Wikipedia

Search results

Sunday, July 28, 2019

SSC MTS CURRENT AFFAIRS PART-4 | BSA TRICKY CLASSES

जम्‍मू कश्‍मीरश्रीनगर (गर्मियों में) जम्मू (सर्दियों में)एसत्‍यपाल मलिकराष्‍ट्रपति शासन
हिमाचल प्रदेशशिमलाकलराज मिश्रजयराम ठाकुर (बीजेपी)
पंजाबचण्डीगढ़विजेन्द्रपाल सिंह बदनौरकैप्‍टन अमरिंदर सिंह (कांग्रेस)
हरियाणाचण्डीगढ़सत्‍यदेव नारायण आर्यमनोहर लाल खट्टर (भाजपा)
उत्‍तराखंडदेहरादूनबेबी रानी मौर्यात्रिवेंद्र सिंह रावत (भाजपा)
उत्‍तर प्रदेशलखनऊआनंदीबेन पटेलआदित्‍यनाथ योगी (बीजेपी)
बिहारपटनाफागु चौहाननीतीश कुमार (जनता दल यू)
जम्‍मू कश्‍मीरश्रीनगर (गर्मियों में) जम्मू (सर्दियों में)एसत्‍यपाल मलिकराष्‍ट्रपति शासन
हिमाचल प्रदेशशिमलाकलराज मिश्रजयराम ठाकुर (बीजेपी)
पंजाबचण्डीगढ़विजेन्द्रपाल सिंह बदनौरकैप्‍टन अमरिंदर सिंह (कांग्रेस)
हरियाणाचण्डीगढ़सत्‍यदेव नारायण आर्यमनोहर लाल खट्टर (भाजपा)
उत्‍तराखंडदेहरादूनबेबी रानी मौर्यात्रिवेंद्र सिंह रावत (भाजपा)
उत्‍तर प्रदेशलखनऊआनंदीबेन पटेलआदित्‍यनाथ योगी (बीजेपी)
बिहारपटनाफागु चौहाननीतीश कुमार (जनता दल यू)
झारखंडरांचीद्रौपदी मुर्मूरघुवर दास (बीजेपी)
पश्चिम बंगालकोलकाताजगदीप धनखरममता बनर्जी (तृणमूल कांग्रेस)
सिक्किमगंगटोकगंगा प्रसादप्रेम सिंह तमांग (सिक्किम क्रांतिकारी पार्टी)
असमदिसपुरजगदीश मुखीसर्बानन्द सोणोवाल (बीजेपी)
अरुणाचल प्रदेशईटानगररिटायर्ड ब्रिगेडियर बीडी मिश्रापेमा खंडू (बीजेपी)
नगालैंडकोहिमाRN रविनेफियू रियो (एनडीपीपी)
झारखंडरांचीद्रौपदी मुर्मूरघुवर दास (बीजेपी)
पश्चिम बंगालकोलकाताजगदीप धनखरममता बनर्जी (तृणमूल कांग्रेस)
सिक्किमगंगटोकगंगा प्रसादप्रेम सिंह तमांग (सिक्किम क्रांतिकारी पार्टी)
असमदिसपुरजगदीश मुखीसर्बानन्द सोणोवाल (बीजेपी)
अरुणाचल प्रदेशईटानगररिटायर्ड ब्रिगेडियर बीडी मिश्रापेमा खंडू (बीजेपी)
नगालैंडकोहिमाRN रविनेफियू रियो (एनडीपीपी)
मणिपुरइम्फालपद्मनाभ आचार्यएन बीरेन सिंह (बीजेपी)
मिजोरमआइज़ोलजगदीश मुखीPU ZORAMTHANGA (मिजो नेशनल फ्रंट)
त्रिपुराअगरतलारमेश बैसबिपलब कुमार देब (बीजेपी)
मेघालयशिलांगतथागत रायकॉनराड संगमा (एनपीपी)
राजस्‍थानजयपुरकल्‍याण सिंहअशोक गहलोत (कांग्रेस)
मणिपुरइम्फालपद्मनाभ आचार्यएन बीरेन सिंह (बीजेपी)
मिजोरमआइज़ोलजगदीश मुखीPU ZORAMTHANGA (मिजो नेशनल फ्रंट)
त्रिपुराअगरतलारमेश बैसबिपलब कुमार देब (बीजेपी)
मेघालयशिलांगतथागत रायकॉनराड संगमा (एनपीपी)
राजस्‍थानजयपुरकल्‍याण सिंहअशोक गहलोत (कांग्रेस)
गुजरातगाँधीनगरआचार्य देवव्रतविजय रूपाणी (बीजेपी)
मध्‍य प्रदेशभोपाललालजी टंडनकमलनाथ (कांग्रेस)
छत्‍तीसगढ़रायपुर (बाद में अटल नगर)अनुसुइया उइकेभूपेश बघेल (कांग्रेस)
ओडिशाभुवनेश्वरगणेषी लालनवीन पटनायक (बीजू जनता दल)
महाराष्‍ट्रमुंबईसी विद्यासागर रावदेवेंद्र फडनवीस (बीजेपी)
गुजरातगाँधीनगरआचार्य देवव्रतविजय रूपाणी (बीजेपी)
मध्‍य प्रदेशभोपाललालजी टंडनकमलनाथ (कांग्रेस)
छत्‍तीसगढ़रायपुर (बाद में अटल नगर)अनुसुइया उइकेभूपेश बघेल (कांग्रेस)
ओडिशाभुवनेश्वरगणेषी लालनवीन पटनायक (बीजू जनता दल)
महाराष्‍ट्रमुंबईसी विद्यासागर रावदेवेंद्र फडनवीस (बीजेपी)
तेलंगानाहैदराबादईएसएल नरसिंम्‍हाके चंद्रशेखर राव (तेलंगाना राष्ट्र समिति)
आंध्र प्रदेशहैदराबाद (प्रस्‍तावित राजधानी अमरावती)बिस्‍वा भूषण हरिचंदनYS जगनमोहन रेड्डी (YSR कांग्रेस)
कर्नाटकबेंगलुरूवजुभाई वालाबीएस येदियुरप्पा (बीजेपी)
तमिलनाडुचैन्नईबनवारी लाल पुरोहितके पलानीस्वामी (AIADMK)
केरलत्रिवेन्द्रमपी सतशिवमपी विजयन (माकपा)
गोवापणजीमृदुला सिन्‍हाप्रमोद सावंत (बीजेपी)
तेलंगानाहैदराबादईएसएल नरसिंम्‍हाके चंद्रशेखर राव (तेलंगाना राष्ट्र समिति)
आंध्र प्रदेशहैदराबाद (प्रस्‍तावित राजधानी अमरावती)बिस्‍वा भूषण हरिचंदनYS जगनमोहन रेड्डी (YSR कांग्रेस)
कर्नाटकबेंगलुरूवजुभाई वालाबीएस येदियुरप्पा (बीजेपी)
तमिलनाडुचैन्नईबनवारी लाल पुरोहितके पलानीस्वामी (AIADMK)
केरलत्रिवेन्द्रमपी सतशिवमपी विजयन (माकपा)
गोवापणजीमृदुला सिन्‍हाप्रमोद सावंत (बीजेपी)


1. PM नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में पहली विदेश यात्रा किस देश में की?
a. मलेशिया
b. मालदीव
c. माली
d. बांग्‍लादेश
b. मालदीव



- 8 जून को प्रधानमंत्री मालदीव पहुंचे।पहली विदेश यात्रा के लिए मालदीव को क्‍यों चुना?
- नरेंद्र मोदी ने अपनी दूसरे शपथ ग्रहण समारोह में पिछली बार की तरह दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के नहीं बल्कि बिमस्टेक देशों के समूह के नेताओं को बुलाया जिसमें थाईलैंड और म्यांमार जैसे मुल्क शामिल हैं, लेकिन मालदीव इसमें नहीं है.
- ज़ाहिर है, भारतीय विदेश नीति को अंजाम देने वालों के मन में ये बात रही होगी कि ये क़दम कहीं मालदीव को खटक न जाए.
- मालदीव की दक्षिण एशिया और अरब सागर में जो स्ट्रेटेजिक (सामरिक) लोकेशन है वो भारत के लिए अब पहले से कहीं ज़्यादा अहम है.
------




2. मालदीव का सर्वोच्‍च सम्‍मान से PM नरेंद्र मोदी को सम्‍मानित किया गया है, इसका नाम बताएं?
a. निशान इज्‍जुद्दीन
b. निशान ए पाक
c. निशान ए इज्‍जत
d. निशान ए मालदीव



Answer: a. निशान इज्‍जुद्दीन
- पीएम मोदी ने इसे भारत के लिए गौरव की बात बताया, कहा- हरसंभव मदद देगा भारत
- मोदी ने कहा - हिंद महासागर की लहरों ने हजारों साल से हमें घनिष्ठ संबंधों में बांधा है। 1988 का बाहरी हमला हो या सुनामी जैसी कुदरती आपदा या हाल में पीने के पानी की कमी, भारत हमेशा मालदीव के साथ खड़ा रहा है और मदद के लिए हमेशा आगे आया है।
------



3. भारत और किस देश के बीच पहली बार फेरी सेवा शुरू करने पर सहमति बनी है?
a. दक्षिण अफ्रीका
b. इजरायल
c. मालदीव
d. इनमें से कोई नहीं



Answer: c. मालदीव
- मोदी ने मालदीव की संसद को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं विशेष तौर पर खुश हूं कि हम दोनों देशों के बीच फेरी सेवा शुरू करने पर सहमत हुए हैं।'
- केरल के कोच्चि तथा मालदीव की राजधानी माले के बीच यात्री तथा माल ढोने वाली एक फेरी सेवा शुरू होगी।
- इसको लेकर एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भी किए।
- यह पहला मौका है जब कोच्चि से माले तक यात्री एवं माल ढोने वाली फेरी सेवा शुरू कर भारत और मालदीव को सीधे तौर पर जोड़ रहे हैं।
------



4. पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत में निमित तटीय निगरानी रडार प्रणाली (Coastal surveillance radar system) का उद्घाटन किस देश में किया?
Answer: c. मालदीव
- रडार सिस्टम की ये श्रृंखला भारत, श्रीलंका, मॉरीशस और सेशेल्स में स्थित अपने अन्य स्टेशनों के साथ जुड़ेंगी।
- जिससे किसी भी जहाज की लाइव गतिविधियों को ट्रैक किया जा सकेगा। इसका फीड सभी मित्र देशों की नौसेना के साथ भी साझा किया जाएगा।
- इस रडार श्रृंखला के स्थापित होने के बाद समुद्री परिवहन, मौसम सहित सैन्य गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।
- मालदीव से लक्षद्वीप केवल 750 किमी की दूरी पर स्थित है और इस रास्ते पर चीन की नजर है।
- 1200 द्वीपों वाला शहर होने के नाते मालदीव को समुद्री जहाजों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग माना जाता है।
- इस रडार प्रणाली का उद्घाटन काफी मायने रखता है, क्योंकि चीन हिंद महासागर में अपनी समुद्री रेशम मार्ग परियोजना के लिए मालदीव को महत्वपूर्ण मानता है।
- चीन ने इसके लिए श्री लंका में हंबनटोटा बंदरगाह और अफ्रीका के पूर्वी छोर पर स्थित जिबूती पर अपना प्रभाव कायम कर लिया है।
-------



5. मालदीव की सबसे पुरानी मस्जिद का नाम बताएं, जिसके संरक्षण का ऐलान PM नरेंद्र मोदी ने वहां की संसद में किया?
a. सैटरडै मस्जिद
b. फ्राइडे मस्जिद / हुकुरु मिस्की
c. माली मस्जिद
d. इनमें से कोई नहीं



Answer: b. फ्राइडे मस्जिद / हुकुरु मिस्की
- मालदीव की इस मस्जिद को 'हुकुरु मिस्की' के नाम से भी जाना जाता है।
- मोदी ने कहा है कि - मूंगे से बनी ऐतिहासिक मस्जिद जैसी मस्जिद दुनियाभर में और कहीं नहीं है।
- वर्ष 1658 में बनी यह मस्जिद माले के काफू अटॉल में बनी सबसे पुरानी और सबसे खूबसूरत मस्जिदों में से एक है।
- इस मस्जिद को समुद्र-संस्कृति वास्तुकला के बेजोड़ उदाहरण के तौर पर साल 2008 में यूनेस्को की विश्व विरासत सांस्कृतिक सूची में शामिल किया गया था।
-------



6. पीएम नरेंद्र मोदी ने 8 जून को मालदीव की संसद को संबोधित किया, इस संसद का नाम बताएं?
a. द पीपल्स पार्लियामेंट
b. द पीपल्स मजलिस
c. द पीपल्स आर्गेनाइजेशन
d. इनमें से कोई नहीं



Answer: b. द पीपल्स मजलिस
-------



7. किस सोशल नेटवर्किंग कंपनी ने भारत में इंटरैक्टिव गेम शो "कन्फेटी" लांच किया?
a. इंस्‍टाग्राम
b. ट्विटर
c. हेलो
d. फेसबुक



Answer: d. फेसबुक
- फेसबुक ने 4 जून, 2019 को भारत ने पहला इंटरैक्टिव गेम शो "कन्फेटी" लांच किया।
- इसकी घोषणा मुंबई में फेसबुक के सोशल एंटरटेनमेंट समिट के दौरान की गयी।
- यह भारत में फेसबुक का पहला आधिकारिक शो है, यह शो 12 जून, 2019 से शुरू होगा।
- इसमें पॉप कल्चर से सम्बंधित सवाल पूछे जायेंगे.
- इसका प्रसारण 12 जून से "फेसबुक वाच" पर किया जायेगा, यह फेसबुक का विडियो प्लेटफार्म है।
- इस इंटरैक्टिव गेम को पहले अमेरिका में लांच किया गया था। अब इसके संस्करणों का आयोजन यूनाइटेड किंगडम, मेक्सिको, कनाडा, वियतनाम, फिलीपींस तथा थाईलैंड में किया जा रहा है।
------



8. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान योजना का विस्‍तान कितने किसानों तक कर दिया है?
a. 1.5 करोड़ किसान
b. 13.5 करोड़ किसान
c. 45.5 करोड़ किसान
d. 14.5 करोड़ किसान



Answer: d. 14.5 करोड़ किसान
- इसका फैसला मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के मंत्र‍िमंडल की पहली बैठक में लिया गया। (बैठक 31 मई को हुई थी।)
- इसका नोटिफिकेशन 8 जून को जारी हुआ है।
- इससे इस योजना का लाभ देश के सभी किसानों को मिल सकेगा, बेशक उनके पास कितनी भी जमीन हो।
- इस योजना के तहत सरकार किसानों को खाते में सालाना 6,000 रुपये डालेगी।
- वर्ष 2019 के आम चुनाव के अपने चुनावी घोषणा पत्र में बीजेपी ने इस योजना का लाभ सभी किसानों को देने का वादा किया था।
- इन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभ
- इस योजना का लाभ जिन लोगों को नहीं मिल सकेगा उनमें संस्थागत भूमि धारक, संवैधानिक पद संभालने वाले किसान परिवार, राज्य/केंद्र सरकार के साथ-साथ पीएसयू और सरकारी स्वायत्त निकायों के सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।
- डॉक्टर, इंजीनियर और वकील के साथ-साथ 10,000 रुपये से अधिक की मासिक पेंशन पाने वाले सेवानिवृत्त पेंशनभोगियों और अंतिम मूल्यांकन वर्ष में आयकर का भुगतान करने वाले पेशेवरों को भी योजना के दायरे से बाहर रखा गया है।
-----



9. प्रकाश पंत का निधन 5 जून को हो गया, वह किस राज्‍य के वित्‍त मंत्री थे?
a. बिहार
b. राजस्‍थान
c. मध्‍य प्रदेश
d. उत्‍तराखंड



Answer: d. उत्‍तराखंड
- उत्तराखंड सरकार में वित्त मंत्री प्रकाश पंत का बुधवार को इलाज के दौरान अमेरिका में निधन हो गया था।
- 9 जून को उनका अंतिम संस्‍कार किया गया।
------



10. भारत मौसम विज्ञान विभाग कब तक देश के 660 जिलों के सभी 6,500 ब्लॉकों के पर मौसम का पूर्वानुमान जारी करने की क्षमता स्थापित करने की परियोजना पर तेजी से काम कर रहा है?
a. साल 2020
b. साल 2022
c. साल 2024
d. साल 2025
Answer: a. साल 2020
- इससे 9.5 करोड़ किसानों को मौसम की जानकारी लेने में मदद मिलेगी.
- वर्तमान में, मौसम विभाग जिला आधार पर परामर्श जारी करता है.
------



11. भारत के किस फुटबॉल खिलाड़ी ने सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले भारतीय फुटबॉलर का रिकॉर्ड बनाया है?
a. अनिरुद्ध थापा
b. सुनील छेत्री
c. अभिषेक यादव
d. रॉबिन सिंह



Answer: b. सुनील छेत्री
- सुनील छेत्री ने भारत के लिए 108वां मैच किंग्स कप में करकाउ के विरुद्ध खेला, हालांकि इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा.
- इससे पहले भारत के लिए सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड महान फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया के नाम था. - बाइचुंग ने देश के लिए 107 मैच खेले हैं.
- सुनील छेत्री ने 101 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 64 गोल किये हैं। सुनील छेत्री इंडियन सुपरलीग में बेंगलुरु ऍफ़.सी. की ओर से खेलते हैं।
- वे अपने करियर के विभिन्न स्तरों में मोहन बागान, कंसास सिटी विज़ार्ड्स, चिराग यूनाइटेड जैसे फुटबॉल क्लब के लिए खेल चुके हैं।
------



12. सेना ने रिटायर्ड ऑफिसर्स से जुड़े मुद्दे के समाधान के लिए कौन सी वेबसाइट लांच की है?
Answer: rodra.gov.in
- इसका उद्देश्य सशस्त्र बलों के अनुभवी अधिकारियों और पारिवारिक पेंशनरों के साथ बेहतर संबंध रखना है।
------



13. अमेरिका और रूस के बाद किस देश ने रॉकेट को समुद्र से अंतरिक्ष में भेजने की क्षमता हासिल कर ली है?
a. भारत
b. फ्रांस
c. चीन
d. जापान



Answer: c. चीन
- 5 जून, 2019 को, पहली बार, चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (सीएनएसए) ने समुद्र में एक जहाज से अंतरिक्ष में जाने वाले रॉकेट 'लॉन्ग मार्च 11 रॉकेट' को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।
- यह पीले सागर में एक बड़े अर्ध-पनडुब्बी नाव पर एक मंच से लॉन्च किया गया था।
- हाल के वर्षों में, चीन ने अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इसका उद्देश्य 2030 तक एक प्रमुख अंतरिक्ष शक्ति बनना है।
------



14. मैल्कम जॉन रेबनेक का निधन हाल ही में हुआ, वह किस क्षेत्र से जुड़े थे?
a. संगीत
b. लेखन
c. सेना
d. इनमें से कोई नहीं



Answer: a. संगीत
- वह 6 बार के ग्रेमी अवार्ड विनर थे। उन्‍हें 15 ग्रेमी अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था और इनमें से 6 में जीत गए थे।
- 77 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। वह अमेरिका के रहने वाले थे।
------



15. विश्‍व खाद्य सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है?
a. 5 जून
b. 6 जून
c. 7 जून
d. 8 जून



Answer: d. 7 जून
- 7 जून, 2019 को पहली बार विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day) मनाया गया। इसे संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 2018 में खाद्य और कृषि संगठन के सहयोग से अपनाया गया था।
- 2019 वर्ष का विषय 'खाद्य सुरक्षा, सभी का व्यवसाय' है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के बारे में:
- स्थापित: 7 अप्रैल 1948
- मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
- महानिदेशक: डॉ टेड्रोस अदनोम घेब्रेयस



1. किस नीति के तहत PM नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल में मालदीव के बाद 9 जून को श्रीलंका की यात्रा पर पहुंचे?
a. पड़ोसी प्रथम (नेबरहुड फर्स्ट)
b. फ्रेंड्स नेशंस
c. बिम्‍सटेक नीति
d. इनमें से कोई नहीं



Answer: a. पड़ोसी प्रथम (नेबरहुड फर्स्ट)
- 9 जून 2019 को मोदी श्रीलंका पहुंचे। - कोलंबो एयरपोर्ट पर श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने उनका स्वागत किया।
- पीएम मोदी राष्ट्रपति मैत्रिपाल सिरिसेना से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।
- पीएम मोदी पहले की कह चुके हैं कि उनका यह दौरा 'नेबरहुड फर्स्ट' की अहमियत बताता है।
- भारत ने वैश्वीकरण के वर्तमान दौर में दक्षिण एशिया में क्षेत्रीय एकीकरण की आवश्यकता के मद्देनजर 'नेबरहुड फर्स्ट नीति' (Neighbourhood first policy) को वर्ष 2005 में प्रारंभ किया।
- 'नेबरहुड फर्स्ट नीति' का अर्थ अपने पड़ोसी देशों को प्राथमिकता देने से है अर्थात 'पड़ोस पहले' (Neighbourhood first)।
- भारत की नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी में नेपाल सबसे प्रथम स्थान पर आता है और संबंधों की मज़बूती के लिये ही मई 2018 को नेपाल के जनकपुर से अयोध्या और अयोध्या से जनकपुर एक बस सेवा की शुरुआत की गई है।
-----



2. रिकॉर्ड बनाते हुए 12वीं बार फ्रेंच ओपन 2019 पुरुष एकल (Men's Singles) का खिताब किसने जीता?
a. राफेल नडाल
b. डॉमिनिक थीम
c. नोवाक जोकोविच
d. इनमें से कोई नहीं



Answer: a. राफेल नडाल
- स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल ने ऑस्ट्रिया के डॉमिनिक थिएम को हराकर रेकॉर्ड 12वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है।
- नडाल के अब कुल 18 ग्रैंड स्लैम खिताब हो गए हैं।
- उन्‍होंने एक ऑस्ट्रेलियन ओपन, दो बार विम्बलडन और तीन बार यूएस ओपन का खिताब जीता है।
- सबसे ज्‍यादा ग्रैंड स्‍लेम खिताब जीतने वाले - स्विटरजरलैंड के रोजर फेडरर
------



3. स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण 2020 लीग की शुरुआत किस मंत्रालय ने की?
a. आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय
b. गृह मंत्रालय
c. रक्षा मंत्रालय
d. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय



Answer: a. आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय
- 6 जून,2019 को केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 लीग का शुभारंभ किया।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 लीग:
- इसका उद्देश्य 'स्वच्छता पर सेवा स्तर के प्रदर्शन की निरंतर निगरानी के साथ शहरों के जमीनी प्रदर्शन को बनाए रखना है'।
- यह तीन तिमाहियों (अप्रैल- जून, जुलाई - सितंबर और अक्टूबर- दिसंबर 2019) में आयोजित किया जाएगा और ऑनलाइन एमआईएस (प्रबंधन सूचना प्रणाली) और नागरिकों पर उनकी प्रगति को अपडेट करने वाले शहरों के आधार पर प्रत्येक तिमाही के लिए समान महत्व देगा।
- इसे जनवरी-फरवरी 2020 के बीच आयोजित किए जाने वाले शहरी भारत के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण के 5 वें संस्करण स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के साथ एकीकृत (integrate) किया जाएगा।
------



4. हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय के नये मुख्य न्यायधीश कौन बने?
a. जस्टिस राजेन्द्र मेनन
b. जस्टिस धीरुभाई नारनभाई पटेल
c. जस्टिस अरविंद पासवान
d. इनमें से कोई नहीं



Answer: b. जस्टिस धीरुभाई नारनभाई पटेल
- उन्हें लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल ने दिल्ली के मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ दिलाई।
- उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में राजेन्द्र मेनन का स्थान लिया।
- जस्टिस मेनन दो दशक के न्यायिक कार्यकाल के बाद अपने पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
------



5. फीफा महिला विश्व कप 2019 का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?
a. जर्मनी
b. जापान
c. चीन
d. फ्रांस



Answer: d. फ्रांस
- इसका आयोजन 7 जून, 2019 से शुरू हुआ है।
- यह विश्व कप एक महीने तक चलेगा और समापन 7 जुलाई, 2019 को होगा।
- इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमें : फ्रांस, अमेरिका, जर्मनी, इंग्लैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, जापान, स्वीडन, ब्राज़ील, स्पेन, नॉर्वे, दक्षिण कोरिया, चीन, इटली, न्यूज़ीलैंड स्कॉटलैंड, थाईलैंड, अर्जेंटीना, चिली, नाइजीरिया, कैमरून, दक्षिण अफ्रीका और जमैका।
- यह ऐसा पहला महिला विश्व कप है जिसमे विडियो असिस्टेंट रेफ़री (VAR) सिस्टम का उपयोग किया जाएगा।
फीफा
मुख्‍यालय - ज्‍यूरिक
स्‍थापना - वर्ष 1904
------



6. एथलेटिक्स महासंघों के अंतरराष्ट्रीय संघ (IAAF - The International Association of Athletics Federations) का नया नाम क्‍या है?
a. विश्व एथलेटिक्स
b. विश्‍व खेल
c. विश्‍व एथलेटिक्‍स फेडरेशन
d. इनमें से कोई नहीं



Answer: a. विश्व एथलेटिक्स (World Athletics)
- IAAF का गठन 1912 में अंतरराष्ट्रीय एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ के रूप में किया गया था।
- आईएएएफ को मौजूदा नाम 2001 में मिला।
- अब नया नाम वर्ल्‍ड एथलेटिक्‍स।
- हेडक्‍वार्टर - मोनाको
------



7. जी 20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक (G20 Finance Ministers & Central Bank Governors Meeting) 8-9 जून 2019 को कहां आयोजित की गई?
a. नई दिल्‍ली, भारत
b. बीजिंग, चीन
c. फुकुओका, जापान
d. पेरिस, फ्रांस



Answer: c. फुकुओका, जापान
- बैठक में दुनिया के टॉप के फाइनेंशियल नीति नियंताओं ने स्वीकार किया कि ट्रेड वॉर की स्थिति खराब हुई है और इससे दुनिया भर की अर्थव्यवस्था को जोखिम है।
- बैठक में अमेरिका तथा अन्य देशों के बीच मतभेद खुलकर सामने आया।
- जी 20 शिखर सम्‍मेलन 2019 का आयोजन ओसाका, जापान में 28-29 जून 2019 को होगा।
- 2022 में G20 समिट को भारत होस्‍ट करेगा। नई दिल्‍ली में आयोजित होगा। उस वक्‍त भारत 75वां स्‍वतंत्रता दिवस मना रहा होगा।
------



8. सतत विकास लक्ष्य लैंगिक सूचकांक में भारत को कौन सा रैंक प्राप्त हुआ?
a. 10वां
b. 40वां
c. 60वां
d. 95वां



Answer: d. 95वां
- वैश्विक स्त्री-पुरुष समानता सूचकांक में भारत 129 देशों में से 95वें पायदान पर है। - इस तरह से लैंगिक समानता सूचकांक की हालिया सूची में भारत घाना, रवांडा और भूटान जैसे देशों से भी पीछे है.
- हाल ही में पहला सतत विकास लक्ष्य लैंगिक सूचकांक जारी किया गया, इस सूचकांक में लैंगिक समानता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए की गयी प्रगति के आधार पर देशों का मूल्यांकन किया गया।
- इस इंडेक्‍स को इक्वल मेजर्स 2030 ने जारी किया है।
टॉप 10 देश
1. डेनमार्क
2. फ़िनलैंड
3. स्वीडन
4. नॉर्वे
5. नीदरलैंड
6. स्लोवेनिया
7. जर्मनी
8. कनाडा
9. आयरलैंड
10. ऑस्ट्रेलिया
भारत का प्रदर्शन
इस सूचकांक में भारत को 56.2 का स्कोर प्राप्त हुआ, भारत उन 43 देशों में शामिल है जो "वैरी पूर" श्रेणी में आये हैं। स्वास्थ्य (79.9), भूख (76.2) तथा उर्जा (71.8) में भारत का प्रदर्शन काफी अच्छा है। पार्टनरशिप (18.3), उद्योग, अधोसंरचना तथा नवोन्मेष (38.1) तथा जलवायु (43.4) में भारत का प्रदर्शन काफी खराब रहा।
इक्वल मेजर्स 2030
यह अलग-अलग रीजनल और ग्‍लोबल संस्थाओं का समूह है, इसमें बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन, अफ्रीकन विमेंस डेवलपमेंट एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क, इंटरनेशनल विमेंस हेल्थ कोएलिशन तथा प्लान इंटरनेशनल शामिल हैं।
------



9. विश्व महासागर दिवस (World ocean day) कब मनाया जाता है?
a. 6 जून
b. 7 जून
c. 8 जून
d. 9 जून



Answer: c. 8 जून
- World ocean day 2019 का विषय 'जेंडर एंड द ओसियन' है।
- यह दिवस वर्ष 2008 से हर साल 8 जून को मनाया जाता है।
------



10. विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस (World brain tumor day) कब मनाया जाता है?
Answer: c. 8 जून
- यह दिवस 2000 के बाद से हर साल 8 जून को मनाया जाता है।




1. भारत ने किस देश के साथ स्पाइस बम खरीद के लिए 300 करोड़ रुपये के सौदे पर सिग्‍नेचर किया है?
a. यूएसए
b. यूके
c. यूएई
d. इजरायल



Answer: d. इजरायल
- भारतीय वायुसेना ने इजराइल ने 100 से अधिक स्पाइस बम खरीदने के लिए 300 करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर किये हैं। - इसके तहत इंडियन एयरफोर्स को अगले तीन महीने में एडवांस्ड स्पाइस बम उपलब्ध करवाए जायेंगे।
- यह सौदे आपातकालीन शक्तियों के तहत किया गया है।
- स्पाइस बम की स्टैंडऑफ रेंज 60 किलोमीटर है, यह अपने लक्ष्य के अनुसार अपने मार्ग को निर्धारित करता है।
- इस बम का निर्माण इसरायली रक्षा कंपनी राफेल एडवांस्ड डिफेन्स सिस्टम्स करती है।
- गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में 26 फरवरी, 2019 को जैश-ए-मुहम्मद के प्रशिक्षण शिविरों पर की गयी एयरस्ट्राइक में स्पाइस बम का उपयोग किया था।
------



2. युवराज सिंह ने इनमें से किस तरह के क्रिकेट से सन्‍यास ले लिया?
a. एक दिवसीय क्रिकेट
b. घरेलू क्रिकेट
c. आईपीएल
d. अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट



Answer: d. अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट
- युवराज ने 2011 का वर्ल्ड कप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।
- कैंसर से जंग जीतने के बाद युवराज सिंह ने क्रिकेट के मैदान पर वापसी की थी, लेकिन कुछ खास प्रदर्शन नहीं करने की वजह से वो टीम से बाहर चल रहे थे।
- युवराज ने 304 वनडे खेले थे और 8701 रन बनाए थे।
- उन्होंने 58 टी20 मुकाबले भी खेले थे जिसमें उन्होंने 1177 रन जमाए।
------



3. जम्मू-कश्मीर बैंक का अंतरिम चेयरमैन किसे नियुक्‍त किया गया है?
a. परवेज अहमद
b. आर.के. चिब्बर
c. आदिल खान
d. इनमें से कोई नहीं



Answer: b. आर.के. चिब्बर
- 8 जून, 2019 को, जम्मू और कश्मीर सरकार (जे एंड के) ने परवेज अहमद को जम्मू और कश्मीर बैंक के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के पद से हटा दिया।
- सरकार ने कार्यकारी अध्यक्ष आर.के.चिब्बर को अंतरिम प्रमुख नियुक्त किया है।
- यह फैसला राज्य के सतर्कता विभाग द्वारा श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर बैंक के मुख्यालय पर छापा मारने के बाद आया है।
- आर.के.चिब्बर, जिन्होंने ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है, वह बैंक में अध्यक्ष का पद पाने वाले पहले गैर-कश्मीरी होंगे।
- जम्मू-कश्मीर सरकार की बैंक में 59.3 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह देश का एकमात्र राज्य सरकार द्वारा प्रवर्तित बैंक है।
-----



4. शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन 13-14 जून 2019 को किस शहर में होगा?
a. शंघाई
b. बीजिंग
c. बिश्‍केक
d. नई दिल्‍ली



Answer: c. बिश्‍केक (किर्गिस्तान की राजधानी)
- एससीओ शिखर सम्मेलन बिश्केक में 13-14 जून को होने वाला है।
- शिखर सम्मेलन अलग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मुलाकात होगी।
- इससे पहले पीएम मोदी चीनी राष्‍ट्रपति से अर्जेंटीना में G-20 सम्‍मेलन में मिले थे।
- वर्ष1996 में शंघाई में चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान,रूस, तजाकिस्तान ने मिलकर शंघाई V" नाम से संगठन की स्थापना की थी ।
- पुनः वर्ष 2001 में शंघाई मे आयोजित शिखर सम्मेलन में उज्बेकिस्तान को शामिल कर "शंघाई VI में बदल दिया गया, जो अब शंघाई सहयोग संगठन' ( Shanghai Cooperation Organisation) या SCO नाम से जाना जाता है। इसका मुख्यालय बीजिऺग में है।
- 24 जून 2016 को भारत और पाकिस्तान को भी औपचारिक तौर पर अस्ताना म॓ॱ आयोजित शिखर सम्मेलन मेॱ संगठन का अस्‍थाई सदस्य बनाया गया।
- इसके बाद जून 2017 में दोनों देशों को स्‍थाई सदस्‍य बना दिया गया था।
-----



5. हाल ही में सुर्ख़ियों में रही द्ज़ोकू घाटी किस राज्य में स्थित है?
a. नागालैंड
b. त्रिपुरा
c. मिजोरम
d. उत्‍तराखंड



Answer: a. नागालैंड
- विश्व पर्यावरण दिवस 2019 यानी 5 जून को नागालैंड की द्ज़ोकू घाटी प्लास्टिक मुक्त जोन घोषित किया गया है।
- इसकी आधिकारिक घोषणा युवा संसाधन व खेल सलाहकार ज़ेल नेइखा ने की।
- द्ज़ोकू घाटी समुद्र तल से 2,452 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह घाटी सुंदर फूलों के लिए प्रसिद्ध है।
- इस घाटी में दुर्लभ द्ज़ोकू लिली भी पायी जाती है।
------



6. किस मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान का गठन किया?
a. सूचना व प्रसारण मंत्रालय
b. कानून मंत्रालय
c. मानव संसाधन विकास मंत्रालय
d. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय



Answer: a. सूचना व प्रसारण मंत्रालय
- यह सम्मान प्रिंट अथवा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हाउस को दिया जायेगा जिसे योग के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य किया है।
- इस पुरस्कार के तहत तीन श्रेणियों में 33 अवार्ड दिए जायेंगे।
- इस पुरस्कार में एक विशेष पदक, प्लाक, ट्राफी तथा प्रशस्ति पत्र दिए जायेंगे।
- इस पुरस्कार के लिए कवरेज की अवधि 10 जून से 25 जून है।
------




7. भ्रष्‍टाचार के मामले में पाकिस्‍तान के किस पूर्व राष्‍ट्रपति को गिरफ्तार किया गया है?
a. आसिफ अली ज़रदारी
b. परवेज मुशर्रफ
c. बिलावल भुट्टो जरदारी
d. इनमें से कोई नहीं



Answer: a. आसिफ अली ज़रदारी
- नेशनल अकाउंटिबिलिटी ब्यूरो की 15 सदस्यीय टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
------




8. RBI की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत की भुगतान प्रणालियों में ई-मनी की हिस्‍सेदारी वर्ष 2012 की तुलना में 2017 में कितना प्रतिशत हो गई है?
a. 10 प्रतिशत
b. 15 प्रतिशत
c. 20.4 प्रतिशत
d. 21.5 प्रतिशत



Answer: d. 21.5 प्रतिशत
- RBI की नई रिपोर्ट 'बेंचमार्किंग इंडियाज पेमेंट सिस्टम्स'में कहा गया है कि भारत की भुगतान प्रणालियों में ई-मनी की हिस्सेदारी 2012 में 0.8 प्रतिशत की तुलना में 2017 में बढ़कर 21.5 प्रतिशत हो गई है।
- 2017 में 3,459 मिलियन रुपये के ई-मनी लेनदेन के संबंध में भारत,जापान और अमेरिका के बाद था।
- भारत का 26 प्रतिशत ऑनलाइन लेनदेन ई-मनी का उपयोग करके होता है, यह चीन के बाद है।
------



9. देश के इतिहास में पहली बार किस राज्‍य में 5 डिप्‍टी सीएम नियुक्‍त किए गए हैं?
a. तमिलनाडु
b. केरल
c. आंध्र प्रदेश
d. बिहार



Answer: c. आंध्र प्रदेश
- 8 जून, 2019 को वेलागापुदी, अमरावती में राज्य सचिवालय के पास आयोजित एक समारोह में 5 डिप्टी सीएम- पामुला पुष्पा श्रीवानी, पिल्ली सुभाष चंद्र बोस, अल्ला काली कृष्ण श्रीनिवास, एल नारायण स्वामी, और अमजथ बाशा ने शपथ ली।
- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री (सीएम) जगन मोहन रेड्डी।
------




10. थाईलैंड के प्रधानमंत्री कौन चुने गए हैं?
a. प्रथुथ चान-ओशा
b. थानथोर्न जुआंगरोग्रोंगकांगिट
c. महा वजिरालोंगकोर्न
d. इनमें से कोई नहीं



Answer: a. प्रथुथ चान-ओशा





1. अरब सागर से गुजरात की ओर बढ़ रहे चक्रवाती तूफान का नाम बताएं?
a. हिना
b. रोशनी
c. अमर
d. वायु




Answer: d. वायु
- ओडिशा में पिछले महीने 'फोनी' तूफान से मची तबाही के बाद अब पश्चिम में गुजरात पर ऐसे ही एक भयानक तूफान का खतरा मंडरा रहा है। - इस बार तूफान का नाम भारत ने रखा है।
- दरअसल, अरब सागर में पैदा हुआ चक्रवाती तूफान 'वायु' महाराष्ट्र से उत्तर में गुजरात की ओर बढ़ रहा है।
- यह 13 को सौराष्ट्र तट पर दस्तक दे सकता है।
- भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी इसकी गति 90-95 किमी प्रति घंटा है.
- लेकिन सौराष्ट्र तट तक पहुंचते-पहुंचते यह 110 से 135 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेगा.
-------



2. 17वीं लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर किसे बनाया गया है?
a. संतोष गंगवार
b. अजीत सिन्हा
c. वीरेंद्र कुमार
d. जयराम सिंह




Answer: c. वीरेंद्र कुमार
- 17वीं लोकसभा का सत्र 17 जून से होगा।
- भाजपा सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है।
- वह सदन में सभी नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ ग्रहण करवाएंगे।
------





3. पूर्वोत्तर भारत का कौन सा राजनीतिक दल, राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने वाले पहला दल बना?
a. असम गण परिषद
b. नेशनल पीपल्स पार्टी
c. नॉर्थ ईस्‍ट डेमोक्रेटिक अलायंस
d. बोडोलैंड पीपल्‍स फ्रांट



Answer: b. नेशनल पीपल्स पार्टी
- पूर्व लोकसभा स्पीकर पी.ए. संगमा ने इस पार्टी की स्थापना की थी।
- फिलहाल यह पार्टी मेघालय में सत्ता में है और संगमा के बेटे कोनराड संगमा सीएम हैं।
- हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के चलते एनपीपी ने राष्ट्रीय दल की मान्यता के लिए जरूरी शर्तों को पूरा किया था।
- इस दल को "पुस्तक" का निशान दिया गया है।
-------



4. हाल ही में गिरीश कर्नाड का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?
a. फिल्‍म
b. थिएटर
c. साहित्‍य
d. उपरोक्‍त सभी



Answer: d. उपरोक्‍त सभी (फिल्म, थिएटर व साहित्य)
- अभिनेता गिरीश कर्नाड का निधन 10 जून, 2019 को बंगलुरु में हुआ, वे 81 वर्ष के थे।
- उन्होंने हिंदी तथा दक्षिण भारतीय फिल्मों में कार्य किया। वे एक नाट्यकार भी थे।
- वह 1998 के ज्ञानपीठ पुरस्कार, 1974 के पद्म श्री और साहित्य के लिए 1992 के पद्म भूषण पुरस्कार के प्राप्तकर्ता थे।
- गिरीश कर्नाड का जन्म 19 मई, 1938 को हुआ था।
------



5. भारत ने लोथल में किस देश के साथ मिलकर राष्ट्रीय समुद्री संग्रहालय की स्थापना करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?
a. अमेरिका
b. जापान
c. पुर्तगाल
d. फ्रांस



Answer: c. पुर्तगाल
- लोथल गुजरात में है।
- यह सिन्धु घाटी सभ्यता में एक बंदरगाह नगर था।
- भारत में बनाया जाने वाला यह संग्रहालय पुर्तगाल के लिस्बन में स्थित संग्रहालय की तर्ज़ पर बनाया जायेगा।
- संग्रहालय से सम्बन्धी कार्य को केन्द्रीय जहाजरानी मंत्रालय द्वारा सागरमाला प्रोजेक्‍ट के तहत किया जायेगा।
------



6. हाल ही में आर.वी. जानकीरमण का निधन हुआ, वे किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे?
a. कर्नाटक
b. पुदुचेरी
c. बिहार
d. उत्‍तर प्रदेश



Answer: b. पुदुचेरी
- उनका निधन 10 जून, 2019 को पुदुचेरी में हुआ।
- वे द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के वरिष्ठ नेता थे।
- वे 1996 से 2000 के बीच पुदुचेरी के मुख्यमंत्री रहे।
-------



7. किस राज्य ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक सारथी वाहन लांच किये हैं?
a. मध्‍य प्रदेश
b. बिहार
c. राजस्‍थान
d. कर्नाटक



Answer: d. कर्नाटक
- कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारास्वामी ने शहर की बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं की शिकायतों का निवारण करने के लिए "पिंक सारथी" नामक वाहन लांच किये हैं।
- यह वाहन बंगलोर मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन से निर्भय स्कीम के तहत प्राप्त किये गये हैं।
- इसके लिए कारपोरेशन को केंद्र सरकार से 56.07 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।
-----



8. भारत का पहला 'सौर रसोई' वाला गाँव कौन सा है?
a. बांचा
b. कांचा
c. बेतुल
d. राजौरी



Answer: a. बांचा
- बांचा गाँव मध्य प्रदेश के बेतुल जिले में स्थित है।
- दरअसल इस गाँव 75 घर हैं, इन सभी घरों में भोजन बनाने के लिए सौर उर्जा से चलने वाले चूल्हे उपयोग किये जाते हैं।
- इस गाँव भोजन पकाने के लिए लकड़ी का उपयोग बिलकुल भी नहीं किया जाता है, एलपीजी सिलिंडर का उपयोग भी न के बराबर है।
- IIT मुंबई की टीम ने विशेष सौर चूल्हे को डिजाईन किया है।
- अब ग्रामीणों को भोजन पकाने के लिए पेड़ काटने की ज़रुरत नहीं पड़ेगी।
- गाँव में सौर उपकरण की स्थापना का कार्य सितम्बर, 2017 में शुरू हुआ था।
-------



9. हाल ही में किस भारतीय को अमेरिकन फिलोसोफिकल सोसाइटी का सदस्य चुना गया?
a. करन थपर
b. रोमिला थापर
c. अशोक थापर
d. गिरीश बनर्जी



Answer: b. रोमिला थापर
- रोमिला थापर जेएनयू से इतिहास की रिटायर्ड प्रोफेसर हैं।
- उन्हें सम्राट अशोक तथा मौर्यकालीन युग के अध्ययन के लिए जाना जाता है।
- रोमिला थापर उन 1013 लोगों में से एक हैं, जिन्हें अमेरिकन फिलोसोफिकल सोसाइटी की एनुअल स्प्रिंट मीटिंग में सदस्य चुना गया है।
- अमेरिकन फिलोसोफिकल सोसाइटी अमेरिका की सबसे पुरानी सोसाइटीज में से एक है।
- इसकी स्थापना बेंजामिन फ्रेंक्लिन ने 1743 में की थी, इसका उद्देश्य उपयोगी ज्ञान को बढ़ावा देना था।
-------



10. भारत का पहला डायनासोर संग्रहालय सह पार्क का उद्घाटन कहां हुआ है?
a. गुजरात
b. दिल्‍ली
c. बिहार
d. तमिलनाडु



Answer: a. गुजरात (महिसागर जिले के बालासिनोर कस्बे के रायोली गाँव में)
- गुजरात के महिसागर जिले के बालासिनोर कस्बे के रायोली गाँव में।
- यह देश का पहला ऐसा पार्क है और दुनिया का तीसरा पार्क है जो विभिन्न डायनासोर और जीवाश्म रिकॉर्ड के अवशेषों को प्रदर्शित करता है।
- संग्रहालय की दस गैलरी डायनासोर के मूल से विलुप्त होने तक के इतिहास को प्रदर्शित करती हैं, जो कि 65 मिलियन साल पहले मौजूद थे।
- टूरिज्म कॉरपोरेशन ऑफ गुजरात लिमिटेड ने संग्रहालय का पूरा बुनियादी ढांचा तैयार किया है।
गुजरात के बारे में:
- राजधानी: गांधीनगर
- मुख्यमंत्री: विजय रुपानी
- राज्यपाल: ओम प्रकाश कोहली




1. India ने पहला अंतरिक्ष युद्ध अभ्‍यास जुलाई 2019 में करने का फैसला किया है, इस अभ्‍यास का नाम बताएं?
a. WorldSpaceEx
b. SpaceWarEx
c. IndWarSpaceEx
d. IndSpaceEx



Answer: d. IndSpaceEx
- भारत प्रथम सिमुलेटेड अन्तरिक्ष अभ्यास "IndSpaceEx" के आयोजन की योजना बना रहा है,
- इस अभ्यास का आयोजन जुलाई के अंतिम सप्ताह में रक्षा मंत्रालय के एकीकृत रक्षा स्टाफ (Integrated defense staff) के तहत किया जा सका है। - यह अभ्यास मूल रूप से एक 'टेबल-टॉप वॉर-गेम' पर आधारित होगा, जिसमें सैन्य और वैज्ञानिक समुदाय के लोग हिस्सा लेंगे।
- इससे ऐसा लगता है कि भारत-चीन जैसे देशों से अपनी अंतरिक्ष संपत्ति पर संभावित खतरों का मुकाबला करने की आवश्यकता पर विचार कर रहा है।
- भारत को स्पेस में विरोधियों पर निगरानी, संचार, मिसाइल की पूर्व चेतावनी और सटीक टारगेट लगाने जैसी चीजों की आवश्यकता है।
- इससे हमारे सशस्त्र बल की विश्वसनीयता बढ़ेगी और राष्ट्रीय सुरक्षा भी मजबूत होगी।
- ऐसे में IndSpaceEx हमें अंतरिक्ष में रणनीतिक चुनौतियों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेगा, जिन्हें संभालने की आवश्यकता है।
- भारत ने मार्च महीने में एंटी-सैटेलाइट (A-Sat) मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था
- भारत ने हाल ही में ई सर्विस डिफेंस स्पेस एजेंसी की शुरुआत भी की है
-----



2. केंद्र सरकार ने जम्‍मू-कश्‍मीर में लगे राष्‍ट्रपति शासन की अवधि को कितने महीने के लिए बढ़ाने का फैसला किया है?
a. एक महीने
b. 12 महीने
c. 6 महीने
d. 4 महीने



Answer: c. 6 महीने
- फिलहाल इसकी अवधि 2 जुलाई 2019 को खत्म हो रही है।
- लेकिन पीएम मोदी की अध्‍यक्षताम में कैबिनेट ने जम्‍मू कश्‍मीर में राष्‍ट्रपति शासन को छह महीने के लिए बढ़ा दिया है।
- यहां पर 21 नवंबर 2019 को विधानसभा भंग की गई थी।
----



3. चक्रवाती तूफान 'वायु' के मद्देनजर गुजरात के प्रभावित क्षेत्र से कितने लाख लोगों को निकाला गया?
a. 2 लाख
b. 3.1 लाख
c. 6 लाख
d. 10 लाख



Answer: b. 3.1 लाख
- तूफान की रफ्तार 135 से 145 किलोमीटर प्रति घंटा होने की आशंका है।
- मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर तूफान को पहले तीव्र बताया था, जिसे अब बेहद तीव्र श्रेणी में डाल दिया गया है।
-----



4. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा लिपो नामक स्थान किस राज्य में स्थित है?
a. बिहार
b. सिक्किम
c. अरुणाचल प्रदेश
d. हिमाचल प्रदेश



Answer: c. अरुणाचल प्रदेश
- इंडियन एयरफोर्स के लापता विमान AN-32 का मलबा अरुणाचल प्रदेश में लिपो नामक जगह के पास मिला है।
- यह जगह यह 12 हजार फीट की ऊंचाई पर है।
- लापता हुए विमान ने 3 जून को असम के जोरहाट से मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड (चीन की सीमा से 29 किलोमीटर दूर) के लिए रवाना हुआ था।
- मेचुका घाटी अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम सियांग जिले में स्थित है।
- लेकिन रास्‍ते में ही लापता हो गया था।
- इसे वायुसेना के Mi-17 हेलीकाप्टर ने ढूँढा।
------



5. पुलिस अनुसन्धान व विकास ब्यूरो (Bureau of Police Research & Development) का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया?
a. आरएस जादौन
b. वी.एस. कौमुदी
c. एस.आर. सिंह
d. इनमें से कोई नहीं



Answer: b. वी.एस. कौमुदी
- वी.एस. कौमुदी का कार्यकाल दो साल का होगा। वह आंध्र प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं।
- इससे पहले वह सीआरपीएफ में अतिरिक्‍त महानिदेशक पद पर थे।
- Bureau of Police Research & Development (BPRD) की स्‍थापना 28 अगस्‍त 1970 में हुई थी।
- इसका उद्देश्य भारत द्वारा सरकार द्वारा देश के पुलिस बल का आधुनिकीकरण करना था।
------



6. हाल ही में अंतरिम केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त किसे नियुक्त किया गया?
a. आलोक कुमार
b. शरद कुमार
c. सोमेश पासवान
d. अजय दास



Answer: b. शरद कुमार
- वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं।
- एनआईए में अध्यक्ष पद पर चार साल तक अपनी सेवाएँ देने के बाद सितंबर 2017 में सेवानिवृत्त हुए थे।
केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC)
- केन्द्रीय सतर्कता आयोग सरकारी भ्रष्टाचार को संबोधित करने के लिए गठित किया गया केंद्र सरकार का सर्वोच्च सरकारी निकाय है।
- यह आयोग भ्रष्टाचार रोकथाम के लिए के. संथनम समिति की सिफारिशों पर फरवरी 1964 में केंद्र सरकार द्वारा स्थापित किया गया था।
-------



7. भारत के कैबिनेट सचिव कौन हैं?
a. पीके सिन्‍हा
b. आरके सिंह
c. रमेश चंद्र शर्मा
d. उपेंद्र चाहर



Answer: a. पीके सिन्‍हा
- उन्‍हें तीन महीने का सेवा विस्‍तार दिया गया है।
- 7 जून, 2019 को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने प्रदीप कुमार सिन्हा को तीन महीने की या अगले आदेशों तक, जो भी पहले हो, के लिए कैबिनेट सचिव के रूप में सेवा में विस्तार को मंजूरी दी।
- वह यूपी कैडर के 1977 बैच के IAS ऑफिसर हैं।
-------



8. कजाख्स्तान का नया राष्ट्रपति किसे चुना गया है?
a. फख्‍तून ए जामा
b. कैसिम जोमार्त तोकायेव
c. नूरसुल्तान नज़रबायेव
d. इनमें से कोई नहीं



Answer: b. कैसिम जोमार्त तोकायेव
- अंतरिम राष्ट्रपति कैसिम जोमार्त तोकायेव ने कजाख्स्तान के राष्ट्रपति चुनाव को जीत लिया है, उन्होंने चुनाव में 70.96% वोट प्राप्त हुए हैं।
------



9. हाल ही में सेव द चिल्ड्रेन द्वारा जारी 'एंड ऑफ़ चाइल्डहुड इंडेक्स' में भारत की क्या रैंकिंग है?
a. 110
b. 111
c. 112
d. 113



Answer: d. 113
- सेव द चिल्ड्रन ने बच्चों और किशोरों (0-19 वर्ष) पर जारी इस इंडेक्स के लिए आठ संकेतकों पर देशों का मूल्यांकन किया है.
- सबसे बेहतर देशों की सूची में पहले स्थान पर सिंगापुर, दूसरे स्थान पर स्वीडन और तीसरे स्थान पर फ़िनलैंड हैं.
------



10. हाल ही में किस खिलाड़ी को चोटिल होने के कारण वर्ल्ड कप की भारतीय टीम से बाहर किया गया है?
a. महेंद्र सिंह धोनी
b. शिखर धवन
c. विराट कोहली
d. आर. अश्विन



Answer: b. शिखर धवन
- भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चोट के कारण 3 हफ्ते के लिए टीम से बाहर हो गए हैं.
- धवन के अंगूठे में फ्रैक्चर बताया जा रहा है. इसका मतलब है कि धवन न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैचों में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.



No comments:

Post a Comment

SSC GD 2025 Result Out for PST

                             SSC GD 2025 Result Out for PST