Wikipedia

Search results

Monday, April 29, 2019

RRB NTPC | RRB GROUP D | MANDI PARISHAD | LOWER PCS | SSC MTS | APRIL MONTHLY CURRENT AFFAIRS | BSA TRICKY CLASSES




1. किस पड़ोसी देश ने मल्‍टीप्‍लेयर इंटरनेट गेम 'पबजी' पर प्रतिबंध लगा दिया है?
a. चीन
b. श्रीलंका
c. नेपाल
d. पाकिस्‍तान


Ans: c. नेपाल
- अदालत के आदेश के बाद नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण (द नेपाल टेलिकम्युनिकेशन अथॉरिटी) ने सभी इंटरनेट और मोबाइल सेवा प्रदाताओं को पबजी के नाम से चर्चित 'प्लेयर अननोन्स बैटलग्राउंड' को बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए हैं। - अदालत ने फैसले में कहा है कि इस गेम की वजह से युवकों और बच्‍चों के व्‍यहार में नकारात्‍मक प्रभाव पड़ रहा है।
- पुलिस के अनुसार प्रतिबंध के बाद अब यदि कोई गेम खेलता पाया जाएगा तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
--------


2. भारत की पैरा एथलीट दीपा मलिक को किस देश की सरकार द्वारा दी जाने वाली सर एडमंड हिलेरी फेलोशिप के लिए चुना गया है?
a. चीन सरकार
b. न्यूजीलैंड सरकार
c. रूस सरकार
d. जापान सरकार


Ans: b. न्यूजीलैंड सरकार
- उन्होंने 2016 में रियो पैरालिंपिक में शॉट पुट एफ 53 इवेंट में रजत पदक जीता था।
- वह पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला और 2010, 2014 और 2018 में लगातार तीन एशियाई पैरा खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
--------


3. रूस ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्‍च सम्‍मान देने की घोषणा की है, इस सम्‍मान का नाम बताएं?
a. ऑर्डर ऑफ़ ग्रेट अवार्ड
b. ऑर्डर ऑफ़ सेंट एंड्रयू
c. ऑर्डर ऑफ़ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल
d. इनमें से कोई नहीं


Ans: c. ऑर्डर ऑफ़ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल
- रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जिसे उल्लेखनीय काम करने वाले रूसी नागरिक और देश-विदेश के प्रमुख नेताओं को दिया जाता है. इसे 17वीं सदी के अंत में जार पीटर प्रथम ने एपोस्टल एंड्रयू के सम्मान में शुरू किया था.
- मोदी को यह सम्मान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने में असाधारण योगदान और दोनों देशों के लोगों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध को बढ़ावा देने के लिए दिया है.'
- रूस के राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई.
- इस पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, अज़रबैजान के पूर्व राष्ट्रपति हेदार अलीयेव और कज़ाकिस्तान के राष्ट्रपति नूरसुल्तान नज़रबायेव को सम्मानित किया जा चुका है.
- मोदी को अन्‍य सम्‍मान- 
- इसी महीने संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई ने भी मोदी को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ज़ायेद मेडल से सम्मानित किया है.
-मोदी के कार्यकाल के दौरान अफ़ग़ानिस्तान ने 2016 में उन्हें अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान अमानुल्लाह ख़ान पुरस्कार दिया.
- 2018 में फिलिस्तीन ने 'ग्रैंड कॉलर ऑफ़ द स्टेट ऑफ़ फिलिस्तीन' से और दक्षिण कोरिया में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए सियोल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था.
- 2018 में ही संयुक्त राष्ट्र संघ ने उन्हें अपना सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार 'चैंपियंस ऑफ़ अर्थ द अवार्ड' से सम्मानित किया था.
--------


4. संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2010 और 2019 के बीच भारत की जनसंख्या कितने प्रतिशत औसत वार्षिक दर से बढ़कर 1.36 बिलियन हो गई है।
a. 1.1%
b. 2.2%
c. 1.6%
d. 1.2%


Ans: d. 1.2%
- इसी दौरान चीन की जनसंख्‍या में 0.5% की वार्षिक बढ़ोत्‍तरी हुई है। चीन की जनसंख्या 1.42 बिलियन है
- रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में, प्रति महिला कुल प्रजनन दर 1969 में 5.6% से घटकर 1994 में 3.7% और 2019 में 2.3% हो गई।;
- भारत में, जन्म के समय जीवन प्रत्याशा 1969 में 47 वर्ष, 1994 में 60 वर्ष और अब, 2019 में 69 वर्ष है। इस तरह जन्म के समय जीवन प्रत्याशा में वृद्धि हुई है।
- रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की जनसंख्या का 27% 0-14 वर्ष और 10-24 वर्ष के बीच है, जबकि 67% जनसंख्या 15-64 वर्ष और 6% जनसंख्या 65 वर्ष की आयु की है।
--------


5. अफ्रीकी देश सूडान में सेना ने राष्‍ट्रपति का तख्‍तापलट किया, राष्‍ट्रपति का नाम बताएं?
a. उमर अल बशीर
b. अब्दुल फ़तह अब्दुर्रहमान बुरहान
c. अवाद इब्न औफ़
d. इनमें से कोई नहीं


Ans: a. उमर अल बशीर
- तख्‍तापलट के बाद वहां सेना ने आपातकाल/ इमर्जेंसी लगा दी है। प्रेसिडेंट ने भी इस्‍तीफा दे दिया है।
- उनपर अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी- इंटरनेशनल क्रिमनल कोर्ट) चार साल पहले युद्ध अपराधों या नरसंहार के लिए गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया हुआ था।
- वहां पर कुछ समय से लोगों का विरोध चल रहा था राष्‍ट्रपति के खिलाफ। अब सेना ने तख्‍ता पलट किया।
- इसके बाद भी प्रदर्शन जारी है। क्‍योंकि जिसने सत्‍ता अपने हाथ में ली है, यानी सेना प्रमुख, उसके खिलाफ भी लोगों में गुस्‍सा है।
- इसके बाद सेना प्रमुख ने भी अपना पद छोड़ दिया है। लेफ्टिनेंट जनरल अब्‍दुल फतह अब्‍दुर्रहमान बुरहान को उत्‍तराधिकारी बनाया है।
-------


6. हाल ही में सुरक्षा कैबिनेट समिति ने 464 T-90 टैंक की खरीद को मंज़ूरी दी है, यह किस देश से संबंधित है?
a. यूएसए
b. रूस
c. फ्रांस
d. ब्रिटेन


Ans: b. रूस
- 464 T-90 टैंक के अधिग्रहण के लिए 13,000 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे।
- इस रक्षा सौदे में मेक-इन-इंडिया भी शामिल है, इन टैंक का एकीकरण चेन्नई के निकट आवडी में हैवी व्हीकल्स फैक्ट्री में किया जायेगा।
- इन नए T-90 टैंक्स में थर्मल इमेजिंग नाईट साईट तकनीक उपलब्ध होगी, इसकी सहायता से दुश्मन के ठिकानों पर रात में भी हमला किया जा सकता है।
- इसका उपयोग T-72 तथा T-55 टैंक के स्थान पर किया जायेगा।
-------


7. भारत के किस फ्लैगशिप कार्यक्रम को ग्लोबल वाटर समिट 2019 में 'पब्लिक वाटर एजेंसी ऑफ़ द ईयर' का सम्मान प्रदान किया गया?
a. नमामि गंगे (National Mission for Clean Ganga)
b. स्‍वच्‍छ भारत मिशन
c. गंगा एक्‍शन प्‍लान
d. इनमें से कोई नहीं


Ans: a. नमामि गंगे (National Mission for Clean Ganga)
- ग्‍लोबल वाटर समिट (विश्‍व जल शिखर सम्‍मेलन) लंदन में आयोजित किया गया था। उसी दौरान यह सम्‍मान नमामि गंगे को दिया गया है।
- यह पुरस्‍कार जल संरक्षण और जल की स्थिति में सुधार लाने वाली पहल के लिए प्रदार किया जाता है।
- नमामि गंगे को स्‍वच्‍छ गंगा राष्‍ट्रीय मिशन (National Mission for Clean Ganga) कहा जाता है।
--------


8. सरस्वती सम्मान 2018 के लिए किसे चुना गया है?
a. नामवर सिंह
b. के. सिवा रेड्डी
c. गिरिराज किशोर
d. इनमें से कोई नहीं


Ans: b. के. सिवा रेड्डी
- उन्हें यह सम्मान उनके काव्य संग्रह "पक्काकी ओट्टीगिलिते" के लिए प्रदान किया जा रहा है।
- हर साल यह सम्मान संविधान की आठवीं अनुसूची में दर्ज भाषाओं में प्रकाशित उत्कृष्ट साहित्यिक कृति को दिया जाता है।
- यह साहित्‍य पुरस्‍कार के. के. बिड़ला फ़ाउंडेशन द्वारा दिया जाता है।
- इस सम्‍मान की शुरुआत 1991 में बिरला फाउंडेशन द्वारा की गयी थी।
- हिंदी के साहित्यकार डॉ. हरिवंश राय बच्चन को पहला सरस्वती सम्मान उनकी चार खंडों की आत्मकथा के लिए दिया गया था।
- इस पुरस्कार के विजेता को 15 लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र तथा प्रतीक चिन्ह इनाम स्वरुप दिए जाते हैं।
-------


9. जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की पहली महिला कुलपति के तौर पर किसे नियुक्त किया गया है?
a. नज़मा अख्तर
b. साबिरी खातून
c. अज्दा जाशीन
d. सारा मलिक
Ans: a. नज़मा अख्तर
- विश्वविद्यालय के करीब 100 साल के इतिहास में यह पद पाने वालीं वह पहली महिला हैं.
-------


10. भारत और किस देश के बीच 12वां संयुक्त सैन्य अभ्यास 'बोल्ड कुरूक्षेत्र-2019' 11 अप्रैल को संपन्न हुआ?
a. नेपाल
b. चीन
c. सिंगापुर
d. रूस


Ans: c. सिंगापुर
- समापन समारोह झांसी में स्थित बबीना मिलिट्री स्टेशन में आयोजित किया गया था. चार दिवसीय सैन्य अभ्यास यांत्रिक युद्ध में परस्पर और संयुक्त रणनीतिक युद्ध अभ्यास को विकसित करने पर केंद्रित था.
--------


11. हाल ही में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का पहला मुख्य न्यायधीश किसे नियुक्त किया गया?
a. विक्रम नाथ
b. राजेश्‍वर तिवारी
c. राजेश्‍वर रेड्डी
d. सी प्रवीण कुमार
Ans: a. विक्रम नाथ


- इससे पहले वह इलाहबाद हाईकोर्ट के सबसे सीनियर जज थे।
- उन्हें 10 अप्रैल 2019 को कार्यकारी मुख्य न्यायधीश सी. प्रवीण कुमार के स्थान पर नियुक्त किया गया है।
- आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय 1 जनवरी, 2019 से कार्यशील हुआ यह भारत का 25वां उच्च न्यायालय है।
-------


12. दुनियाभर में किस दिन अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस मनाया जाता है?
a. 10 अप्रैल
b. 11 अप्रैल
c. 12 अप्रैल
d. 13 अप्रैल


Ans: c. 12 अप्रैल
- इस दिन सोवियत संघ के यूरी गगारिन ने पहली बार अंतरिक्ष में उड़ान भरी थी। इसी के याद में इस दिन को मनाया जाता है.
- वह जब पहली बार स्पेस में गए तब उनकी उम्र महज 27 साल थी।
-------


13. वैज्ञानिकों ने हाल ही में किस देश में आदि मानव की नई प्रजाति के जीवाश्म खोजे हैं?
a. हंगरी
b. भारत
c. फिलिपींस
d. कंबोडिया


Ans: c. फिलिपींस
- यह प्रजाति 50 हजार साल पहले वहां रहता था। अवशेष लुजॉन आयलैंड में मिले हैं इसलिए इस प्रजाति का नाम होमो लुजॉनेनसिस रखा गया है.


14. किस टेलिस्कोप की सहायता से ब्लैक होल का पहला चित्र (फोटो) लिया गया है?
a. हबल टेलिस्‍कोप
b. इवेंट होराइजन टेलिस्कोप
c. जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलिस्‍कोप
d. स्पिट्जर टेलिस्‍कोप


Answer: b. इवेंट होराइजन टेलिस्कोप
- वैज्ञानिकों ने पहली बार ब्लैक होल का फोटो लिया है। इससे पहले जो फोटो आप ब्‍लैक होल की देखते होंगे, वो
- इसके लिए रिसर्च वर्क 'द इवेंट होराइजन टेलिस्कोप (EHT) प्रोजेक्ट' के तहत किया गया। यह कार्य 2012 में शुरू हुआ था।
- इसके लिए दुनिया के 6 स्थानों पर टेलिस्कोप तैनात किये गये थे।
- सभी टेलिस्कोप ने मिलकर ब्लैक होल के आसपास के कणों से विकिरण (रेडिएशन) की तस्वीर कैद की।
- ब्रह्मांड के करोड़ों तारों को मिलाकर जितनी रौशनी होगी यह ब्लैक होल उससे भी ज़्यादा चमकदार है. इसीलिए इसे इतनी दूरी होने का बावजूद टेलीस्कोप के ज़रिए देखा जा सका.
- इस तस्वीर में ब्लैक होल के चारों ओर आग का एक गोला नज़र आ रहा है. प्रोफ़ेसर फ़ैल्के इसके बारे में बात करते हुए कहते हैं कि ये बेहद गरम गैसें हैं जो इस ब्लैक होल में जाकर गिरती हैं.
- यह विशालकाय ब्लैक होल जिस आकाश गंगा में हैं, उसका नाम मेसियर 87 या M87 गैलेक्सी है।
- यह ब्लैक होल पृथ्वी से लगभग 54 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर है।
- इसका द्रव्यमान सूर्य से 6.5 अरब गुणा अधिक है। पृथ्‍वी से तुलना करें तो यह इससे तीस लाख गुना बड़ा है।
- ये ब्रह्मांड में मौजूद सबसे बड़ा ब्लैक होल है.
- ब्लैक होल एक शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण युक्त खगोलीय क्षेत्र होता है जिसकी गुरुत्वाकर्षण शक्ति से प्रकाश भी नहीं बच सकता।
- वैज्ञानिकों का कहना है कि कि धुंधली जगह जो है, वह ब्लैक होल है और कोई भी चीज या प्रकाश अगर चमकीली घेरे के अंदर गिरती है तो वापस नहीं लौटती। बाकी अगर घेरे के बाहर प्रकाश या चीज गिरे तो लौट सकती है।
- ब्लैक होल की पहली बार आइंस्टीन के सापेक्षता के सिद्धांत द्वारा भविष्यवाणी की गई थी और ये चरम ब्रह्मांडीय वस्तुएं हैं, जिनमें छोटे क्षेत्र के भीतर अविश्वसनीय मात्रा में द्रव्यमान होता है।
--------


15. हाल ही में टेलिकॉम डिपार्टमेंट ने TTSL (Tata Teleservices Limited) का विलय किस टेलीकॉम कंपनी के साथ करने की मंजूरी दी है?
a. आयडिया
b. वोडाफोन
c. बीएसएनएल
d. एयरटेल


Answare: d. एयरटेल
- इसके लिए सुनील मित्तल की फर्म (एयरटेल) लगभग 7,200 करोड़ रूपये की बैंक गारंटी प्रदान करेगी।
--------


16. आईपीएल में 100 मैच जीतने वाले पहले कप्तान कौन बनें?
a. विराट कोहली
b. केन विलियमसन
c. रविचंद्रन अश्विन
d. महेंद्र सिंह धोनी


Answer: d. महेंद्र सिंह धोनी
- चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के इतिहास में 100 मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन गये हैं।
- उन्होंने 11 अप्रैल, 2019 को राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में जीत के साथ यह रिकॉर्ड बनाया।
- धोनी ने आईपीएल के 166 क्रिकेट मैचों में कप्तानी की है, इनमे से 100 मैचों में उनकी टीम विनर रही।
- आईपीएल में सर्वाधिक मैच जीतने वाले कप्तानों की सूची में गौतम गंभीर दूसरे स्थान पर हैं। वह अब तक 71 मैच जीत चुके हैं।
--------


17. हाल ही में NBCC (राष्ट्रीय भवन निर्माण कारपोरेशन) का CMD किसे नियुक्त किया गया है?
a. राजेंद्र राजन
b. अनूप कुमार मित्‍तल
c. शिव दास मीना
d. इनमें से कोई नहीं


Answer: c. शिव दास मीना
- वह तमिलनाडु कैडर के 1989 बैच के आईएएस हैं।
- वह अनूप कुमार मित्तल की जगह लेंगे।
- NBCC भारत सरकार के अधिक एक सार्वजनिक उपक्रम है, इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
---------


18. हाल ही में नए रक्षा सचिव के रूप में किसे नियुक्‍त किया गया है?
a. गार्गी कौल
b. सुमीत जेरथ
c. राज कुमार गोयल
d. प्रेम कुमार कटारिया


Answer: a. गार्गी कौल
- इससे पहले वह वित्‍तीय सलाहकार (रक्षा सेवा), रक्षा मंत्रालय में तैनात थीं।
- वह 1984 में भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा (IA&AS) की एक बैच की अधिकारी हैं।
नई नियुक्तियां -
- सुमीतजेरथ : विशेष सचिव, कैबिनेट सचिवालय।
- राज कुमार गोयल : अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार, विदेश मंत्रालय।
- प्रेम कुमार कटारिया : अतिरिक्त सचिव, कपड़ा मंत्रालय।
- अनिल कुमार झा : अतिरिक्त सचिव, राजस्व विभाग।
- एस के जी राहते : अतिरिक्त सचिव, बिजली मंत्रालय।
- राजेश कुमार चतुर्वेदी : संस्कृति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार।
- अमिताभ कुमार : महानिदेशक (शिपिंग), जहाजरानी मंत्रालय।
-------


19. हाल ही में किस राज्य की 'उत्‍कर्ष बांग्‍ला' और 'सबूज साथी' परियोजना को संयुक्त राष्ट्र समर्थित "WSIS प्राइज 2019" दिया गया?
a. बिहार
b. पश्‍चिम बंगाल
c. उड़ीसा
d. उत्‍तर प्रदेश


Answer: b. पश्‍चिम बंगाल
- दोनों प्रोजेक्‍ट पश्चिम बंगाल की हैं। उन्‍हें WSIS (World Summit on the Information Society) प्राइज 2019 से सम्मानित किया गया।
- 'उत्कर्ष बांग्ला' योजना 'कैपेसिटी बिल्डिंग' श्रेणी में पहले स्थान पर रही।
- 'सबूज साथी' योजना को ICT एप्लीकेशन: ई-गवर्नमेंट श्रेणी में पुरस्कार दिया गया है।
-------


20. किस टेक कंपनी ने 'एन्थोस' नामक प्लेटफार्म लांच किया है?
a. इन्‍फोसिस
b. फेसबुक
c. गूगल
d. माइक्रोसॉफ्ट


Answare: c. गूगल
- गूगल ने हाल ही में एन्थोस नामक एक अन्य प्लेटफार्म लांच किया है।
- इस प्लेटफार्म की सहायता से एप्प्स को कहीं से भी प्रबंधित किया जा सकता है। यह क्लाउड सर्विसेज प्लेटफार्म है।
-------


21. अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला (ADIBF) 2019 में किस देश को गेस्‍ट ऑफ ऑनर बनाया गया है?
a. पाकिस्‍तान
b. श्रीलंका
c. चीन
d. भारत


Answer: d. भारत
- संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने घोषणा की है कि भारत अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले (ADIBF) 2019 में गेस्ट ऑफ ऑनर होगा।
- पुस्तक मेला 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2019 तक आयोजित किया जाएगा।
-------


22. किस फोटो ने विश्व प्रेस फोटो पुरस्कार 2019 जीता है?
a. यूएस-मैक्सिकन सीमा पर रोती हुई छोटी सी लड़की की फोटो
b. एक नकाबपोश वेनेजुएला के विरोधकर्ता की उग्र तस्वीर
c. ताजमहल में विदेशी पर्यटक की तस्‍वीर
d. इनमें से कोई नहीं


Ans: a. यूएस-मैक्सिकन सीमा पर रोती हुई छोटी सी लड़की की फोटो
- पुरस्‍का का ऐलान 12 अप्रैल को हुआ है।
- दिग्गज फोटोग्राफर जॉन मूर ने 12 जून 2018 को रियो ग्रांडे घाटी में यह तस्वीर ली थी।
- उस वक्‍त अवैध रूप से यूएस मक्सिकन सीमा पार करने के आरोप में अमेरिकी सीमा अधिकारियों ने इस बच्‍ची और उसकी मां को टेक्सास में हिरासत में ले लिया था।
- इस तस्वीर में छोटी लड़की का नाम यानेला और उसकी माँ सैंड्रा सांचेज़ ने पिछले साल अवैध रूप से यूएस-मैक्सिकन सीमा पार की थी।
- इसके अलावा, डच-स्वीडिश फोटोग्राफर पीटर टेन होपेन ने अमेरिकी सीमा पर 2018 जन-प्रवासी कारवां की तस्वीर के लिए 'वर्ल्ड प्रेस फोटो स्टोरी ऑफ़ द ईयर अवार्ड' जीता।
- पिछले साल, फोटोग्राफर रोनाल्डो स्कीमिड्ट ने लपटों में एक नकाबपोश वेनेजुएला के विरोधकर्ता की उग्र तस्वीर के लिए वर्ल्ड प्रेस फोटो अवार्ड जीता था।
-------


23. स्‍वतंत्रता सेनानी और पूर्व सांसद परिपूर्णआनंद पैनुली का निधन 94 साल की उम्र में कब हुआ?
a. 13 अप्रैल, 2019
b. 14 अप्रैल, 2019
c. 15 अप्रैल, 2019
d. 11 अप्रैल, 2019


Ans: a. 13 अप्रैल, 2019
- दिल्‍ली में उनका निधन हुआ।
- उन्‍हें 17 साल की उम्र में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने के लिए जाना जाता था।
- उन्‍होंने 1949 में टिहरी-गढ़वाल राज्य के खिलाफ एक अहिंसक आंदोलन का नेतृत्व किया था।
- उनका जन्म 19 नवंबर, 1924 को हुआ था और 1971 में वह 5वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे।
--------


24. बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती कब मनाई जाती है?
a. 14 April
b. 6 December
c. 15 April
d. 13 April


Answare: a. 14 April
- उनका जन्‍म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। जबकि निधन 6 दिसंबर 1956 को।


25. प्रोजेक्ट-75 इंडिया किस भारतीय सशस्त्र बल से सम्बंधित है?
a. नौसेना
b. वायुसेना
c. थल सेना
d. सीआरपीएफ


Answer: a. नौसेना
- हिन्द महासागर क्षेत्र में चीन के बढ़ते हुए वर्चस्व को नियंत्रित करने के लिए भारतीय नौसेना ने प्रोजेक्ट 75 इंडिया शुरू किया है। - इस प्रोजेक्ट के तहत नौसेना छह पारंपरिक डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियां बनाना चाहती है।
- यह पनडुब्बियां मुंबई के Mazagon Dockyard में तैयार हो रहीं स्कॉर्पीन क्लास पनडुब्बियों से तकरीबन 50 फीसदी बड़ी होंगी।
- परियोजना की लागत 50,000 करोड़ रुपये है।
- प्रोजेक्ट-75 इंडिया के तहत बनने वाली पनडुब्बियों में हैवी-ड्यूटी फायर पॉवर होगी। इसके अलावा इनमे 12 लैंड अटैक क्रूज मिसाइल तथा एंटी शिप क्रूज मिसाइल होंगी।
---------


26. रोंगाली बिहू त्योहार हाल ही में किस राज्‍य में मनाया गया?
a. असम
b. मिजोरम
c. मणिपुर
d. कर्नाटक


Answer: a. असम
- 14 अप्रैल 2019 को, असम का सबसे बहुप्रतीक्षित त्योहार - रोंगाली बिहू, जिसे 'बोहाग बिहू' के नाम से भी जाना जाता है, जो नए असमिया कैलेंडर वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है, को मनाया गया।
- पंजाब में बैसाखी, बंगाल में पोइला बैसाख, तमिलनाडु में पुथंडु और केरल में विशु मनाया जाता है।
असम:
- राजधानी: दिसपुर
- मुख्यमंत्री: सर्बानंद सोनोवाल
- नेशनल पार्क: काजीरंगा नेशनल पार्क, मानस नेशनल पार्क, ओरंग नेशनल पार्क, डिब्रू-सैखोवा नेशनल पार्क
--------

27. दुनिया के सबसे बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन का आयोजन किस देश में किया जायेगा?
a. USA
b. UAE
c. रूस
d. जापान


Answer: b. UAE (संयुक्त अरब अमीरात)
- संयुक्त अरब अमीरात के दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 30 अप्रैल से 1 मई, 2019 के दौरान विश्व के सबसे बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
- इसकी थीम "AI एव्रीथिंग" है।
- इसका आयोजन UAE राष्ट्रीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यक्रम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) तथा विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) के साथ मिलकर किया जाएगा।
-------


28. केनरा बैंक का एमडी एवं सीईओ हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?
a. आर.ए. शंकरनारायणन
b. अरविन्द आर सुब्रहमन्यम
c. विवेक बंसल
d. ज्योति कुमार वर्मा


Answer: a. आर.ए. शंकरनारायणन
- 15 अप्रैल से बैंक में अपना पद संभाल चुके हैं. वे 31 जनवरी 2020 या इससे पहले सरकार के अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे.
-------


29. LIC का नया मैनेजिंग डायरेक्टर किसे नियुक्त किया गया?
a. राजेश चंद्रा
b. विपिन आनंद
c. उपेंद्र तिवारी
d. इनमें से कोई नहीं


Answer: b. विपिन आनंद
- इससे पहले वे LIC की पश्चिमी जोन में कार्यरत्त थे। विपिन आनंद 35 वर्षों से LIC में कार्य कर रहे हैं।
-------


30. फीफा कार्यकारी परिषद् में शामिल होने वाले पहले भारतीय कौन बने?
a. प्रफुल पटेल
b. ऑस्‍कर फर्नांडीज
c. राकेश मेहता
d. सचिन तेंदुलकर


Answer: a. प्रफुल पटेल
- वह अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के अध्यक्ष हैं।
- प्रफुल पटेल फीफा कार्यकारी परिषद् में शामिल होने वाले पहले भारतीय बन गये हैं।
- उन्हें 46 में से 38 वोट मिले। इस पद के लिए 8 उम्मीदवार खड़े थे, इसके लिए 29वें एशियाई फुटबॉल कांग्रेस के दौरान कुआलालंपुर में मतदान हुआ। - प्रफुल पटेल की सदस्यता 2019 से 2023 तक लागू होगी।
-------


31. हाल ही में विश्व बैंक का नया अध्यक्ष किसे चुना गया?
a. इवांका ट्रंप
b. डेविड मल्पस
c. इसाका वोरोतावा
d. इनमें से कोई नहीं


Answer: b. डेविड मल्पस
- इससे पहले विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम थे, जिन्‍होंने कुछ महीने पहले इस्‍तीफा दे दिया था।
- विश्व बैंक का मुख्यालय वाशिंगटन डी. सी. में है।
- स्थापना जुलाई 1945 को हुई थी।
- वर्ल्‍ड बैंक लोन देने वाली एक ऐसी संस्था है जिसका उद्देश्य अलग-अलग देशों की अर्थ व्यवस्थाओं को एक व्यापक वर्ल्‍ड इकोनॉमी में शामिल करना और विकासशील देशों में ग़रीबी उन्मूलन के प्रयास करना है।
- इसके कुल 189 सदस्य देश हैं।
-------


32. भारतीय उद्योग महासंघ (CII) का नया अध्यक्ष किसे बनाया किया गया?
a. विक्रम किर्लोस्कर
b. आदित्‍य बिड़ला
c. आदि गोदरेज
d. इनमें से कोई नहीं


Answer: a. विक्रम किर्लोस्कर
- विक्रम किर्लोस्कर भारतीय उद्योग महासंघ (CII : Confederation of Indian Industry)
- विक्रम किर्लोस्कर, किर्लोस्कर सिस्टम्स लिमिटेड के चेयरमैन तथा टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाईस-चेयरमैन हैं।
- उन्हें राकेश भारती मित्तल के स्थान पर CII का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
--------


33. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में किस लॉन्च व्हीकल के चौथे चरण को जारी रखने के लिए मंजूरी प्रदान की है?
a. PSLV
b. GSLV
c. JKLS
d. KPLV


Answer: b. GSLV
- केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 15 अप्रैल को जीयोसिंक्रोनस सेटेलाइट लांच व्हेकिल (जीएसएलवी) के चौथे चरण को जारी रखने की मंजूरी दी.
- चौथे चरण के अंतर्गत 2021-24 की अवधि के दौरान 5 जीएसएलवी उड़ानें शामिल है.
- चरण 4 कार्यक्रम के लिए 2,729.13 करोड़ के फंड की जरूरत होगी।
- यह जियो-इमेजिंग, नेविगेशन, डेटा विलंब संचार और अंतरिक्ष विज्ञान के लिए 2 टन के उपग्रहों के लांच को सक्षम करेगा।
-------


34. किस देश ने हाल ही में दुनिया की पहली सशस्त्र उभयचर (पानी एवं जमीन पर चलने वाली) ड्रोन बोट 'मरीन लिज़र्ड' का सफल परीक्षण किया?
a. भारत
b. फ्रांस
c. चीन
d. अमेरिका


Answer: c. चीन
- चीन ने विश्व की पहली सशस्त्र उभयचर (पानी एवं जमीन पर चलने वाली) ड्रोन नौका का सफल परीक्षण किया. हवाई ड्रोनों एवं अन्य ड्रोन पोतों के साथ मिलकर यह युद्ध में त्रिकोण बना सकने में सक्षम है
- यह चीन के बेइदो नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम द्वारा निर्देशित है
- ड्रोन जहाज की अधिकतम संचालन सीमा 1,200 किलोमीटर है और इसे उपग्रहों की मदद से दूर से नियंत्रित किया जा सकता है।
- 'मरीन लिज़र्ड', 12-मीटर लंबा, एक जहाज के आकार के रूप में है।
- तटीय रक्षा के लिए, 'मरीन लिज़र्ड' 8 महीने तक निर्जन द्वीप पर निष्क्रिय रह सकती है, जिसके बाद आदेश मिलने पर यह युद्ध में शामिल हो जाएगी।
-------


35. यूनेस्को/गुइलेर्मो कानो प्रेस स्वतंत्रता पुरस्कार 2019 के लिए किसे चुना गया है?
a. वा लोन
b. क्याव सो ऊ
c. a और b
d. इनमें से कोई नहीं


Answer: c. a और b (वा लोन तथा क्याव सो ऊ)
- ये दोनों रायटर्स के रिपोर्टर हैं।
- इन दो पत्रकारों ने म्यांमार के राखिन राज्य में मानवाधिकार उल्लंघन की रिपोर्टिंग की थी।
- वर्तमान में, वे आधिकारिक रहस्य अधिनियम के तहत 12 दिसंबर 2017 से म्यांमार में सात साल की जेल की सजा काट रहे हैं
- रॉयटर्स के लिए काम करते समय, उन्होंने अवैध रूप से सैन्य रिकॉर्ड एकत्र किए, जिसमें रखाइन राज्य में सेना द्वारा रोहिंग्या मुसलमानों की असाधारण हत्याओं का खुलासा हुआ।
- इथियोपिया में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (3 मई) के पालन के तहत यूनेस्को/गुइलेर्मो कैनो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइज 2 मई को दिया जाएगा।
- यह पुरस्कार कोलंबियाई पत्रकार गुइलेर्मो कैनो इसाज़ को श्रद्धांजलि है। 17 दिसंबर 1986 को, उन्हें कोलंबिया के बोगोटा में अपने अखबार एल एस्पेक्टाडोर के कार्यालय के सामने मारा गया था।
रॉयटर्स के बारे में:
- मूल संगठन: थॉमसन रॉयटर्स कॉर्पोरेशन
- सीईओ: जेम्स सी स्मिथ
- मुख्यालय: कैनरी व्हार्फ़, लंदन, यूनाइटेड किंगडम
- संस्थापक: पॉल रॉयटर
- स्थापित: अक्टूबर 1851



36. किस महिला क्रिकेटर को स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के गुडविल एंबेसडर चुना गया है?
a. स्मृति मंधाना
b. झूलन गोस्वामी
c. मिताली राज
d. हरमनप्रीत कौर


Answer: c. मिताली राज
- वह पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली के साथ मिलकर स्ट्रीट चाइल्ड क्रिक्केट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का समर्थन करेंगी।
- 1st स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप (गली क्रिकेट बाल विश्व कप) का आयोजन 2019 ICC क्रिकेट विश्व कप के पहले किया जाएगा।
- टूर्नामेंट का आयोजन यूके स्थित संस्था स्ट्रीट चाइल्ड यूनाइटेड (एससीयू) द्वारा किया जा रहा है।
- इसका उद्देश्य दुनियाभर में इस प्रकार के परिवेश में रहने वाले बच्चों के विरुद्ध होने वाले नकारात्मक व्यवहार के बारे में जागरूकता फैलाना है।
- यह इन युवा क्रिकेटरों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए एक नायाब पहल है।
-------


37. रेडबस का ब्रांड एंबेसडर किस क्रिकेटर को बनाया गया है?
a. विराट कोहली
b. वीरेंद्र सहवाग
c. राहुल द्रविड़
d. महेंद्र सिंह धोनी



Answer: d. महेंद्र सिंह धोनी
- रेडबस मेकमायट्रिप समूह का एक हिस्सा है। इसने 2006 में अपना संचालन शुरू किया, यह 2500 से अधिक बस ऑपरेटर के साथ काम करता है
- वर्तमान में, धोनी स्पोर्ट्स फर्म ड्रीम 11, कोलगेट, मास्टरकार्ड, ओरिएंट फैंस, भारतमेट्रीमोनी , इंडिगो पेंट्स, एसआरएमबी स्टील और स्वास्थ्य सप्लीमेंट ब्रांड 'रिवाइटल एच' के ब्रांड एंबेसडर हैं।
रेडबस के बारे में:
- स्थापित: अगस्त 2006
- सीईओ: प्रकाश संगम
- मुख्यालय: बेंगलुरु
--------


38. हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का कार्यकारी निदेशक किसे नियुक्‍त किया गया है?
a. राजेश कुमार यदुवंशी
b. अमरेंद्र प्रजापति
c. राजेंद्र कुमार पासवान
d. अमिताभ कुमार दास


Answer: a. राजेश कुमार यदुवंशी
- वर्तमान में पीएनबी में अब तीन कार्यकारी निदेशक हैं, यदुवंशी, एल वी प्रभाकर और ए के आजाद।
------



39. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के 'दुर्जनपुर' का नया नाम क्‍या रखने की स्वीकृति दी है?
a. कटनी
b. शिवधाम
c. केवलपुर
d. इनमें से कोई नहीं


Answer: b. शिवधाम
- गृह मंत्रालय ने भारतीय भौगोलिक सर्वेक्षण (जीएसआई), डाक विभाग, रेल मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय से अनापत्ति नोटिस के बाद मंजूरी दी है।
------


40. गूगल ने हाल ही में अफ्रीका के किस देश में पहली बार आर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस केंद्र आरंभ किया है?
a. नामीबिया
b. कांगो
c. चाड
d. घाना


Answer: d. घाना
घाना:
- राजधानी: अकरा
- मुद्रा: घाना सीदी
- राष्ट्रपति: नाना अकुफो-अडो
-------


41. भारतीय मूल के अमेरिकी छात्र का नाम बताएं, जिसकी अगुवाई वाली टीम द्वारा तैयार क्यूबसैट को नासा द्वारा अंतरिक्ष में भेजा जायेगा?
a. केशव राघवन
b. अम्बित प्रसाद
c. विपुल नाथ
d. चंद्रकात दत्तात्रेय


Answer: a. केशव राघवन (21)
क्यूबसैट रिसर्च करने वाला एक लघु उपग्रह है जो ब्रह्माण्डीय किरणों का पता लगा सकता है।
- छात्रों ने चार साल में इस उपग्रह को तैयार किया और नासा के क्यूबसैट लॉन्च इनिशिएटिव प्रतियोगिता के जरिए प्रक्षेपण की अनुमति प्राप्त की।
-------


42. किस देश के वैज्ञानिकों ने हाल ही में कृत्रिम 3डी हृदय बनाने में सफलता प्राप्त की है?
a. चीन
b. इज़राइल
c. भारत
d. अमेरिका


Answer: b. इज़राइल
- इज़राइल की तेल अवीव यूनिवर्सिटी में वैज्ञानिकों ने 3डी प्रिंटर से एक दिल बनाया है.
- यह हृदय मानव उत्तक और धमनियों की मदद से बनाया गया है.
- वैज्ञानिकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस 3डी प्रिंटेड ह्रदय को वास्तविक ह्रदय की तरह कार्य करने के लिए तैयार करना है।
- इसकी कोशिक्षाएं सिकुड़ तो सकती है, लेकिन अभी उनमे खून को धक्का देने की क्षमता नही है।
- शुरू में जानवरों में इस प्रकार के ह्रदय का प्रत्यारोपण किया जा सकता है।
------


43. भारत का पहला विदेशी इंटरएक्टिव बर्ड पार्क कहां शुरू किया गया है?
a. दिल्‍ली
b. पटना
c. मुंबई
d. चंडीगढ़


Answer: c. मुंबई
- इस पार्क का नाम 'एस्सेलवर्ल्ड बर्ड पार्क' है। इसे 11 अप्रैल 2019 को शुरू किया गया।
- यह उड़ान, स्थलीय और जलीय पक्षियों की 60 से अधिक प्रजातियों को मिलाकर 500 से अधिक विदेशी पक्षियों का घर है और यहाँ पक्षियों के लिए विशेष पौधों और पेड़ों की 200 प्रजातियां हैं।
-------


44. पुलित्जर पुरस्कार 2019
- यह प्राइज न्‍यूजपेपर, पत्रिका और ऑनलाइन पत्रकारिता, साहित्य और संगीत रचना में उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।
- यह 1917 में अमेरिकी (जन्म से हंगेरियन) जोसेफ पुलित्जर की वसीयत में प्रावधानों द्वारा स्थापित किया गया था।
- उन्‍होंने अखबार प्रकाशक के रूप में अपनी संपत्ति जुटाई थी और यह पुरस्कार न्यूयॉर्क शहर में कोलंबिया विश्वविद्यालय द्वारा प्रशासित है।
पत्रकारिता
श्रेणी विजेता
सार्वजनिक सेवा दक्षिण फ्लोरिडा सन सेंटिनल के कर्मचारी
आलोचना वाशिंगटन पोस्ट के कार्लोस लोज़ादा
संपादकीय लेखन न्यू यॉर्क टाइम्स के ब्रेंट स्टेपल्स
किताबें, नाटक, और संगीत
श्रेणी विजेता
उपन्यास रिचर्ड पावर्स द्वारा "द ओवरस्टोरी"
नाटक जैकी शिबलाइस ड्ररी द्वारा "फेयरव्यू"
इतिहास डेविड डब्ल्यू ब्लाइट द्वारा "फ्रेडरिक डगलस"
जीवनी या आत्मकथा जेफरी सी स्टीवर्ट द्वारा "द न्यू नीग्रो"
कविता फॉरेस्ट जेंडर द्वारा "बी विद"
सामान्य गैर-उपन्यास एलिजा ग्रिसवॉल्ड द्वारा "एमिटी एंड प्रॉस्पेरिटी"
संगीत एलेन रीड द्वारा "प्रिज्म "
विशेष प्रशस्ति पत्र एरीथा फ्रैंकलिन

No comments:

Post a Comment

SSC GD 2025 Result Out for PST

                             SSC GD 2025 Result Out for PST