Wikipedia

Search results

Saturday, May 4, 2019

RRB NTPC/JE GROUP D CURRENT AFFAIRS USEFUL FOR UPSSSC SSC AND ALL EXAM



1. निम्नलिखित में से किस दिन प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है?
a.    30 अप्रैल
b.    1 मई
c.    2 मई
d.    3 मई
1. d. 3 मई
विवरण:
 प्रत्येक वर्ष 3 मई को प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. हर साल इसकी थीम अलग होती है. इसकी मेजबानी भी हर साल अलग-अलग देशों को मिलती है.

2. ओडिशा के तटों से टकराने वाले फानी नामक चक्रवाती तूफ़ान की जानकारी हेतु सरकार ने कौन सा हेल्पलाइन नंबर जारी किया है?
a.    1038
b.    1938
c.    1788
d.    1852

2. b. 1938
विवरण:
 भारी बारिश और 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की प्रचंड हवाओं के साथ चक्रवाती तूफान 'फानी' ने ओडिशा तट पर दस्तक दी. गृहमंत्रालय ने देश के कई हिस्सों में चक्रवाती तूफान फानी के कहर की आशंका पर कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जिसका नंबर 1938 है.

3. नासा द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 99942 APOPHIS नामक एस्टेरोइड किस वर्ष पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा?
a.    2021
b.    2024
c.    2029
d.    2031

3. c. 2029
विवरण:
 नासा द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 99942 APOPHIS नामक एस्टेरोइड 2029 में पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा. इसका आकार लगभग 1100 फीट है. यह पृथ्वी के नज़दीक से गुजरने वाला सबसे बड़ा एस्टेरोइड है.

4. 2018-19 में भारत का सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता देश कौन सा रहा है?
a.    कुवैत
b.    ईरान
c.    इराक
d.    सूडान

4. c. इराक
विवरण:
 2018-19 में भारत का सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता देश इराक रहा है. 2017-18 में इराक ने भारत को 45.74 मिलियन टन कच्चे तेल का निर्यात किया था.

5. 8वीं एशियन यूथ वीमेन हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन निम्नलिखित में से किस स्थान पर किया जायेगा?
a.    जयपुर
b.    नई दिल्ली
c.    बेंगलुरु
d.    मुंबई
5. a. जयपुर
विवरण:
 राजस्थान के जयपुर में 8वीं एशियन यूथ वीमेन हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में 10 टीमें हिस्सा लेंगी. इसमें पिछले वर्ष की डीफेन्डिंग चैंपियन दक्षिण कोरिया भी शामिल है.


6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक के निर्माता के अनुसार लोकसभा चुनाव के परिणाम के एक दिन बाद कितने मई को फिल्म रिलीज़ होगी?
a.    22 मई
b.    28 मई
c.    29 मई
d.    24 मई

6. d. 24 मई
विवरण:
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक के निर्माता के अनुसार लोकसभा चुनाव के परिणाम के एक दिन बाद 24 मई को फिल्म रिलीज़ होगी. दरअसल, फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज़ होनी थी लेकिन चुनाव आयोग ने यह कहते हुए इसकी रिलीज़ पर रोक लगा दी थी कि चुनाव के दौरान यह फिल्म बराबरी के मुकाबले को प्रभावित करेगी.
7. नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (एनआरएआई) ने हीना सिधु और अंकुर मित्तल का नाम किस पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया है?
a.    राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार
b.    द्रोणाचार्य पुरस्कार
c.    अर्जुन पुरस्कार
d.    इनमें से कोई नहीं

7. a. राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार
विवरण: 
नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (एनआरएआई) ने हीना सिधु और अंकुर मित्तल का नाम राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया है.

8. फ्रांस ने इसरो के किस पूर्व चेयरमैन को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'शेवेलियर डी एल ऑर्डर नेशनल डी ला लीजेंड ऑनर'  सम्मान से सम्मानित किया है?
a.    शैलेश नायक
b.    के. कस्तुरीरंगन
c.    सतीश धवन
d.    ए एस किरण कुमार
8. d. ए एस किरण कुमार
विवरण:
 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व चेयरमैन ए एस किरण कुमार को फ्रांस ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'शेवेलियर डी एल ऑर्डर नेशनल डी ला लीजेंड ऑनर'  सम्मान से सम्मानित किया है.


9. भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने 02 मई 2019 को रूस में खेले गए अली अलीयेव टूर्नामेंट में कौन सा पदक जीता है?
a.    रजत पदक
b.    स्वर्ण पदक
c.    कांस्य पदक
d.    इनमें से कोई नहीं

9. b. स्वर्ण पदक
विवरण:
 भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने 02 मई 2019 को रूस में खेले गए अली अलीयेव टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है. बजरंग ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है. 

10. भारत और किस देश ने 02 मई 2019 को आईसीसी रैंकिंग में सालाना अपडेट के बाद क्रमश: टेस्ट और वनडे टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान बरकरार रखा?
a.    पाकिस्तान
b.    ऑस्ट्रेलिया
c.    इंग्लैंड
d.    श्रीलंका
10. c. इंग्लैंड
विवरण:
 भारत और इंग्लैंड ने 02 मई 2019 को आईसीसी रैंकिंग में सालाना अपडेट के बाद क्रमश: टेस्ट और वनडे टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान बरकरार रखा.


11. RBI ने 20 रुपये के नये नोट जारी करने की घोषणा की है, इसमें किस ऐतिहासिक स्थान चित्रित है?
a. कुतुब मीनार
b. ताजमहल
c. लाल किला
d. एलोरा गुफा


Answer : d. एलोरा गुफा
- इस नोट के मध्य में महात्मा गाँधी का चित्र है, इसमें सूक्ष्म शब्दों में "RBI", "भारत", "इंडिया" तथा "20" लिखा होगा। - यह नोट ग्रीन-येलो रंग का होगा।
- इस नोट पर भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर होंगे।
- इस नोट का आकार 63mm x 129 mm होता।
--------



12. जापान में चुनाव जीतने वाले भारतीय मूल के पहले शख्स कौन बन गए हैं?
a. पुराणिक योगेन्द्र
b. आलोक नाथ
c. हमरेंद्र श्रीवास्‍तव
d. इनमें से कोई नहीं


Answer : a. पुराणिक योगेन्द्र
- वह इंडिया में पुणे में रहा करते थे।
- वह जापान में चुनाव जीतने वाले भारतीय मूल के पहले शख्स बन गये हैं।
- पुराणिक योगेन्‍द्र, 1997 में हायर स्‍टडी के लिए जापान गये थे।
- बाद में उन्होंने जापान की नागरिकता प्राप्त की और राजनीति में उतर गये।
- उन्होंने जापान की CDP पार्टी द्वारा टिकट दिया गया था।
- उन्होंने टोक्यो की एदोगावा वार्ड असेंबली से चुना गया है।
--------



13. बीसीसीआई ने हाल ही में किन खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया है?
a. मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह
b. रविन्द्र जडेजा, पूनम यादव
c. a और b
d. इनमें से कोई नहीं


Answer : c. a और b
बीसीसीआई ने हाल ही में चार खिलाड़ियों - मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, रविन्द्र जडेजा, पूनम यादव - को अर्जुन अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया है.
- अर्जुन पुरस्कार खिलाड़ियों को दिए जाने वाला एक पुरस्कार है।
- भारत सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इस अवार्ड से नवाज़ा जाता है।
- अवार्ड के रूप में पांच लाख रुपये की राशि, अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
--------



14. भारतीय रेसलिंग फेडरेशन ने रेसलर विनेश फोगाट और किस रेसलर को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की सिफारिश की है?
a. सुशील कुमार
b. महाबली शेरा
c. बजरंग पूनिया
d. सत्येंद्र डागर


Answer : c. बजरंग पूनिया
- भारतीय रेसलिंग फेडरेशन ने रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की सिफारिश की है.
-------



15. एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2019 में भारत ने कितने पदक जीत?
a. 10
b. 11
c. 12
d. 13


Answer : d. 13
- बॉक्सर अमित पंघाल ने 52 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
- मुक्केबाज पूजा रानी ने 81 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
- एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2019 का आयोजन थाईलैंड के बैंकाक के हामार्क इंडोर स्टेडियम में हुआ था।
- यह पहली बार था जब महिला और पुरुष मुक्केबाजी चैम्पियनशिप एक साथ आयोजित की गई थी।
- यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ या एआईबीए द्वारा आयोजित किया गया था।
भारतीय एथलीटों द्वारा जीते गए पदक:
क्रमांक श्रेणी नाम पदक
1. 52-किलोग्राम अमित पंघाल स्वर्ण
2. 81-किलोग्राम पूजा रानी स्वर्ण
3. 64-किलोग्राम सिमरनजीत कौर रजत
4. 56-किलोग्राम कविंदर सिंह बिष्ट रजत
5. 49-किलोग्राम दीपक सिंह रजत
6. 75-किलोग्राम आशीष चौधरी रजत
7. 51-किलोग्राम निकहत ज़रीन कांस्य
8. 54-किलोग्राम मनीषा मोउन कांस्य
9. 57-किलोग्राम सोनिया चहल कांस्य
10. 60-किलोग्राम सरिता देवी कांस्य
11. 60-किलोग्राम शिव थापा कांस्य
12. 69-किलोग्राम आशीष कांस्य
13. +91-किलोग्राम सतीश कुमार कांस्य
एआईबीए के बारे में:
- मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड
- अंतरिम अध्यक्ष: डॉ.मोहम्मद मुस्तहसैन
---------



16. पुरुष वनडे क्रिकेट मैच की पहली महिला अंपायर कौन बन गई है?
a. क्‍लेयर पोलोसेक
b. रजनी कुमारी
c. मैक्‍सी
d. इनमें से कोई नहीं


Answer : a. क्‍लेयर पोलोसेक
- वह 31 वर्ष की हैं। और ऑस्‍ट्रेलिया की निवासी हैं।
- पोलोसेक इससे पहले महिलाओं के 15 वनडे में अंपायरिंग कर चुकी है।
- भारत और इंग्लैंड के बीच 2018 में महिला विश्व टी20 के सेमीफाइनल में भी पोलोसेक अंपायर थीं।
आईसीसी के बारे में:
- मुख्यालय: दुबई, यूएई
- अध्यक्ष: शशांक मनोहर
- सीईओ: मनु साहनी
--------



17. चीन और पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा के साथ सुरंगों के निर्माण के लिए किस रक्षा संगठन ने NHPC के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये?
a. भारतीय सेना
b. भारतीय नौसेना
c. भारतीय वायुसेना
d. बीएसएफ


Answer : a. भारतीय सेना
- भारतीय सेना ने नेशनल हाइड्रोएलेक्टिक पॉवर कारपोरेशन (NHPC) के साथ MoU पर हस्ताक्षर किये।
- समझौते के तहत NHPC चीन और पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा के पास गोला-बारूद को स्‍टोर करने के लिए अंडरग्राउंड सुरंगों का निर्माण होगा।
- यह एक पायलट प्रोजेक्ट है, यह सुरंगे दो वर्ष के भीतर तैयार कर ली जायेंगी।
- इसकी लागत लगभग 15 करोड़ रुपये है।
- तीन सुरंगों का निर्माण चीन के साथ लगने वाली सीमा पर किया जायेगा जबकि एक सुरंग का निर्माण पाकिस्तान के साथ लाइन ऑफ़ कण्ट्रोल के साथ किया जाएगा।
- वर्तमान में भारतीय सेना अपने गोला-बारूद को भूमि के ऊपर बने स्थान पर रखती है, इस प्रकार के गोला-बारूद को दुश्मन देश के सैटेलाइट ढूंढ सकते हैं।
---------


18. वर्ष 2030 तक देश में मलेरिया के समाप्त करने का लक्ष्य पूरा करने के लिए कौन सा अभियान शुरू हुआ है?
a. मलेरिया भगाओ
b. मेरा इंडिया अभियान
c. किल मलेरिया
d. इनमें से कोई नहीं

Answer : b. मेरा इंडिया अभियान
- इसमें मेरा यानी MERA का फुल फॉर्म है Malaria Elimination Research Allianc.
मलेरिया एलिमिनेशन रिसर्च अलायंस।
- इसे Indian council medical research (ICMR) ने लांच किया है।
- वर्ष 2000 में भारत में मलेरिया के 2.03 मिलियन मामले थे, जबकि 2018 में भारत में मलेरिया के 0.39 मिलियन मामले हैं,
- भारत में मलेरिया के मामलों में 2000 से अब तक 80% की कमी आई है।
- वर्ष 2000 में मलेरिया के कारण 932 मौतें हुई थीं,
- जबकि 2018 में मलेरिया के कारण 85 मौतें हुई, इसमें 90% की कमी आई है।(
---------




19. श्रीलंका सरकार ने कोलंबो में हुए सीरियल बम धमाकों के बाद किस प्रकार के कपड़ों पर प्रतिबंध लगा दिया है?
a. बुर्का व इसके जैसी चीज
b. साड़ी
c. कुर्ता पायजामा
d. ऊनी शॉल


Answer : a. बुर्का व इसके जैसी चीज
- श्रीलंका सरकार ने कोलंबो में हुए सीरियल बम धमाकों के बाद बुर्का जैसे चेहरे ढकने वाले कपड़ों पर प्रतिबंध लगा दिया है.
- न्‍यूज रिपोर्ट्स के अनुसार ये फैसला राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने लिया है
.

-------


- 25 अप्रैल 2019 को, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी विद्यासागर का 84 वर्ष की आयु में धर्मशाला के निकट कांगड़ा में ज़मानाबाद क्षेत्र में उनके घर पर निधन हो गया।
- तूफान फानी अब खतरनाक रूप ले रहा है।

No comments:

Post a Comment

SSC GD 2025 Result Out for PST

                             SSC GD 2025 Result Out for PST