Wikipedia

Search results

Wednesday, April 24, 2019

RRB NTPC 24 APRIL CURRENT AWARENESS

RRB NTPC 24 APRIL CURRENT AWARENESS


1.  हाल ही में नासा ने सौरमंडल के किस ग्रह के बारे में अध्ययन रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि इसका कोर सॉलिड है?
a.    जुपिटर
b.    मार्स
c.    मर्करी
d.    प्लूटो


1. c. मर्करी
विवरण:
 हाल ही में नासा द्वार जारी जानकारी के अनुसार मर्करी अर्थात् बुध ग्रह का कोर पूरी तरह सॉलिड है तथा इसपर अभी शोध किया जाना बाकी है.


2.  जापानी अन्तरिक्ष एजेंसी JAXA द्वारा बुध ग्रह के शोध के लिए छोड़े गये यान का क्या नाम है?
a.    BepiColombo
b.    MercDense
c.    PlanetPanel
d.    Mission Soild

2. a. BepiColombo
विवरण:
 जापान की अन्तरिक्ष एजेंसी JAXA और यूरोप की एजेंसी ESA द्वारा संयुक्त रूप से छोड़े गये अभियान को BepiColombo नाम दिया गया है. इस अभियान के 2025 तक बुध ग्रह तक पहुंचने की संभावना जताई गई है.


3. किस देश ने हाल ही में राष्ट्रीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता रणनीति 2031 को अपनाया है?
a.    यूएई
b.    फ्रांस
c.    जर्मनी
d.    स्पेन

3. a. यूएई
विवरण:
 यूएई मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता रणनीति 2031 को अपनाया है. इसका उद्देश्य यूएई को 2031 तक कृत्रिम बुद्धिमत्ता में एक वैश्विक नेता के रूप में स्थान देना है और एक एकीकृत प्रणाली विकसित करना है जो देश में महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता को नियोजित करता है.


4. निम्नलिखित में से किस टीम ने हाल ही में संतोष ट्रॉफी 2019 का ख़िताब जीता है?
a.    सर्विसेज़
b.    पश्चिम बंगाल
c.    सूरत
d.    मुंबई


4. a. सर्विसेज
विवरण:
 सर्विसेज की टीम ने अपने विजयी अभियान को जारी रखते हुए पंजाब को 1-0 से हराकर छठी बार संतोष ट्रॉफी फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीता. सर्विसेज के लिए मैच का एकमात्र गोल बिकास थापा ने 61वें मिनट में दागा.


5. लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक़्स एण्ड पॉलिटिकल साइंस ने किस भारतीय अर्थशास्त्री के नाम पर असमानता का अध्ययन करने के लिए एक नया चेयर स्थापित करने की घोषणा की है?
a.    मनमोहन सिंह
b.    रघुराम राजन
c.    अमर्त्य सेन
d.    बाबासाहेब आंबेडकर

5. c. अमर्त्य सेन
विवरण:
 लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक़्स एण्ड पॉलिटिकल साइंस ने भारत के अर्थशास्त्री नोबल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के सम्मान में असमानता का अध्ययन करने के लिए चेयर यानी अध्ययन पीठ की स्थापना की है.


6. अमेरिका ने घोषणा की है कि वह इस साल 2 मई के बाद भारत समेत कितने देशों को ईरान से कच्चा तेल खरीदने की छूट नहीं देगा?
a.    आठ
b.    दस
c.    चार
d.    पांच


6. a. आठ
विवरण: 
अमेरिका ने घोषणा की है कि वह इस साल 2 मई के बाद भारत समेत आठ देशों को ईरान से कच्चा तेल खरीदने की छूट नहीं देगा. गौरतलब है कि इससे पहले नवंबर 2018 में अमेरिका ने भारत समेत 8 देशों को ईरान से सीमित मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के लिए 6 महीने की छूट दी थी.


7. अरब लीग ने किस देश के लिए 100 मिलियन डॉलर की प्रतिबद्धता ज़ाहिर की है?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    फिलिस्तीन
d.    रूस

7. c. फिलिस्तीन
विवरण: 
अरब लीग ने फिलिस्तीन के लिए 100 मिलियन डॉलर की प्रतिबद्धता ज़ाहिर की है. इस वर्ष के शुरू में इजराइल ने फिलिस्तीन के लिए कर हस्तांतरण पर रोक लगा दी थी.



8. चुनाव आयोग ने एक विवादित टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता व पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर कितने घंटे के लिए चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगा दिया है?
a.    22 घंटे
b.    32 घंटे
c.    42 घंटे
d.    72 घंटे

8. d. 72 घंटे
विवरण:
 चुनाव आयोग ने एक विवादित टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता व पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर 72 घंटे के लिए चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगा दिया है.


9. किस देश में ईस्टर के मौके पर हुए धमाकों के बाद 22 अप्रैल 2019 की आधी रात से देश में आपातकाल लगाने की घोषणा कर दी गई है?
a.    श्रीलंका
b.    अमेरिका
c.    जापान
d.    भूटान

9. a. श्रीलंका
विवरण:
 श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए धमाकों के बाद 22 अप्रैल 2019 की आधी रात से देश में आपातकाल लगाने की घोषणा कर दी गई है. इससे आतंकवाद को रोकने के लिए सुरक्षाबलों के अधिकार में बढ़ोत्तरी हो जाएगी.


10. निम्न में से किस दिन विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस मनाया जाता है?
a.    22 अप्रैल
b.    23 अप्रैल
c.    25 अप्रैल
d.    20 अप्रैल 

10. b. 23 अप्रैल
विवरण:
 विश्व भर में 23 अप्रैल 2019 को विश्व पुस्तक एवं कॉपीराईट दिवस मनाया गया. इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा पढ़ने, प्रकाशन और कॉपीराइट संबंधी कार्यक्रम आयोजित किये गये.


11. नेपाल ने अपना पहला सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजा है, इसका नाम बताएं?
a. नेपालीसैट-1
b. नेपासैट-1
c. एवरेस्‍टसैट-1
d. नेपालीस्‍पेस-1

Answer: a. नेपालीसैट-1
- यह सैटलाइट अमेरिका के नैशनल एरोनॉटिक्स ऐंड स्पेस (नासा) के वर्जिनिया स्थित केंद्र से बुधवार को दोपहर 2.31 बजे नेपालीसैट-1 लॉन्च किया गया।
- इस सैटलाइट को नेपाल के आभाष मस्की और हरिराम श्रेष्ठ ने जापान के क्युशु इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी में विकसित किया है। - सैटलाइट पर नेपाल का झंडा और एनएएसटी (नेपाल विज्ञान व प्रौद्योगिकी अकादमी) का लोगो लगा हुआ है।
- यह सैटेलाइट नेपाल की भौगोलिक स्थिति की तस्वीर लेने के लिए सैटलाइट में 5एमपी कैमरा और एक मैग्नोमीटर लगा है जिससे पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से संबंधित आंकड़ों का संग्रह किया जाएगा।
------


12. भारतीय पहलवाल बजरंग पुनिया ने पुरूषों की कितने किलोग्राम फ्री-स्टाइल कुश्ती में फिर से विश्व में पहला स्थान हासिल किया?
a. 78
b. 65
c. 40
d. 55

Answer: b. 65
- भारतीय पहलवाल बजरंग पुनिया ने पुरूषों की 65 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती में फिर से विश्वस में पहला स्थान हासिल किया.
- वर्तमान में बजरंग एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए तैयारी कर रहे हैं, इस प्रतियोगिता का आयोजन 23 अप्रैल से किया जाएगा।
-------

13. इंडियन ओवरसीज बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया ?
a. एनी जॉर्ज मैथ्यू
b. टी सी ए रंगनाथन
c. अजय कुमार श्रीवास्तव
d. कर्णम सेकर


Answer: d. कर्णम सेकर
- कर्णम सेकर वर्तमान में देना बैंक के एमडी और सीईओ हैं। नया पदनाम 1 जुलाई, 2019 से प्रभावी होगा।
------
14. फैंटसी 11 का ब्रांड एंबेसडर किस क्रिकेटर को बनाया गया है?
a. अजीत अगरकर
b. लक्ष्मीपति बालाजी
c. रमेश पोवार
d. मुरली कार्तिक


Answer: d. मुरली कार्तिक
फैंटसी 11, एक गेमिंग स्टार्टअप है। उसने अपना ब्रांड एंबेसडर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक को चुना है।
-------


15. वर्ष 2020 में G-20 शिखर सम्‍मेलन की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
a. भारत
b. फ्रांस
c. सऊदी अरब
d. यूएसए

Answer: c. सऊदी अरब
-------
16. विश्‍व हीमोफिलिया दिवस कब मनाया जाता है?
a. 19 अप्रैल
b. 18 अप्रैल
c. 17 अप्रैल
d. इनमें से कोई नहीं


Answer: c. 17 अप्रैल
- यह 30वां वर्ल्‍ड हीमोफिलिया दिवस था।
- इस वर्ष के विश्व हीमोफिलिया दिवस का विषय 'आगे बढ़ना और पहचानना' या 'आउटरीच एंड आइडेंटिफिकेशन' है।
-------


17. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक किस ग्रह के सबसे बड़े चांद टाइटन पर मीथेन की 100 मीटर से ज्यादा गहरी और छोटी झीलें हैं?
a. शनि
b. बुध
c. शुक्र
d. मंगल


Answer: a. शनि
- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक शनि के सबसे बड़े चांद टाइटन पर मीथेन की 100 मीटर से ज्यादा गहरी और छोटी झीलें हैं.
- नासा के कैसिनी अंतरिक्ष यान से जुटाए गए डाटा की मदद से वैज्ञानिकों को यह जानकारी मिली है.
-------


18. नासा के किस मिशन द्वारा पता लगाया गया कि शनि ग्रह के चांद टाइटन पर मीथेन की गहरी झीलें भी मौजूद हैं?
a. कैसिनी
b. केप्लर
c. होबिट
d. डिस्कवरी


Answer: a. कैसिनी
-------


19. भारत-वियतनाम बीच 13 से 16 अप्रैल 2019 तक नौसैनिक युद्धाभ्‍यास का आयोजन किया गया, इसका नाम बताएं?
a. आईएन- वीपीएन बाईलेट एक्स
b. पीस वार एक्‍स
c. इंडो वियतनाम एक्‍स
d. इनमें से कोई नहीं


Answer: a. आईएन- वीपीएन बाईलेट एक्स
- यह युद्धाभ्‍यास कैम रण खाड़ी, वियतनाम में हुआ।
- इसमें भारत की ओर से आईएनएस कोलकाता ने भाग लिया.
-भारत और वियतनाम की नौसेना का दूसरा अभ्‍यास था।
-------


20. पांचवें कार्यकाल के लिए इज़राइल के प्रधान मंत्री के रूप में किसे चुना गया और इस प्रकार वह इज़राइल के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधान मंत्री बने?
a. याकोव लित्ज़मैन
b. बेनी गैंट्ज़
c. बेंजामिन नेतन्याहू
d. एवी गब्बे


Answer: c. बेंजामिन नेतन्याहू

No comments:

Post a Comment

SSC GD 2025 Result Out for PST

                             SSC GD 2025 Result Out for PST