Wikipedia

Search results

Sunday, April 28, 2019

RRB NTPC 3 IN ONE MOST EXPECTED QUESTION | RRB GROUP D | BSA TRICKY CLASSES




1. ‘भारतीय संविधान भारतीयों की इच्छानुसार होगा’, किसके द्वारा यह कथन व्यक्त किया गया है ?
Ans. महात्मा गाँधी द्वारा

2. किसके द्वारा ब्रिटिश सरकार से मांग की गई कि भारतीय संविधान के निर्माण के लिए संविधान सभा का गठन किया जाय ?
Ans. मोतीलाल नेहरू द्वारा

3. संविधान सभा के विचार का औपचारिक रूप से प्रतिपादन किसके द्वारा किया गया ?
Ans. एम. एन. राय द्वारा

4. संविधान सभा को किसने मूर्त रूप प्रदान किया ?
Ans. जवाहरलाल नेहरू ने

5. कांग्रेस ने किस वर्ष संविधान के निर्माण की माँग को लेकर प्रस्ताव पारित किया था?
Ans. 1936 ई. में

6. किस व्यक्ति ने 1938 ई. में व्यस्क मताधिकार के आधार पर संविधान सभा के गठन की माँग की ?
Ans. जवाहरलाल नेहरू ने

7. किस योजना के तहत वर्ष 1942 में यह स्वीकार किया गया कि भारत में एक निर्वाचित संविधान सभा का गठन होगा, जो युद्धोपरांत संविधान का निर्माण करेगी ?
Ans. क्रिप्स योजना

8. संविधान सभा के गठन की मांग सर्वप्रथम 1895 ई. में किसके द्वारा प्रस्तुत की गई ?
Ans. बाल गंगाधर तिलक द्वारा

9. भारत की संविधान सभा गठित करने का आधार क्या था ?
Ans. कैबिनेट मिशन प्लान, 1946

10. वर्ष 1936 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा संविधान सभा के गठन की मांग कहाँ पर हुए अधिवेशन में रखी गई ?
Ans. खनऊ के

11. कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार संविधान सभा में कुल कितने सदस्य होने थे ?
Ans. 389

12. संविधान सभा में विभिन्न प्रांतों के लिए 292 सदस्यों का निर्वाचन होना था। इनमें से कांग्रेस के कितने प्रतिनिधि निर्वाचित होकर आए ?
Ans. 208 सदस्य

13. पुनर्गठन के पश्चात् वर्ष 1947 ई. में संविधान सभा के सदस्यों की संख्या कितनी रह गई ?
Ans. 299

14. पुनर्गठित संविधान सभा में देशी रियासतों के लिए कितने प्रतिनिधि थे ?
Ans. 70

15. पुनर्गठित संविधान सभा में विभिन्न प्रांतों के लिए कितने प्रतिनिधि थे ?
Ans. 229

16. संविधान सभा के सदस्यों को किसने अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित किया ?
Ans. प्रांतों के विधानसभा ने

17. संविधान सभा में किस प्रांत का प्रतिनिधित्व सबसे अधिक था ?
Ans. संयुक्त प्रति का

18. किस क्षेत्र से वी. आर. अम्बेडकर का संविधान सभा में निर्वाचन हुआ था ?
Ans. पश्चिम बंगाल से

19. संविधान सभा का चुनाव किस आधार पर हुआ ?
Ans. वर्गीय मताधिकार के

20. भारतीय संविधान को किसने बनाया ?
Ans. संविधान सभा ने

21. संविधान सभा के लिए चुनाव कब सम्पन्न हुए ?
Ans. 194

22.संविधान सभा की प्रथम बैठक कब की गई ?
Ans. 9 दिसम्बर, 1946

23. संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन कहाँ हुआ था ?
Ans. दिल्ली में

24. संविधान सभा के उद्घाटन अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी ?
Ans. सच्चिदानंद सिन्हा ने

25. संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष कौन थे ?
Ans. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
30. संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष कौन थे ?
Ans. सच्चिदानंद सिन्हा

31. संविधान सभा का संवैधानिक सलाहकार किसे नियुक्त किया गया था ?
Ans. बी. एन. राव को

32. संविधान के विभिन्न पहलुओं के अध्ययन हेतु संविधान सभा ने कितनी समितियाँ नियुक्त की थी ?
Ans. तेरह

33. संविधान सभा के प्रारूप समिति की नियुक्ति कब की गई ?
Ans. 29 अगस्त, 1947

34. भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे ?
Ans. डॉ. बी. आर. अम्बेडकर

35. संविधान सभा के प्रारूप समिति में सदस्यों की संख्या कितनी थी ?
Ans. सात

36. संविधान की प्रारूप समिति के समक्ष प्रस्तावना का प्रस्ताव किसने रखा ?
Ans. जवाहरलाल नेहरू ने

37. संविधान सभा में सभी निर्णय किस आधार पर लिये गये ?
Ans. सहमति और समायोजन

38. संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव किसने प्रस्तुत किया ?
Ans. जवाहरलाल नेहरू ने

39. भारतीय संविधान सभा की संघीय शक्ति समिति के अध्यक्ष कौन थे ?
Ans. पं. जवाहरलाल नेहरू

40. भारत को एक संविधान देने का प्रस्ताव कब संविधान सभा द्वारा पारित किया गया था ?
Ans. 22 जनवरी, 1947

41. संविधान निर्मात्री सभा में झण्डा समिति के अध्यक्ष कौन थे ?
Ans. जे, बी. कृपलानी

42. राष्ट्रीय झण्डे की अभिकल्पना को भारत की संविधान सभा में कब ग्रहण किया था ?
Ans. जुलाई 1947 में

43. भारत की संविधान सभा द्वारा राष्ट्रीय झण्डे के डिजाइन को कब स्वीकार किया गया ?
Ans. 22 जुलाई, 1947 को

44. संविधान सभा ने संविधान को अंतिम रूप से कब पारित किया ?
Ans. 26 नवम्बर, 1949 को

45. संविधान सभा अंतिम रूप से किस दिन आखिरी बार मिली ?
Ans. 24 जनवरी, 1950

46. संविधान सभा के कितने उपस्थित सदस्यों ने संविधान पर हस्ताक्षर किया ?
Ans. 248

47. संविधान सभा द्वारा अंतिम रूप से पारित संविधान में कुल कितने अनुच्छेद और अनुसूचियाँ थीं ?
Ans. 395 अनुच्छेद, 8 अनुसूचियाँ

48. सम्पूर्ण भारतीय संविधान के निर्माण में संविधान सभा को कितना समय लगा ?
Ans. 2 वर्ष, 11 माह 18 दिन

49. किस दिन से संविधान सभा का अन्तर्कालीन संसद के रूप में आविर्भाव हुआ ?
Ans. 26 जनवरी, 1950 को

50. भारत के लिए संविधान सभा की रचना हेतु संविधान सभा का विचार सर्वप्रथम किसने प्रस्तुत किया ?
Ans. स्वराज पार्टी ने, 1934 मे


1. अर्थशास्त्र का जनक किसे कहा जाता है ?
Ans. एडम स्मिथ को

2. अर्थशास्त्र में ‘बाजार’ से क्या अभिप्राय है ?
Ans. प्रतियोगिता की उपस्थिति

3. भारत में अर्थव्यवस्था कैसी है ?
Ans. विकासशील

4. भारत में आर्थिक सर्वेक्षण प्रत्येक वर्ष सरकारी तौर पर प्रकाशित किया जाता है ?
Ans. भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा

5. आर्थिक विकास के दृष्टिकोण से भारत की गिनती होती है ?
Ans. विकासशील राष्ट्र के रूप में

6. किसी अर्थव्यवस्था में क्षेत्रों को सार्वजनिक और निजी में किस आधार पर वर्गीकृत किया जाता है ?
Ans. उद्यमों का स्वामित्व

7. वर्तमान में भारत के आर्थिक विकास में किसको अधिक-से-अधिक महत्व मिल रहा है ?
Ans. निजी क्षेत्र को

8. गाँधीवादी अर्थव्यवस्था किस सिद्धांत पर आधारित थी ?
Ans. ग्रामीण सहकारिता

9. भारत की अर्थव्यवस्था को सबसे अच्छे ढंग से किन शब्दों में व्यक्त किया जा सकता है ?
Ans. मिश्रित अर्थव्यवस्था

10. विकासशील राष्ट्रों ने विकास के लिए किस मॉडल पर आधारित आयोजन के माध्यम से आर्थिक विकास का प्रयास किया गया है ?
Ans. हेराल्ड-डोमर मॉडल

11. 1960 से 1970 के दशक में आर्थिक विकास के संकेतक के रूप में किसका प्रयोग किया जाता था ?
Ans. सकल घरेलू उत्पाद

12. भारतीय अर्थव्यवस्था का कौन-सा क्षेत्र सकल राष्ट्रीय उत्पाद में सबसे अधिक योगदान करता है ?
Ans. तृतीयक क्षेत्र

13. विश्व की अर्थव्यवस्था में भारतीय अर्थव्यवस्था का कौन-सा स्थान है ?
Ans. चौथा

14. भारत की कुल श्रमशक्ति का लगभग कितना भाग कृषि में लगा हुआ है ?
Ans. 52%

15. भारत में अधिकतर बेरोजगारी है ?
Ans. संरचनात्मक

16. भारत में बेरोजगारी के आँकड़े एकत्रित एवं प्रकाशित करता है ?
Ans. N.S.S.O.

17. भारत में कृषि में मूलतः किस प्रकार की बेरोजगारी की प्रधानता देखने को मिलती है ?
Ans. अदृश्य बेरोजगारी

18. भारत में ग्रामिण क्षेत्रों में कौन-सी बेरोजगारी सर्वाधिक पायी जाती है ?
Ans. मौसमी एवं अदृश्य दोनों बेरोजगारी

19. वर्तमान समय में देश में किस प्रकार की बेरोजगारी की समस्या बहुत गंभीर समस्या बनी हुई है ?
Ans. शिक्षित बेरोजगारी

20. राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान कहाँ अवस्थित है ?
Ans. हैदराबाद में

21. योजना आयोग किसके सर्वेक्षणों के आधार पर निर्धनता रेखा के नीचे के लोगों का आकलन करता है ?
Ans. राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन
22. राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर गरीबों का अनुमान लगाने के लिए योजना आयोग किसके सूत्र का प्रयोग करता है ?
Ans. डी. टी. लाकड़ावाला का

23. घरेलू अर्थव्यवस्था का वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ एकीकरण को कहा जाता है।
Ans. वैश्वीकरण

24. अन्त्योदय कार्यक्रम का क्या उद्देश्य था ?
Ans. गरीबों में सबसे अधिक गरीब की मदद करना

25. भारत में विश्व के कुल निर्धन आबादी का कितना हिस्सा पाया जाता है ?
Ans. 36 प्रतिशत

26. ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना के अन्त तक देश में निर्धनता का अनुपात कितना रहने की संभावना व्यक्त की गई है ? –
Ans. 11 प्रतिशत

27. भारत में निर्धनता का सर्वाधिक प्रकोप वाला राज्य है?
Ans. बिहार

28. MRP आधारित आँकड़ों के अनुसार वर्तमान में भारत में निर्धनता का प्रतिशत है?
Ans. 21.8

29. वर्ल्ड डेवलपमेंट रिपोर्ट किसका वार्षिक प्रकाशन है?
Ans. I.B.R.D, या विश्व बैंक का

30. मानव विकास सूचकांक (HDI) किस अर्थशास्त्री की देन है ?
Ans. महबूत-उल-हक का

31. हरित सूचकांक विकसित किया गया था ?
Ans. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा

32. राज्यस्तरीय मानव विकास रिपोर्ट जारी करने वाला प्रथम राज्य कौन है ?
Ans. मध्य प्रदेश

33. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की मानव विकास रिपोर्ट की तर्ज पर भारत की पहली मानव विकास रिपोर्ट कब जारी किया गया ?
Ans. अप्रैल 2003 में

34. UNDP की मानव विकास रिपोर्ट में भारत को किस श्रेणी में रखा गया है ?
Ans. मध्यम मानव विकास श्रेणी में

35. बंद अर्थव्यवस्था का क्या तात्पर्य है ?
Ans. आयात-निर्यात बंद

36. भारत में 1850 के उपरांत सर्वाधिक ब्रिटिश पूंजी निवेश किस आधारभूत क्षेत्र में हुआ है ?
Ans. रेलवे

37. भारत में वाणिज्यीकरण कब हुआ ?
Ans. 19वीं सदी के उत्तराद्ध में

38. आर्थिक नियोजन विषय है ?
Ans. समवर्ती सूची में

39. औद्योगिक क्रांति सर्वप्रथम किस देश में हुई ?
Ans. इग्लैड में

40. भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण का अग्रदूत किसे कहा जाता है
Ans. डॉ. मनमोहन सिंह को



1. भारत में सबसे पहले 1868 ई. में किसने राष्ट्रीय आय का अनुमान लगाया था ?
Ans. दादाभाई नौरोजी ने

2. ‘डेन का सिद्धांत’ किसने प्रतिपादित किया था ?

Ans. दादाभाई नौरोजी ने

3. राष्ट्रीय आय की गणना किस संगठन द्वारा की जाती है ?
Ans. केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन (CSO) द्वारा

4. केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन की स्थापना कब हुई ?
Ans. 1951 ई. में

5. भारत में राष्ट्रीय आय में सर्वाधिक योगदान किसका है ?
Ans. विनिर्माण क्षेत्र का

6. भारत की राष्ट्रीय आय का प्रमुख स्रोत कौन-सी है ?
Ans. सेवा क्षेत्र

7. योजनाकाल में राष्ट्रीय आय में किस क्षेत्र का योगदान घटा है ?
Ans. कषि में

8. वर्तमान में भारत की राष्ट्रीय आय में किस क्षेत्र का सर्वाधिक योगदान है ?
Ans. सेवाएँ में

9. भारत की राष्ट्रीय आय में प्राथमिक क्षेत्र का योगदान कितना प्रतिशत है ?
Ans. 22.2 प्रतिशत

10. राष्ट्रीय आय में तृतीयक क्षेत्र का योगदान है ?
Ans. 65 प्रतिशत

11. भारत की राष्ट्रीय आय में किस क्षेत्र का सबसे कम योगदान है ?
Ans. प्राथमिक क्षेत्र का

12. भारत की राष्ट्रीय आय में सर्वाधिक योगदान किस क्षेत्र का है ?

Ans. तृतीयक क्षेत्र का

13. भारत में राष्ट्रीय न्यादर्श (N.S.S.) की स्थापना कब हुई ?
Ans. 1950 ई. में

14. भारत में केन्द्रीय सांख्यिकीय संगठन (C.S.O.) की स्थापना कब 
हुई ?
Ans. 1951 ई. में

15. भारत में किस राज्य की प्रति व्यक्ति आय सर्वाधिक है ?
Ans. गोवा की

16. देश में चालू मूल्यों पर प्रति व्यक्ति न्यूनतम आय वाला राज्य है ?
Ans. बिहार

17. देश में आर्थिक विकास की माप के लिए कौन-सी बेहतर माप है ?
Ans. राष्ट्रीय आय

18. किसी देश की आर्थिक वृद्धि की सर्वाधिक उपयुक्त माप है
Ans. सकल घरेलू उत्पाद (GDP)
19. भारत में राष्ट्रीय आय की गणना किस विधि द्वारा किया जाता है ?
Ans. उत्पत्ति गणना विधि एवं आय विधि द्वारा

20. देश में हिन्दू वृद्धि दर सम्बन्धित है ?
Ans. राष्ट्रीय आय से

21. वर्ष 1949 में गठित राष्ट्रीय आय समिति के अध्यक्ष कौन थे ?
Ans. पी. सी. महालनोबिस

22. स्वतंत्रता पूर्व भारत की राष्ट्रीय आय के सम्बन्ध में किसने अनुमान लगाये थे ?
Ans. दादाभाई नौरोजी एवं शिराज ने

23. स्वतंत्रता के पश्चात् देश की राष्ट्रीय आय का अनुमान लगाने के लिए भारत ने राष्ट्रीय आय समिति की स्थापना कब की थी ?
Ans. 4 अगस्त, 1949

24. भारत में राष्ट्रीय आय की गणना किस आधार पर की जाती है ?
Ans. चालू एवं स्थिर दोनों मूल्यों के आधार पर

25. राष्ट्रीय आय निकालने के लिए NNP में से किसे घटाया जाता है ?
Ans. अप्रत्यक्ष कर

26. GNP से NNP निकालने के लिए घटाया जाता है
Ans. हास

27. प्रति व्यक्ति आय निकालने के लिए राष्ट्रीय आय को भाग दिया जाता है ?
Ans. देश की कुल जनसंख्या से

28. वर्तमान में राष्ट्रीय आय समंकों की गणना किस आधार वर्ष पर की जा रही है ?
Ans. 2004-05

29. भारत की कुल श्रम-शक्ति का 64 प्रतिशत किस क्षेत्र में लगा है ?
Ans. कृषि में

30. भारत के उद्योग-धन्धों में कुल श्रम शक्ति कितना प्रतिशत है ?
Ans. 16 प्रतिशत




No comments:

Post a Comment

SSC GD 2025 Result Out for PST

                             SSC GD 2025 Result Out for PST