Wikipedia

Search results

Tuesday, April 23, 2019

RRB NTPC 23 APRIL CURRENT AFFAIRS | GROUP D | BSA



1. एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 23वें संस्करण का आयोजन निम्नलिखित में से किस स्थान पर आयोजित किया जा रहा है?
a.    दुबई
b.    नई दिल्ली
c.    शंघाई
d.    दोहा

1. d. दोहा
विवरण:
 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 23वें संस्करण का 21 अप्रैल 2019 को दोहा, क़तर में शुभारंभ हुआ. चार दिन तक चलने वाले इस आयोजन में 63 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. 


2. एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 23वें संस्करण के पहले दिन भारत के किस खिलाड़ी ने जैवलीन थ्रो में भारत को रजत पदक दिलाया?
a.    पारुल चौधरी
b.    अन्नू रानी
c.    अविनाश बोबले
d.    गवित मुरली

2. b. अन्नू रानी
विवरण:
 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 23वें संस्करण के पहले दिन अन्नू रानी ने 60.22 मीटर के जेवलिन थ्रो के साथ भारत का खाता खोला और भारत को रजत पदक दिलाया.  

3.  हाल ही में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार कैंसर से सम्बंधित ICP रिपोर्ट में भारत को कौन सा स्थान मिला है?
a.    8वां
b.    14वां
c.    19वां
d.    25वां


3. c. 19वां
विवरण:
 हाल ही में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार कैंसर से सम्बंधित ICP रिपोर्ट में भारत को 19वां स्थान मिला है. इस सूची में कुल 28 देश शामिल हैं जिसमें भारत को 19वां स्थान मिला है.

4. भारतीय नौसेना ने हाल ही में गाइडेड मिसाइलों को ध्वस्त करने में माहिर किस आईएनएस युद्धपोत का जलावतरण किया है?
a.    आईएनएस इम्फाल
b.    आईएनएस पुडुचेरी
c.    आईएनएस करियप्पा
d.    आईएनएस द्रास

4. a. आईएनएस इम्फाल
विवरण:
 भारतीय नौसेना ने हाल ही में आईएनएस इम्फाल का समुद्र में जलावतरण किया. भारतीय नौसेना के लिए निर्मित आईएनएस इम्फाल गाइडेड मिसाइलों को ध्वस्त करने में माहिर है. इसके निर्माण की मुख्य बात यह है कि इसे भारत में ही डिजाइन किया व बनाया गया है.

5. आईएन जहाज कोलकाता और शक्ति पीएलए (नौसेना) के 70वें वर्षगांठ समारोहों के एक हिस्से के रूप में अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू में भाग लेने के लिए किस देश में गये हैं?
a.    स्पेन
b.    चीन
c.    अमेरिका
d.    रूस

5. b. चीन
विवरण:
 आईएन जहाज कोलकाता और शक्ति पीएलए (नौसेना) के 70वें वर्षगांठ समारोहों के एक हिस्से के रूप में अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू में भाग लेने के लिए 21 अप्रैल 2019 को चीन के किंगदाओ में पहुंचे. 
 


6. बीसीसीआई के लोकपाल डी.के. जैन ने 'कॉफी विद करण' विवाद को लेकर क्रिकेटर के.एल. राहुल और किस क्रिकेटर पर 20-20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है?
a.    हार्दिक पांड्या
b.    भुवनेश्वर कुमार
c.    रोहित शर्मा
d.    शिखर धवन


6. a. हार्दिक पांड्या
विवरण:
 बीसीसीआई के लोकपाल डी.के. जैन ने 'कॉफी विद करण' विवाद को लेकर क्रिकेटर के.एल. राहुल और हार्दिक पांड्या पर 20-20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. 


7. पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने को लेकर भारतीय वायुसेना ने विंग कमांडर अभिनंदन के लिए किस वीरता सम्मान पुरस्कार की सिफारिश की है?
a.    परमवीर चक्र
b.    शौर्य चक्र
c.    वीर चक्र
d.    महावीर चक्र

7. c. वीर चक्र
विवरण: 
पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने को लेकर भारतीय वायुसेना ने विंग कमांडर अभिनंदन के लिए वीर चक्र की सिफारिश की है, जो युद्ध के समय दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च वीरता सम्मान है.

8. डोप टेस्ट में फेल होने के कारण 2008 बीजिंग ओलंपिक्स के 15,000 मीटर रेस के चैंपियन एसबेल किपरोप पर कितने साल का बैन लगाया गया है?
a.    4 साल
b.    5 साल
c.    7 साल
d.    10 साल

8. a. 4 साल
विवरण:
 डोप टेस्ट में फेल होने के कारण 2008 बीजिंग ओलंपिक्स के 15,000 मीटर रेस के चैंपियन एसबेल किपरोप पर 4 साल का बैन लगाया गया है. तीन बार विश्व चैंपियनशिप्स के स्वर्ण पदक विजेता 29 वर्षीय किपरोप के डोप टेस्ट में प्रतिबंधित दवाएं पाई गई हैं.



9. गृह मंत्रालय के मुताबिक देश भर के कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 से जुड़ चुके हैं?
a.    22
b.    18
c.    15
d.    20

9. d. 20
विवरण:
 गृह मंत्रालय के मुताबिक देश भर के 20 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 से जुड़ चुके हैं. इस नंबर पर संकट की घड़ी में कोई भी तत्काल सहायता मांग सकता है. इस योजना के लिए सरकार ने कुल 321.69 करोड़ रुपए निर्धारित किए हैं. 

10. निम्न में से किस दिन विश्व भर में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है?
a.    20 अप्रैल
b.    22 अप्रैल
c.    21 अप्रैल
d.    15 अप्रैल

10. b. 22 अप्रैल
विवरण:
 पूरे विश्व में 22 अप्रैल 2019 को पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है. पृथ्वी को संरक्षण प्रदान करने के लिए और सारी दुनिया से इसमें सहयोग और समर्थन करने के लिए पृथ्वी दिवस मनाया जाता है.


11. अश्लील सामग्री परोसने का आरोप मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर भारत में गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से किस वीडियो-शेयरिंग ऐप को हटा दिया गया है?
a. म्‍यूजिकली
b. टिक-टॉक
c. फेम
d. यूट्यूब


Answer: b. टिक-टॉक
- अश्‍लीलता फैलाने के मामले में मद्रास हाईकोर्ट ने 3 अप्रैल को इस एप पर बैन लगाने को कहा था। - कोर्ट ने कहा था कि टिकटॉक ऐप्प पॉर्नोग्राफी को बढ़ावा देता है और बच्चों को यौन हिंसक बना रहा है. बता दें कि टिकटॉप पर अश्लील सामग्री परोसने का आरोप है.
- बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।
- केंद्र सरकार ने उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करने के लिए Apple और Google को एक पत्र भेजा था.
- इसका मतलब हुआ कि अब गूगल के प्ले स्टोर ऐप्प से टिकटॉक वीडियो ऐप्प को डाउनलोड नहीं किया जा सकता है.
- टिकटॉक को लेकर यह कदम उस फैसले के बाद आया है, जिसमें हाईकोर्ट ने चीन की कंपनी Bytedance (बाइटडांस) Technology के उस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था, जिसमें कंपनी ने कोर्ट से टिकटॉक ऐप्प पर से बैन खत्म करने को कहा था.
टिक टॉक यह
- एक चीनी एप्प है, इस एप्प पर यूजर छोटे वीडियोज साझा कर सकते हैं। इस एप्प को बाइटडांस नामक चीनी कंपनी ने सितम्बर, 2016 में लांच किया था। यह एप्प एशिया में काफी लोकप्रिय है। विश्व भर में इस एप्प के 500 मिलियन से अधिक यूजर्स हैं।
-------


12. किस महिला क्रिकेटर को स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के गुडविल एंबेसडर चुना गया है?
a. स्मृति मंधाना
b. झूलन गोस्वामी
c. मिताली राज
d. हरमनप्रीत कौर


Answer: c. मिताली राज
- वह पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली के साथ मिलकर स्ट्रीट चाइल्ड क्रिक्केट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का समर्थन करेंगी।
- 1st स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप (गली क्रिकेट बाल विश्व कप) का आयोजन 2019 ICC क्रिकेट विश्व कप के पहले किया जाएगा।
- टूर्नामेंट का आयोजन यूके स्थित संस्था स्ट्रीट चाइल्ड यूनाइटेड (एससीयू) द्वारा किया जा रहा है।
- इसका उद्देश्य दुनियाभर में इस प्रकार के परिवेश में रहने वाले बच्चों के विरुद्ध होने वाले नकारात्मक व्यवहार के बारे में जागरूकता फैलाना है।
- यह इन युवा क्रिकेटरों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए एक नायाब पहल है।
-------


13. रेडबस का ब्रांड एंबेसडर किस क्रिकेटर को बनाया गया है?
a. विराट कोहली
b. वीरेंद्र सहवाग
c. राहुल द्रविड़
d. महेंद्र सिंह धोनी


Answer: d. महेंद्र सिंह धोनी
- रेडबस मेकमायट्रिप समूह का एक हिस्सा है। इसने 2006 में अपना संचालन शुरू किया, यह 2500 से अधिक बस ऑपरेटर के साथ काम करता है
- वर्तमान में, धोनी स्पोर्ट्स फर्म ड्रीम 11, कोलगेट, मास्टरकार्ड, ओरिएंट फैंस, भारतमेट्रीमोनी , इंडिगो पेंट्स, एसआरएमबी स्टील और स्वास्थ्य सप्लीमेंट ब्रांड 'रिवाइटल एच' के ब्रांड एंबेसडर हैं।
रेडबस के बारे में:
- स्थापित: अगस्त 2006
- सीईओ: प्रकाश संगम
- मुख्यालय: बेंगलुरु
--------


14. हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का कार्यकारी निदेशक किसे नियुक्‍त किया गया है?
a. राजेश कुमार यदुवंशी
b. अमरेंद्र प्रजापति
c. राजेंद्र कुमार पासवान
d. अमिताभ कुमार दास


Answer: a. राजेश कुमार यदुवंशी
- वर्तमान में पीएनबी में अब तीन कार्यकारी निदेशक हैं, यदुवंशी, एल वी प्रभाकर और ए के आजाद।
------


15. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के 'दुर्जनपुर' का नया नाम क्‍या रखने की स्वीकृति दी है?
a. कटनी
b. शिवधाम
c. केवलपुर
d. इनमें से कोई नहीं


Answer: b. शिवधाम
- गृह मंत्रालय ने भारतीय भौगोलिक सर्वेक्षण (जीएसआई), डाक विभाग, रेल मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय से अनापत्ति नोटिस के बाद मंजूरी दी है।
------


16. गूगल ने हाल ही में अफ्रीका के किस देश में पहली बार आर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस केंद्र आरंभ किया है?
a. नामीबिया
b. कांगो
c. चाड
d. घाना


Answer: d. घाना
घाना:
- राजधानी: अकरा
- मुद्रा: घाना सीदी
- राष्ट्रपति: नाना अकुफो-अडो
-------


17. भारतीय मूल के अमेरिकी छात्र का नाम बताएं, जिसकी अगुवाई वाली टीम द्वारा तैयार क्यूबसैट को नासा द्वारा अंतरिक्ष में भेजा जायेगा?
a. केशव राघवन
b. अम्बित प्रसाद
c. विपुल नाथ
d. चंद्रकात दत्तात्रेय


Answer: a. केशव राघवन (21)
क्यूबसैट रिसर्च करने वाला एक लघु उपग्रह है जो ब्रह्माण्डीय किरणों का पता लगा सकता है।
- छात्रों ने चार साल में इस उपग्रह को तैयार किया और नासा के क्यूबसैट लॉन्च इनिशिएटिव प्रतियोगिता के जरिए प्रक्षेपण की अनुमति प्राप्त की।
-------


18. किस देश के वैज्ञानिकों ने हाल ही में कृत्रिम 3डी हृदय बनाने में सफलता प्राप्त की है?
a. चीन
b. इज़राइल
c. भारत
d. अमेरिका


Answer: b. इज़राइल
- इज़राइल की तेल अवीव यूनिवर्सिटी में वैज्ञानिकों ने 3डी प्रिंटर से एक दिल बनाया है.
- यह हृदय मानव उत्तक और धमनियों की मदद से बनाया गया है.
- वैज्ञानिकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस 3डी प्रिंटेड ह्रदय को वास्तविक ह्रदय की तरह कार्य करने के लिए तैयार करना है।
- इसकी कोशिक्षाएं सिकुड़ तो सकती है, लेकिन अभी उनमे खून को धक्का देने की क्षमता नही है।
- शुरू में जानवरों में इस प्रकार के ह्रदय का प्रत्यारोपण किया जा सकता है।
------


19. भारत का पहला विदेशी इंटरएक्टिव बर्ड पार्क कहां शुरू किया गया है?
a. दिल्‍ली
b. पटना
c. मुंबई
d. चंडीगढ़


Answer: c. मुंबई
- इस पार्क का नाम 'एस्सेलवर्ल्ड बर्ड पार्क' है। इसे 11 अप्रैल 2019 को शुरू किया गया।
- यह उड़ान, स्थलीय और जलीय पक्षियों की 60 से अधिक प्रजातियों को मिलाकर 500 से अधिक विदेशी पक्षियों का घर है और यहाँ पक्षियों के लिए विशेष पौधों और पेड़ों की 200 प्रजातियां हैं।
-------



20. पुलित्जर पुरस्कार 2019
- यह प्राइज न्‍यूजपेपर, पत्रिका और ऑनलाइन पत्रकारिता, साहित्य और संगीत रचना में उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।
- यह 1917 में अमेरिकी (जन्म से हंगेरियन) जोसेफ पुलित्जर की वसीयत में प्रावधानों द्वारा स्थापित किया गया था।
- उन्‍होंने अखबार प्रकाशक के रूप में अपनी संपत्ति जुटाई थी और यह पुरस्कार न्यूयॉर्क शहर में कोलंबिया विश्वविद्यालय द्वारा प्रशासित है।
पत्रकारिता
श्रेणी विजेता
सार्वजनिक सेवा दक्षिण फ्लोरिडा सन सेंटिनल के कर्मचारी
आलोचना वाशिंगटन पोस्ट के कार्लोस लोज़ादा
संपादकीय लेखन न्यू यॉर्क टाइम्स के ब्रेंट स्टेपल्स
किताबें, नाटक, और संगीत
श्रेणी विजेता
उपन्यास रिचर्ड पावर्स द्वारा "द ओवरस्टोरी"
नाटक जैकी शिबलाइस ड्ररी द्वारा "फेयरव्यू"
इतिहास डेविड डब्ल्यू ब्लाइट द्वारा "फ्रेडरिक डगलस"
जीवनी या आत्मकथा जेफरी सी स्टीवर्ट द्वारा "द न्यू नीग्रो"
कविता फॉरेस्ट जेंडर द्वारा "बी विद"
सामान्य गैर-उपन्यास एलिजा ग्रिसवॉल्ड द्वारा "एमिटी एंड प्रॉस्पेरिटी"
संगीत एलेन रीड द्वारा "प्रिज्म "
विशेष प्रशस्ति पत्र एरीथा फ्रैंकलिन

No comments:

Post a Comment

SSC GD 2025 Result Out for PST

                             SSC GD 2025 Result Out for PST