d.    रूस


42. हाल ही में किस बैंक ने योनो कैश एप्प लांच किया है?
a.    पंजाब नेशनल बैंक
b.    भारतीय स्टेट बैंक
c.    देना बैंक
d.    इनमें से कोई नहीं


43. बिहार के 21 शहरों में ई-किसान भवन बनाने के लिए योजना एवं विकास विभाग ने कितने करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं?
a.    20 करोड़ रुपये
b.    25 करोड़ रुपये
c.    10 करोड़ रुपये
d.    05 करोड़ रुपये


44. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर के इरफान रमज़ान शेख को 19 मार्च 2019 को किस पुरस्कार से सम्मानित किया?
a.    शौर्य चक्र
b.    परमवीर चक्र
c.    कीर्ति चक्र
d.    अशोक चक्र 


45. किस देश के राष्ट्रपति नूरसुल्तान नज़रबायेव ने 19 मार्च 2019 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया?
a.    इराक
b.    ईरान
c.    कज़ाख़िस्तान
d.    सऊदी अरब


46. ज़िम्बाब्वे में हाल ही में किस नाम से आये चक्रवात से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है?
a.    डोरिस
b.    इल्तिस
c.    इडाई
d.    वूल्मर


47. इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के 2019 के ग्लोबल कॉस्ट आफ लिविंग सर्वेक्षण के मुताबिक निम्नलिखित में कौन सा शहर रहने के लिहाज से विश्व में सबसे महंगा है?
a.    मुंबई
b.    दुबई
c.    टोक्यो
d.    पेरिस


48. जीएसटी परिषद की 34वीं बैठक में किफायती मकानों पर कितने प्रतिशत जीएसटी लगाए जाने का अनुमोदन किया गया है?
a.    4 प्रतिशत
b.    3 प्रतिशत
c.    2 प्रतिशत
d.    1 प्रतिशत


49. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में भारत का पहला लोकपाल नियुक्त किया गया है?
a.    अजय रात्रा
b.    पिनाकी चंद्र घोष
c.    सुनील कुमार चौबे
d.    कपिल मिश्रा


50. संयुक्त राष्ट्र की ईकाई यूनेस्को द्वारा विश्व में पानी की स्थिति के बारे में जारी की गई वर्ल्ड वॉटर डेवलपमेंट रिपोर्ट का शीर्षक क्या है?
a.    Leaving No One Behind
b.    Water for Everyone
c.    Quest for Thirst 
d.    All are equally judged


1. a. सात
विवरण:
 चुनाव आयोग के द्वारा की गई घोषणा के अनुसार देशभर में कुल 7 चरणों में लोकसभा चुनाव कराए जायेंगे. चुनाव के पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होना है जबकि मतगणना 23 मई को होगी.

2. c. मध्य प्रदेश
विवरण:
 मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण को मौजूदा 14% से बढ़ाकर 27% करने वाले अध्यादेश को मंज़ूरी दे दी है जिससे राज्य में अब कुल आरक्षण 63% हो गया है.

3. d. चिली
विवरण:
 अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिकों के एक दल ने चिली में ओर्का व्हेल की प्रजाति का पता लगाया है जो दुर्लभ किलर व्हेल की नई प्रजाति हो सकती है.

4. b. टॉर्च
विवरण:
 चुनाव आयोग ने अभिनेता-नेता कमल हासन की मक्कल नीति मय्यम (एमएनएम) पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 'बैटरी टॉर्च' चुनाव चिन्ह दिया है.

5. a. 12,000 करोड़ रुपये
विवरण:
 केंद्र सरकार ने सूरत (गुजरात) में मेट्रो रेल परियोजना को मंज़ूरी दे दी है जिसके तहत कुल 40 किलोमीटर से अधिक के दो मेट्रो रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे. इस परियोजना को 5 साल में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इसकी अनुमानित लागत 12,020.32 करोड़ रुपये है.
 
6. d. जापान
विवरण:
 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा 116 साल की जापानी महिला काने तनाका को विश्व की सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति के खिताब से नवाजा गया है.

7. b. 87%
विवरण:
 राष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल मूल्य प्राधिकरण ने हाल ही में 390 गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं के दाम में 87% की कमी की है. प्राधिकरण ने दवा निर्माताओं तथा अस्पतालों को ट्रेड मार्जिन फार्मूला के आधार पर कीमतों को संशोधित करने के लिए कहा है.

8. a. मोहम्मद शतयेह
विवरण:
 मोहम्मद शतेयह को 10 मार्च, 2019 को फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास द्वारा फिलिस्तीन के नए प्रधान मंत्री के रूप में नामित किया गया.

9. b. इडुक्की
विवरण:
 केरल के इडुक्की जिले में मिलने वाले मरयूर गुड़ को हाल ही में भौगोलिक संकेत (GI) टैग प्रदान किया गया है. मरयूर गुड़ का निर्माण सदियों से पारंपरिक विधि द्वारा किया जाता है.

10.  a. 543
विवरण:
 चुनाव आयोग ने 10 मार्च 2019 को लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का एलान कर दिया है. चुनाव सात चरणों में कराए जाएंगे. अप्रैल और मई में सात चरणों में लोकसभा की 543 सीटों के लिए चुनाव कराए जाएंगे.
उत्तर:

1. c. बर्लिन

विवरण: भारत के पर्यटन मंत्रालय ने बर्लिन में 6 से 10 मार्च तक आयोजित हुए प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय गोल्डन सिटी गेट टूरिज़्म अवार्ड्स 2019 में टीवी सिनेमा स्पॉट की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार जीता है.

2. c. पिनाक
विवरण:
 भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन (DRDO) ने 11 मार्च 2019 को स्वदेश निर्मित मल्टीबैरल पिनाक रॉकेट प्रणाली का सफल परीक्षण किया है. यह लंबी दूरी से दुश्मन के ठिकानों को ध्वस्त करने में सक्षम है. 

3. b. सऊदी अरब
विवरण:
 स्वीडन के थिंक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट (SIPRI) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि भारत हथियार आयात करने वाले देशों में दूसरे स्थान पर आता है. पहले स्थान पर सऊदी अरब है.

4. a. तीजन बाई
विवरण: 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीजन बाई, इस्माइल उमर गुलेह, अनिल कुमार मणिभाई नाइक को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया.

5. b. 137 मिलियन डॉलर
विवरण:
 विश्व बैंक ने बांध पुनर्वास और सुधार परियोजना (DRIP) के तहत छह राज्यों में 220 से अधिक बड़े बांधों के पुनर्वास और आधुनिकीकरण के लिये 137 मिलियन डॉलर (लगभग 960 करोड़ रुपए) का अतिरिक्त वित्तपोषण प्रदान किया है. 
 
6. a. चार
विवरण
: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना ने 11 मार्च 2019 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संयुक्त रूप से बांग्लादेश में चार परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इस मौके पर पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद थीं.

7. c. ताइवान
विवरण:
 ताइवान में साल 2013 में आधिकारिक तौर पर लुप्त घोषित की गई चीते की 'फॉर्मोसन क्लाउडेड' प्रजाति करीब 36 साल बाद देखी गई है. 

8. d. 27 प्रतिशत
विवरण:
 मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण को मौजूदा 14% से बढ़ाकर 27% करने वाले अध्यादेश को मंज़ूरी दे दी है जिससे राज्य में अब कुल आरक्षण 63% हो गया है.

9. a. दो फीसदी
विवरण: 
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वर्ष 2018-19 और वर्ष 2019-20 के दौरान अल्पकालिक फसल ऋण को लेकर दो फीसदी की ब्याज सहायता (सब्सिडी) के संदर्भ में बैंकों के लिए नियमों को अधिसूचित किया.

10.  c. 390
विवरण
: केंद्र सरकार ने कैंसर के इलाज में काम आने वाले 390 गैर-अनुसूचित दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य में 87 प्रतिशत तक कमी कर दी है. इससे इन दवाओं का इस्तेमाल करने वाले मरीजों को सालाना 800 करोड़ रुपये की बचत होगी.

1. a. GEO-6
विवरण: संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा जारी GEO-6 रिपोर्ट में कहा गया है कि वायु प्रदूषण से 2018 में भारत में 1.24 मिलियन लोगों की मृत्यु हुई जो कि सभी मौतों का लगभग 12.5 प्रतिशत है

2. d. 15 मार्च
विवरण: 
प्रत्येक वर्ष 15 मार्च को अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है. इस दिन उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं.

3. b. न्यूज़ीलैंड
विवरण:
 न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च नामक स्थान पर दो मस्जिदों में एक अज्ञात बंदूकधारी द्वारा भीषण फायरिंग की गई. इस फायरिंग में 49 लोगों की मौत हो गई.

4. d. आईडीबीआई
विवरण:
 भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) को निजी क्षेत्र के बैंक की श्रेणी में रख दिया है. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा आईडीबीआई बैंक में अधिग्रहण के बाद यह कदम उठाया गया है. 

5. b. केरल
विवरण:
 हाल ही में केरल के मालापुरम के एक सात वर्ष के बच्चे को वेस्ट नील वायरस (West Nile Virus - WNV) से पीड़ित पाया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा तथा स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं.
 
6. a. श्रीसंत
विवरण:
 सुप्रीम कोर्ट ने 2013 आईपीएल स्पॉट-फिक्सिंग मामले में बीसीसीआई द्वारा क्रिकेटर श्रीसंत पर लगाया गया आजीवन प्रतिबंध हटा दिया है. कोर्ट ने मामले को बीसीसीआई के पास भेजते हुए उसे तीन महीनों में सज़ा पर दोबारा फैसला लेने को कहा.

7. b. माते महादेवी
विवरण:
 कर्नाटक में लिंगायत समुदाय की पहली महिला जगदगुरु और बसवा धर्म पीठ प्रमुख माते महादेवी का 14 मार्च 2019 को बेंगलुरु के अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया.

8. d. 5 साल
विवरण:
 कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, एम.आर. कुमार को 5 साल के लिए देश की सबसे बड़ी व सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है. इससे पहले, कुमार उत्तरी क्षेत्र के ज़ोनल मैनेजर (प्रभारी) थे.

9. c. 5,000 भारतीय
विवरण:
 करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान से मांग की है कि वह ऐतिहासिक करतारपुर गुरुद्वारे तक जाने के लिए प्रतिदिन 5,000 भारतीय और भारतीय मूल के श्रद्धालुओं को वीज़ा मुक्त प्रवेश की सुविधा दे.

10.  a. सौरव गांगुली
विवरण: 
आईपीएल 2019 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को टीम के सलाहकार के तौर पर नियुक्त कर लिया. गौरतलब है कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग कैपिटल्स के मुख्य कोच हैं.
1. d. मुकेश अंबानी
विवरण
: मुकेश अंबानी द्वारा वित्तीय सहायता दिए जाने पर अनिल अंबानी ने दूरसंचार उपकरण कंपनी एरिक्सन का बकाया भुगतान कर दिया है. इसके फलस्वरूप रिलायंस कम्युनिकेशंस के मालिक अनिल अंबानी जेल जाने से बच गए हैं.

2. c. UNNATEE
विवरण:
 ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने भारत में ऊर्जा दक्षता में तेजी लाने के लिए एक राष्ट्रीय रणनीति दस्तावेज विकसित किया है. UNNATEE (अनलॉकिंग नैशनल एनर्जी एफिशिएंसी पोटेंशिअल) नाम से इस दस्तावेज को जारी किया गया है.

3. a. प्रमोद सावंत
विवरण
: मनोहर पर्रिकर के निधन के पश्चात् प्रमोद सावंत को गोवा का मुख्यमंत्री बनाया गया है. प्रमोद सावंत ने 18 मार्च 2019 को देर रात 2 बजे राज्यभवन में आयोजित समारोह में पद और गोपनियता की शपथ ली.

4. b. सात
विवरण:
 ग्लोबल कंसल्टिंग फर्म मर्सर द्वारा जारी एक सूची में, भारत के कितने शहरों को रहने योग्य गुणवत्ता में निकृष्ट माना गया है. मर्सर द्वारा लिविंग सर्वे 2019 में यह आंकड़े जारी किये गये हैं.

5. d. ब्रिटेन
विवरण:
 ब्रिटेन सरकार ने ब्रेक्जिट के बाद लागू की जाने वाली नीतियों को तैयार करते हुए एक नई ‘अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा रणनीति’ की घोषणा की है. इस रणनीति के तहत शिक्षा उपरांत दिये जाने वाले वीज़ा व्यवस्था में सुधार होगा जिससे भारतीय छात्रों को लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है.
 
6. a. 17
विवरण
: भारतीय सेना ने 18 मार्च 2019 को महाराष्ट्र के औंध में 17 अफ्रीकी राष्ट्रों के साथ 10 दिवसीय सैन्य अभ्यास की शुरुआत की जो भारत एवं अफ्रीकी महाद्वीप के बीच बढ़ते सामरिक संबंधों को दर्शाता है.

7. b. भारतीय क्रिकेट बोर्ड
विवरण:
 पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एहसान मनी ने 18 मार्च 2019 को दावा किया कि पीसीबी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की विवाद समाधान समिति में मुकदमा हारने के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को मुआवजे के रूप में 16 लाख डॉलर (करीब 11 करोड़ रुपये) की राशि दी है.

8. d. छह
विवरण:
 अमेरिका ने द्विपक्षीय असैन्य परमाणु ऊर्जा सहयोग को बढ़ावा देने के लिये भारत में छह परमाणु संयंत्र बनाने के लिए सहमति व्यक्त की है. भारत-अमेरिका रणनीतिक सुरक्षा वार्ता के नौवें दौर के पूरा होने के बाद जारी संयुक्त बयान में दोनों देशों ने कहा की हम द्विपक्षीय सुरक्षा और असैन्य परमाणु कार्यक्रम को मजबूत करने के लिये प्रतिबद्ध हैं.

9. a. एचडीएफसी बैंक
विवरण: 
आरबीआई ने एचडीएफसी को निजी क्षेत्र के बंधन बैंक में सिर्फ 9.9% हिस्सेदारी रखने की मंज़ूरी दी है. एचडीएफसी ने बंधन बैंक में 14.96% हिस्सेदारी रखने की मंज़ूरी मांगी थी. गौरतलब है, एचडीएफसी की इकाई गृह फाइनेंस का बंधन बैंक में विलय हो रहा है.

10.  b. ध्वनि प्रदूषण
विवरण
: राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को ध्वनि प्रदूषण मानचित्र तथा पूरे देश में इस मुद्दे को सुलझाने हेतु उपचारात्मक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है.


1. a. श्रीलंका
विवरण:
 भारत और श्रीलंका के बीच 26 मार्च से 8 अप्रैल के बीच मित्र शक्ति नामक युद्ध अभ्यास का आयोजन किया जायेगा. इस सैन्य अभ्यास का आयोजन भारत और श्रीलंका के बीच सैनिक कूटनीति के हिस्से के रूप में प्रतिवर्ष किया जाता है.

2. b. भारतीय स्टेट बैंक
विवरण:
 हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक ने योनो कैश मोबाइल एप्प लांच किया, इसके द्वारा बैंक के ग्राहक एटीएम से बिना कार्ड के धन निकासी कर सकते हैं.

3. c. 10 करोड़ रुपये
विवरण:
 बिहार के 21 शहरों में ई-किसान भवन बनाने के लिए योजना एवं विकास विभाग ने 10 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं. गौरतलब है कि इन शहरों में ई-किसान भवन बनाने के लिए कृषि विभाग ने योजना एवं विकास विभाग को पत्र लिखा था.

4. a. शौर्य चक्र
विवरण:
 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर के इरफान रमज़ान शेख को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया. इरफान ने वर्ष 2017 में 14 साल की उम्र में उसके घर पर तीन आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले को नाकाम किया था.

5. c. कज़ाख़िस्तान
विवरण:
 कज़ाख़िस्तान के राष्ट्रपति नूरसुल्तान नज़रबायेव ने 19 मार्च 2019 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. वे पिछले 30 साल से देश की सत्ता में थे.
 
6. c. इडाई
विवरण:
 उष्णकटिबंधीय चक्रवात इडाई के कारण जिम्बाब्वे में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और यह संख्या बढ़कर 300 पहुंच सकती है.

7. d. पेरिस
विवरण:
 रहने के लिहाज से दिल्ली, चेन्नई और बेंगलुरू सबसे सस्ते शहरों में शामिल हैं. इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के 2019 के विश्वव्यापी निर्वाह व्यय (कॉस्ट आफ लिविंग) सर्वेक्षण के मुताबिक 'शीर्ष पर (महंगे होने की दृष्टि से) तीन शहर पेरिस, सिंगापुर और हांगकांग हैं.

8. d. 1 प्रतिशत
विवरण:
 जीएसटी परिषद की 34वीं बैठक में जीएसटी परिषद द्वारा अपनी 33वीं बैठक में किफायती मकानों के लिए 1 प्रतिशत और किफायती मकानों को छोड़ निर्माणाधीन मकानों पर 5 प्रतिशत जीएसटी वसूले जाने का अनुमोदन किया गया.

9. b. पिनाकी चंद्र घोष
विवरण:
 न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष के नाम को लोकपाल पद के लिए 19 मार्च 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा मंजूरी दी गई. पिनाकी चंद्र घोष देश के पहले लोकपाल बन गए हैं. 

10.  a. Leaving no one behind
विवरण:
 संयुक्त राष्ट्र की ईकाई यूनेस्को द्वारा विश्व में पानी की स्थिति के बारे में जारी की गई वर्ल्ड वॉटर डेवलपमेंट रिपोर्ट का शीर्षक Leaving No One Behind रखा गया है.

No comments:

Post a Comment

SSC GD 2025 Result Out for PST

                             SSC GD 2025 Result Out for PST