Wikipedia

Search results

Friday, April 26, 2019

RRB NTPC 26 APRIL CURRENT AFFAIRS | GROUP D | JE/ALP

RRB NTPC 26 APRIL CURRENT AFFAIRS | GROUP D | JE/ALP

1. उत्तर कोरिया प्रमुख हाल ही में किस देश की यात्रा पर हैं?
a.    चीन
b.    रूस
c.    मिस्र
d.    सऊदी अरब
1. b. रूस
विवरण:
 उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग अपनी निजी ट्रेन से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी पहली मुलाकात के लिए रूस पहुंचे.

2. संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रत्येक वर्ष कार्यक्षेत्र में दुर्घटनाओं और कार्य के चलते हुई बीमारियों से कितने कामगारों की मौत हो जाती है?
a.    18.5 लाख
b.    19.8 लाख
c.    22.4 लाख
d.    27.8 लाख

2. d. 27.8 लाख
विवरण:
 हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हर साल कार्य से जुड़ी दुर्घटनाओं और कार्य के चलते हुई बीमारियों से 27.8 लाख कामगारों की मौत हो जाती है. काम के लंबे घंटे और बीमारियों के चलते ऐसा होता है.

3. हाल ही में किस देश के पत्रकार सिरिल अलमिदा ने असैन्य और फौज के रिश्तों की 'आलोचनात्मक और अनवरत कवरेज' के लिए 'द इंटरनेशनल प्रेस इंस्ट्टियूट' (आईपीआई) के 'वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम हीरो' पुरस्कार जीता है?
a.    पाकिस्तान
b.    सऊदी अरब
c.    मिस्र
d.    बांग्लादेश

3. a. पाकिस्तान
विवरण:
 पाकिस्तान के एक पत्रकार सिरिल अलमिदा ने देश में असैन्य और फौज के रिश्तों की 'आलोचनात्मक और अनवरत कवरेज' के लिए 'द इंटरनेशनल प्रेस इंस्ट्टियूट' (आईपीआई) के 'वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम हीरो' पुरस्कार जीता है.

4. वैश्विक प्रतिभा प्रतिस्पर्धा सूचकांक, 2019 में भारत का कौन-सा स्थान है?
a.    80वां
b.    75वां
c.    85वां
d.    70वां

4. a. 80वां
विवरण:
 हाल ही में वैश्विक प्रतिभा प्रतिस्पर्धा सूचकांक (Global Talent Competitiveness Index), 2019 का छठवां संस्करण जारी किया गया. इस सूचकांक के अनुसार भारत 80वें स्थान पर है.

5. पक्षी विज्ञानियों ने हाल ही में किस स्थान पर ‘वांगी-वांगी व्हाइट आई बर्ड’ की खोज की है?
a.    ब्राज़ील
b.    इंडोनेशिया
c.    कंबोडिया
d.    भारत

5. b. इंडोनेशिया
विवरण:
 पक्षी विज्ञानियों ने हाल ही में इंडोनेशिया में ‘वांगी-वांगी व्हाइट आई बर्ड’ तथा ‘वक्ताबी व्हाइट आई बर्ड’ की खोज की है. वैज्ञानिकों ने इन पक्षियों पर शोध आरंभ कर दिया है.

6. भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) और किस बैंक में अपनी पूरी हिस्सेदारी क्रमश: 1,450 करोड़ रुपये और 20 करोड़ रुपये में सरकार को बेच दी है?
a.    राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड)
b.    भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)
c.    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)
d.    बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बीओबी)

6. a. राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड)
विवरण:
 भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) और राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) में अपनी पूरी हिस्सेदारी क्रमश: 1,450 करोड़ रुपये और 20 करोड़ रुपये में सरकार को बेच दी है.

7. अफ्रीका के किस देश में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दुनियाभर में मलेरिया का पहला वैक्सीन लॉन्च किया गया?
a.    लीबिया
b.    मोरक्को
c.    मलावी
d.    अंगोला

7. c. मलावी
विवरण:
 विश्व का पहला मलेरिया का टीका अफ्रीकी देश मलावी में लॉन्चु कर दिया गया है. विश्वभर में प्रत्येक साल लाखों मौतों के कारण मलेरिया का पहला टीका लॉन्च किया गया है. इस जानलेवा बीमारी से बच्चों को बचाने के लिए पिछले 30 साल से इस टीके को लाने के प्रयास किए जा रहे थे.

8. किस हाईकोर्ट ने 'टिकटॉक' के एप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड ना किया जा सकने वाला बैन एक हफ्ते बाद हटा लिया?
a.    दिल्ली हाईकोर्ट
b.    मद्रास हाईकोर्ट
c.    इलाहाबाद हाईकोर्ट
d.    पटना हाईकोर्ट

8. b. मद्रास हाईकोर्ट
विवरण:
 मद्रास हाईकोर्ट ने 'टिकटॉक' के एप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड ना किया जा सकने वाला बैन एक हफ्ते बाद हटा लिया. टिकटॉक की पेरेंट कंपनी बाइटडांस के मुताबिक, उसके पास आपत्तिजनक कंटेंट का अपलोड रोकने वाली टेक्नोलॉजी है.

9. वैज्ञानिकों के अनुसार, किस ग्रह पर संभावित तौर पर पहले ज्ञात भूकंप के झटकों का पता लगाया है?
a.    मंगल ग्रह
b.    बुध ग्रह
c.    शनि ग्रह
d.    बृहस्पति ग्रह

9. a. मंगल ग्रह
विवरण:
 वैज्ञानिकों ने 23 अप्रैल 2019 को बताया कि उन्होंने मंगल ग्रह पर संभावित तौर पर पहले ज्ञात भूकंप के झटकों का पता लगाया है.

10. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने किस वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए दिशानिर्देश जारी किया है?
a.    सात वर्ष
b.    दस वर्ष
c.    चौदह वर्ष
d.    पांच वर्ष
10. d. पांच वर्ष
विवरण:
 विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के नए दिशानिर्देशों के अनुसार, एक वर्ष से कम उम्र के शिशुओं को इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन से बिल्कुल भी परिचित नहीं होना चाहिए और पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए स्क्रीन देखने का समय एक दिन में एक घंटे से अधिक नहीं होना चाहिए.


11. संयुक्त राष्ट्र के इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन (आईएलओं) ने भारत में किस दुर्घटना को 20वीं सदी में दुनिया की प्रमुख औद्योगिक दुर्घटना माना है?
a. जलियावाला बाग हत्‍याकांड
b. भोपाल गैस त्रासदी
c. a और b
d. इनमें से कोई नहीं


Answer: b. भोपाल गैस त्रासदी
- संयुक्त राष्ट्र की श्रम एजेंसी इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन (आईएलओं) ने रिपोर्ट "द सेफ्टी एंड द हेल्थ एट द हार्ट ऑफ़ द फ्यूचर ऑफ वर्क- बिल्डिंग ऑन 100 इयर्स ऑफ एक्सपीरियंस" जारी की है। - इसमें भोपाल गैस त्रासदी को दुनिया की 'बड़ी औद्योगिक दुर्घटना' में से एक बताया गया है।
- 1984 में भोपाल में यूनियन कार्बाइड कीटनाशक संयंत्र में कम से कम 30 टन अत्यधिक विषैले मिथाइल आइसोसाइनेट (एमआईसी) गैस रिसाव के परिणाम के कारण 15,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
- आईएलओं ने बताया है कि यूनियन कार्बाइड संयंत्र से विषाक्त गैस के रिसाव के कारण 600,000 से अधिक श्रमिक प्रभावित हुए थे।
- आईएलओं की रिपोर्ट के अनुमानों के अनुसार, हर साल 2.78 मिलियन श्रमिक व्यावसायिक दुर्घटनाओं और काम से संबंधित गतिविधियों से मर जाते हैं, जिनमें से 2.4 मिलियन बीमारियों से मर जाते हैं।
आईएलओं के बारे में:
- मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
- महानिदेशक: गाय राइडर
----------


12. भारत के किस पड़ोसी देश में 21 अप्रैल को 8 सीरियल बम ब्‍लास्‍ट हुए, जिसमें 200 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई?
a. पाकिस्‍तान
b. बांग्‍लादेश
c. भूटान
d. श्रीलंका

Answer: d. श्रीलंका
- ईसाइयों के पर्व ईस्टर के मौके पर कई चर्च और फाइव स्‍टार होटलों को निशाना बनाकर किए गए आतंकी हमलों में कम से कम 215 लोगों की मौत हो गई और 500 अन्य घायल हो गए।
- मरने वालों में 27 विदेशी हैं, जिसमें तीन भारतीय शामिल हैं।
- लिट्टे के साथ गृहयुद्ध के खात्मे के बाद एक दशक से शांत श्रीलंका रविवार को एक के बाद एक आठ धमाकों व आत्मघाती हमलों से दहल उठा।
---------

13. रॉयल सोसाइटी फेलोशिप (सम्मान) प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला वैज्ञानिक कौन बनीं?
a. रणदीप कांग
b. गगनदीप कांग
c. सुनीता तिवारी
d. सुमित्रा पासवान

Answer: b. गगनदीप कांग
- डॉ.कांग को भारत की टीका 'गॉड मदर' कहा जाता है, ने रोटा वायरस के खिलाफ एक टीका विकसित किया और जिसे पहली बार 1985 में एम्स, नई दिल्ली द्वारा पहचाना गया।
- फेलो ऑफ़ द रॉयल सोसाइटी के 359 वर्ष के इतिहास में शामिल की जाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
- गगनदीप कांग वेल्लोर के क्रिस्चियन मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर हैं।
- वह वर्तमान में फरीदाबाद में ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टिट्यूट में कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्य कर रहीं हैं।
- 2016 में उन्हें जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने के लिए जीव विज्ञान में इनफ़ोसिस प्राइज से सम्मानित किया गया था।
- फेलो ऑफ़ द रॉयल सोसाइटी रॉयल सोसाइटी ऑफ़ लन्दन द्वारा गणित, इंजीनियरिंग विज्ञान तथा चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए फेलोशिप ऑफ़ द रॉयल सोसाइटी प्रदान की जाती है, यह एक प्रकार का पुरस्कार है। इसकी शुरुआत वर्ष 1663 में हुई थी।
--------

14. सिप्ला के चेयरमैन को यूके रॉयल सोसाइटी औनोरी फेलोशिप (सम्मान) मिला है, उनका नाम बताएं?
a. गगनदीप कांग
b. अमरेंद्र दास
c. यूसुफ हामिद
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. यूसुफ हामिद (82)
- उन्‍हें 18 अप्रैल 2019 को सम्‍मान मिला।
- अब तक यह फेलोशिप इसाक न्यूटन (1672), चार्ल्स डार्विन (1839), माइकल फैराडे (1824), अर्नेस्ट रदरफोर्ड (1903), श्रीनिवास रामानुजन (1918), अल्बर्ट आइंस्टीन (1921), सुब्रमन्यन चंद्रशेखर (1944), एलन टूरिंग (1951), स्टीफन हॉकिंग (1974) सहित कइयों को दिया जा चुका है।
-------

15. मई महीने में भारत किस देश के साथ वरुण 2019 सैन्‍य अभ्यास का आयोजन करेगा?
a. चीन
b. श्रीलंका
c. फ्रांस
d. यूएसए

Answer: c. फ्रांस
वरुण 2019 
- इसमें भारत, मिग-29K लड़ाकू विमानों के साथ अपने एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रमादित्य का उपयोग करेगा.
- फ्रांस की ओर से इस अभ्यास में एयरक्राफ्ट कैरियर FNS चार्ल्स डी गॉल तथा राफेल-एम नैवेल जेट्स हिस्सा लेंगे.
- इसके अलावा परमाणु पनडुब्बी, FNS प्रोवेंस, FNS फोर्बिन, FNS लातूशे त्रेविल, FNS अमेथिस्ट, टैंकर FNS हिस्सा ले रहे हैं.
- भारत की ओर से इस अभ्यास में डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी आईएनएस शंकुल, गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर आईएनएस चेन्नई, स्टेल्थ फ्रिगेट आईएनएस तरकश, टैंकर आईएनएस दीपक, P-8I लम्बी दूरी का गश्ती एयरक्राफ्ट तथा डोर्निएर-228 विमान हिस्से ले रहे हैं.
--------


16. आगजनी की वजह से सुर्ख़ियों में रहा प्रसिद्ध चर्च नोट्रे डैम किस शहर में स्थित है?
a. मुंबई
b. लंदन
c. पेरिस
d. बर्लिन


Answer: c. पेरिस
- हाल ही में एक आगजनी की वजह से यह काफी क्षतिग्रस्त हो गया है।
- यह एक विश्व धरोहर स्थल है। इसे 1991 में विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया था।
- इसका निर्माण कार्य 1160 के दशक में शुरू हुआ था। निर्माणा कार्य एक शताब्दी से भी अधिक समय तक चला था।
-------


17. डॉ. एस.के. शिवकुमार का निधन 14 अप्रैल 2019 को हुआ, वह किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?
a. अंतरिक्ष विज्ञान
b. फॉरेंसिक विज्ञान
c. माइक्रोबायोलॉजी विज्ञान
d. इनमें से कोई नहीं


Answer: a. अंतरिक्ष विज्ञान
- डॉ. एस. के. शिवकुमार 'भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन उपग्रह केंद्र' के निर्देशक थे।
- उनका निधन बंगलुरु में हुआ।
- डॉ. शिवकुमार ने चंद्रयान-1 मिशन में भी काम किया था।
- उन्होंने डीप स्पेस कम्युनिकेशन उपकरणों के निर्माण में भी बड़ा योगदान दिया था।
-------


18. विश्व विरासत दिवस 2019 की थीम क्‍या है?
a. शहरी परिदृश्‍य
b. ग्रामीण परिदृश्‍य
c. विरासत बताएं
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. ग्रामीण परिदृश्‍य
- हर साल 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस मनाया जाता है।
- उद्देश्य - दुनिया भर में सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है।
- भारत में 36 वर्ल्‍ड हेरिटेज साइट हैं।
-------


19. केंद्र सरकार ने किस मंत्रालय के अधीन हिंद-प्रशांत खंड (Indo-Pacific wing) की स्थापना की है?
a. वित्‍त मंत्रालय
b. गृह मंत्रालय
c. रक्षा मंत्रालय
d. विदेश मंत्रालय
Answer: d. विदेश मंत्रालय
- इसका उद्देश्य 2018 में शांग्री-ला वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रस्तुत की गयी हिन्द-प्रशांत नीति को आगे बढ़ाना है।
- इसका प्रमुख- प्रमुख संयुक्त सचिव विक्रम दोराईस्वामी को बनाया गया है।
- इसके गठन से से हिन्द-प्रशांत नीति निर्माण को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
-------


20. किस भारतीय संस्थान ने बैंकिंग तथा वित्त सेक्टर के लिए 5G लैब लांच की है?
a. SBI
b. ICICI
c. IDRBT
d. BOB

Answer: c. IDRBT (इंस्टिट्यूट फॉर डेवलपमेंट एंड रिसर्च इन बैंकिंग टेक्नोलॉजी)
- यह भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का हिस्‍सा है।
- इसने बैंकिंग तथा वित्त सेक्टर के लिए 5G लैब लांच की है।
- इससे पॉइंट ऑफ़ सेल (PoS) मशीन जैसी कई तकनीकों के कार्य में कुशलता आएगी।
- PoS मशीन में इस वक्‍त 2G का उपयोग किया जाता है।
-------


21. लर्निंग कॉइन हाल ही में चर्चा में रहा, इसे किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने लांच किया है?
a. IMF
b. World Bank
c. ADB
d. a और b


Answer: d. a और b (IMF और World Bank)
- यह एक प्रोजेक्‍ट है। जो एक निजी ब्लॉचेन आधारित कॉइन है।
- इसका उपयोग केवल इंटरनेशन मॉनिटरिंग फंड और वर्ल्‍ड बैंक के भीतर ही किया जा सकता है।
- इससे दोनों संगठनों को ब्लॉकचेन के लाभ के बारे में पता चलेगा।
- इससे बिटकॉइन तथा ईथर जैसी क्रिप्टोकरेंसी के बारे में भी जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

No comments:

Post a Comment

SSC GD 2025 Result Out for PST

                             SSC GD 2025 Result Out for PST